Skip to content
22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026 1 minute read
SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy

SEFI की मुहिम का दिखा असर, E6-E7 अधिकारियों को PESB पदों के लिए समान अवसर देने की मांग पर मंत्रालय ने बदली व्यवस्था

  • सेल इतिहास के पहले जीएम प्रवीण कुमार राय बने डायरेक्टर फाइनेंस।
  • सेल के इतिहास में पहली बार GM को डायरेक्टर पद का इंटरव्यू।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के अधिकारियों के करियर में एक नया अध्याय जुड़ गया है। भिलाई स्टील प्लांट में सेल कॉरपोरेट ऑफिस की ERP टीम से जुड़े महाप्रबंधक (GM) प्रवीण कुमार राय का चयन डायरेक्टर फाइनेंस पद के लिए हुआ है। लोक उद्यम चयन आयोग (PESB) की चयन प्रक्रिया में उनका चयन होने को स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया (SEFI) अपनी लंबे समय से चली आ रही मांग की बड़ी उपलब्धि के तौर पर देख रहा है।

SEFI चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर के मुताबिक, यह पहली बार है जब सेल के किसी GM स्तर के अधिकारी को डायरेक्टर पद के लिए PESB के इंटरव्यू में शामिल होने का अवसर मिला और चयन प्रक्रिया में सफलता मिली है। उनका कहना है कि इससे पहले सेल की आंतरिक व्यवस्था के कारण अधिकारियों के लिए डायरेक्टर पदों की आवेदन प्रक्रिया सीमित थी, जबकि मंत्रालय के दूसरे सार्वजनिक उपक्रमों के अधिकारी PESB के निर्धारित पात्रता मानदंड के आधार पर आवेदन कर पा रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

सेल में थी अपनी आंतरिक व्यवस्था

SEFI की ओर से सेल CMD को भेजे गए पत्र में इस मुद्दे को विस्तार से उठाया गया था। पत्र में कहा गया था कि स्टील मंत्रालय के अन्य PSU के अधिकारियों को PESB की ओर से प्रकाशित पात्रता मानदंड के आधार पर डायरेक्टर पदों के लिए अवसर मिल रहा है। इसके विपरीत सेल में PESB को आवेदन भेजने के लिए अलग आंतरिक व्यवस्था अपनाई गई थी।

SEFI ने पत्र में उदाहरण देते हुए कहा था कि सेल में E6 ग्रेड के अधिकारियों को केवल Schedule-C PSU के डायरेक्टर पदों के लिए, E7 अधिकारियों को Schedule-B और E8 अधिकारियों को Schedule-A PSU के डायरेक्टर पदों के लिए आवेदन करने की अनुमति थी।

ये खबर भी पढ़ें: CGM-ED की सीढ़ी छोड़ सीधे डायरेक्टर फाइनेंस, पढ़ें प्रवीण कुमार राय का BSL कर्मचारी से SAIL बोर्ड में चयन तक का सफर

SEFI का तर्क था कि इस व्यवस्था से सेल के कई प्रतिभाशाली अधिकारियों की महत्वाकांक्षा और पेशेवर विकास प्रभावित हो रहा है। संगठन ने मांग की थी कि जो भी सेल अधिकारी PESB द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंड पूरा करते हैं, उन्हें अन्य स्टील मंत्रालय के PSU अधिकारियों की तरह समान अवसर दिया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

15 अप्रैल को मंत्रालय के अधिकारियों से हुई थी मुलाकात

इस मांग को लेकर SEFI टीम ने 15 अप्रैल 2026 को इस्पात मंत्रालय के Joint Secretary और ASFA से मुलाकात की थी। इसी दिन इस संबंध में पत्र इस्पात सचिव के कार्यालय में भी सौंपा गया था। SEFI की ओर से सेल CMD को भी मांग पत्र भेजकर सेल की आंतरिक आवेदन प्रणाली को हटाने और पात्र अधिकारियों को सीधे PESB प्रक्रिया में अवसर देने का अनुरोध किया गया था।

SEFI का कहना है कि E6 और E7 अधिकारियों को डायरेक्टर पदों के लिए आवेदन का अवसर देने की उसकी लंबे समय से चली आ रही मांग को मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया है। संगठन के मुताबिक, इसका असर अब चयन प्रक्रिया में दिखाई दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

मांग पत्र में उठाया था करियर का मुद्दा

SEFI ने अपने पत्र में कहा था कि सेल की मौजूदा पद्धति के कारण कुछ अधिकारियों की पेशेवर आकांक्षाएं दब रही हैं और उनके करियर में ठहराव बढ़ रहा है। संगठन ने CMD से हस्तक्षेप करते हुए PESB के पात्रता मानदंड पूरा करने वाले सभी योग्य सेल अधिकारियों को समान अवसर देने की मांग की थी। पत्र में यह भी कहा गया था कि इससे सेल के भीतर उपलब्ध प्रतिभाशाली नेतृत्व की बड़ी क्षमता सामने आएगी और कंपनी की ब्रांड वैल्यू को भी मजबूती मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

प्रवीण कुमार राय के चयन ने खोला नया रास्ता

अब GM प्रवीण कुमार राय के डायरेक्टर फाइनेंस पद के लिए चयन को इसी बदलाव के परिणाम के रूप में देखा जा रहा है। खास बात यह है कि उनका पेशेवर सफर सेल के भीतर से शुरू हुआ और अब वह डायरेक्टर स्तर की जिम्मेदारी तक पहुंचने की चयन प्रक्रिया में सफल हुए हैं। साल 1993 में बोकारो स्टील प्लांट में बतौर कर्मचारी कॅरियर शुरू किए। वहीं अधिकारी बने और तरक्की करते हुए अब डायरेक्टर के लिए चयनित हो चुके हैं। SEFI चेयरमैन व बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर का कहना है कि सेल के अधिकारियों को डायरेक्टर पदों के लिए व्यापक अवसर मिलने से भविष्य में और भी अधिकारी PESB की चयन प्रक्रिया में आगे आ सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Township: लीज़ नवीनीकरण का मामला फंसा, सुप्रीम कोर्ट से स्टे, SAIL, BSP को नोटिस, पढ़ें डिटेल

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Related Stories

NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026
Agitation by Bokaro Steel Plant employees begins black badges worn under the leadership of BAKS.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

45 सेल मुद्दे, 60+ बीएसएल मामले लंबित, 5000 कर्मचारियों ने लगाया काला बैज, BAKS बोला-जाएंगे आमरण अनशन तक

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026
NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026
Agitation by Bokaro Steel Plant employees begins black badges worn under the leadership of BAKS.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

45 सेल मुद्दे, 60+ बीएसएल मामले लंबित, 5000 कर्मचारियों ने लगाया काला बैज, BAKS बोला-जाएंगे आमरण अनशन तक

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.