Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026 (Last updated: 27/08/2026) 1 minute read
Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS

ढोल-नगाड़ों एवं गाड़ियों के काफिले के साथ मेन गेट से दोनों कर्मचारियों को उनके निवास तक पहुंचाकर ससम्मान विदाई दिए।

सीटू के दो बार वर्किंग कमेटी सदस्य रेजी.सी. मैथ्यू एवं एसके नंदी को भावभीनी विदाई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के पॉवर प्लांट 1 (PBS) के टर्बाइन ऑपरेशन विभाग में 38 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा पूर्ण करने वाले तथा सीटू के दो बार यूनियन प्रतिनिधि एवं वर्किंग कमेटी सदस्य रहे आरसी मैथ्यू एवं 35 वर्षों की समर्पित सेवा पूर्ण करने वाले एसके नंदी को खास विदाई दी गई। सेवानिवृत्ति विदाई समारोह का आयोजन टरबाइन परिवार द्वारा भावपूर्ण वातावरण में किया गया। मेन गेट पर कर्मचारियों का भव्य स्वागत किया गया।

दोनों कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल में सहकर्मियों, अधिकारियों एवं ठेका श्रमिकों के बीच मधुर व्यवहार, सहयोग एवं आत्मीयता से विशेष सम्मान अर्जित किया। मैथ्यू ने कर्मचारी हितों के मुद्दों पर सदैव मजबूती से आवाज उठाई और साथियों के सुख-दुःख में साथ खड़े रहे।

ये खबर भी पढ़ें: दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

समारोह की अध्यक्षता पीबीएस के सीजीएम शेख जाकिर ने की। उन्होंने दोनों कर्मचारियों के साथ बिताए यादगार पलों को साझा करते हुए उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर पीके मोहन, संजय अग्रवाल, एस. हुसैन सहित विभागीय प्रमुख अधिकारी, सहकर्मी एवं ठेका श्रमिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन वासुदेव बंजारे ने किया। नागेश्वर प्रसाद, नथुनी प्रसाद, ओपी. सोनबोइर, मनमोहन यादव एवं भास्कर ने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा-दोनों के कर्मठता, ईमानदारी, संघर्षशीलता एवं मिलनसार व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि उनकी सेवाएं एवं कार्यशैली आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

अंत में राजेश नायक ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके आगामी जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना किए। कार्यक्रम के पश्चात टरबाइन परिवार ने ढोल-नगाड़ों एवं गाड़ियों के काफिले के साथ मेन गेट से दोनों साथियों को उनके निवास तक पहुंचाकर ससम्मान विदाई दिए।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

इस दौरान साथियों का स्नेह एवं आत्मीयता देखते ही बनी। सेवानिवृत्त विदाई समारोह को सफल बनाने में अधिकारी कर्मचारी व ठेका श्रमिक साथियों का महत्वपूर्ण योगदान भूमिका रही। इन्ही के साथ टरबाइन परिवार की ओर से आर.सी. मैथ्यू जी एवं एस.के. नंदी को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष
Next: 5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.