Skip to content
22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Nagar Nigam सामान्य सभा: हंगामे के बीच 18 में से 16 प्रस्ताव पास, अटल बिहारी बाजपेयी का नाम रहा खास
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Nagar Nigam सामान्य सभा: हंगामे के बीच 18 में से 16 प्रस्ताव पास, अटल बिहारी बाजपेयी का नाम रहा खास

16/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
  • सामान्य सभा में 18 विषय का एजेंडा प्रस्तुत किया गया, जिसमें जोन 03 वार्ड 37 संत रविदास नगर में स्थित उद्यान का नाम स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर नामांकरण एवं मूर्ति स्थापना करने के प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित किया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई की सामान्य सभा बुधवार को निगम के सभागार में आयोजित हुई। सुबह 11 बजे राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई सभा में 18 विषय निगम के सचिव द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें से 2 विषय पर चर्चा उपरांत शेष 16 विषय को बहुमत के आधार पर पारित किया गया।

सभा के प्रारंभ में आयुक्त रोहित व्यास ने निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सदन में उपस्थित महापौर, अध्यक्ष, पार्षद, जनप्रतिनिधि व अधिकारियों को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात महापौर नीरज पाल ने भिलाई निगम के सदन के 23 वर्ष पूर्ण होने पर इसके गरिमामय इतिहास के अपने अनुभव को सदन में साझा किए।

वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व महापौर स्व. विद्यारतन भसीन के निधन पर सदन ने उन्हें अपनी मौन श्रद्धांजलि अर्पित किए। अध्यक्ष गिरवर बंटी साहू ने सदन को 5 मिनट के लिए स्थगित करने की घोषणा की। 11.10 मिनट पर सदन की कार्यवाही अध्यक्ष द्वारा पुनः प्रारंभ की गई।

सामान्य सभा में 18 विषय का एजेंडा प्रस्तुत किया गया, जिसमें जोन 03 वार्ड 37 संत रविदास नगर में स्थित उद्यान का नाम स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर नामांकरण एवं मूर्ति स्थापना करने के प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित किया गया। इसके अलावा वार्ड क्र. 25 संतोषीपारा तेल्हानाला (करूणा अस्पताल से गौरव पथ तक) विकास कार्य पर चर्चा करने के बाद विषय को पारित किया गया।

सदन में प्रस्तुत शेष विषय जिसमें नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत 500 सीट शहरी महिला आजीविका केन्द्र का निर्माण कार्य, जाति/मूल निवास की उद्घोषणा, नगर पालिक निगम भिलाई के नए लोगो/मोनो के सृजन, टाउनशिप क्षेत्रान्तर्गत आने वाले वार्डो में स्कोप ऑफ वर्क के अन्तर्गत नाली, सड़क, बाजार एवं तिपहिये रिक्शे/ई-रिक्शा से आवासीय एवं व्यवसायिक क्षेत्र में डोर टू डोर कचरा संग्रहण कार्य तथा अन्य कार्य, निगम के विभिन्न क्षेत्रों (योजनाओं) में रिक्त आवासीय/व्यवसायिक/आवास सह व्यवसायिक भूखण्डों के अंतरण के संबंध में, घासीदास नगर मैदान का नामकरण, विश्व स्तरीय सेंट्रल लाइब्रेरी सह रीडिंग जोन निर्माण कार्य, साडा भिलाई के समय आबंटित (व्यवस्थापित) प्रकरण जिसमें ऑफर की पूर्ण राशि जमा हो चुकी है किन्तु पंजीयन नहीं हुआ के संबंध में, सुपेला पुरानी बस्ती आबादी भूमि में निवासरत परिवारों को आबादी पट्टा/स्थायी मालिकाना हक प्रदान करने का विषय था।

इसके अलावा निगम द्वारा विभिन्न आवासीय, आवास सह व्यवसायिक एवं व्यवसायिक योजनाओं में आबंटित 300 भूखण्डों के संबंध में विचार, निगम भिलाई क्षेत्र में निर्मित सामाजिक भवन जो बिना भू-आबंटन/बिना अनुमति के निर्मित किये गये है उनके आबंटन के संबंध में, जोन 04 खुर्सीपार क्षेत्र में बीपीओ कॉल सेंटर खोले जाने, जोन क्र. 01 नेहरू नगर स्थित जी.ई. रोड से लगे हुये उद्यान क्र. 03 के व्यवसायिक उपयोग, संचालन एवं संधारण कार्य, केनाल रोड निर्माण में प्रभावित व्यवसायिक का वैकल्पिक व्यवस्थापन, भिलाई निगम क्षेत्रांतर्गत मदर्स मार्केट पावर हाउस में सी मार्ट संचालन एवं संधारण करने के संबंधित विषयों को बहुमत के आधार पर पारित किया गया।

जानिए भाजपा ने क्या आरोप लगाए
भाजपा पार्षद पीयूष मिश्र ने बातया कि भिलाई निगम में आज हुई सामान्य सभा में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा होनी थी, किंतु शुरूआती विषयों को छोड़कर अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सत्तापक्ष के द्वारा शोर शराबा कर समान्य सभा के प्रस्ताव को बिना चर्चा किये ही बहुमत के आधार पर स्वीकृत कर दिया।

जबकि चर्चा शुरू होते ही पार्षद पीयूष मिश्रा ने प्रस्ताव क्रमांक 1 पूर्ववर्ती सम्मेलन के कार्यवृत की पुष्टि करना यदि उसकी पुष्टि उस सम्मेलन में नहीं हुई हो। इस प्रस्ताव पर पार्षद पीयूष मिश्रा ने आपत्ति दर्ज करते हुए कहा कि नगर पालिक निगम भिलाई के विशेष सम्मेलन 20.02.2023 के कार्यवाही विवरण की पुष्टि इस सामान्य सभा में नहीं की जा सकती, क्योंकि किसी विशेष सम्मेलन की कार्यवाही विवरण की पुष्टि आगामी विशेष सम्मेलन में ही किया जाना संभव है।

इसी प्रकार नगर पालिक निगम के संशोधित बजट वर्ष 2022-23 एवं अनुमानित बजट वर्ष 2023-24 पर विचार एवं अंगीकार करने हेतु नगर पालिक निगम की साधारण सम्मेलन दिनांक 31.03.2023 के कार्यवाही विवरण की पुष्टि नहीं की जा सकती क्योंकि नगर निगम अधिनियम 1956 में स्पष्ट उल्लेख है कि किसी भी विशेष सम्मेलन की पुष्टि आगामी विशेष सम्मेलन में उसी प्रकार बजट बैठक की कार्यवाही पुष्टि आगामी बजट बैठक में ही की जा सकेगी।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Rourkela Steel Plant: देश की आज़ादी का जश्न, आरएसपी परिवार संग, पुरस्कारों की बौछार
Next: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2022: लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस लिंक पर आइए

Related Stories

SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026
NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026

You May Have Missed

SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026
NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026
Agitation by Bokaro Steel Plant employees begins black badges worn under the leadership of BAKS.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

45 सेल मुद्दे, 60+ बीएसएल मामले लंबित, 5000 कर्मचारियों ने लगाया काला बैज, BAKS बोला-जाएंगे आमरण अनशन तक

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.