भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात: सीपीएफ NRL लोन की प्रक्रिया ऑनलाइन

A Big Gift for Bhilai Steel Plant Employees CPF NRL Loan Processing will Soon be Online
  • टेंपरेरी लोन में टॉप अप की व्यवस्था को भी जल्द से जल्द सुलझा लिया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। पीएफ एनआरएल लोन की प्रक्रिया जल्द ही ऑनलाइन कर दी गई है।  भिलाई इस्पात मजदूर संघ (BIMS) का कहना है कि निरंतर प्रयासों और कर्मचारी हितों को ध्यान में रखते हुए, संयंत्र प्रबंधन जल्द ही नॉन-रिफंडेबल सीपीएफ (CPF) लोन निकालने की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन किया  गया है। इस नई व्यवस्था के लागू होने से कर्मचारियों को दफ्तरों के चक्कर काटने और जटिल कागजी कार्यवाही से आजादी मिलेगी ।

भिलाई इस्पात मजदूर संघ के सीपीएफ ट्रस्टी दिल्ली राव एवं आईपी मिश्रा ने इस प्रक्रिया के सरलीकरण के लिए लंबे समय से प्रबंधन के समक्ष महत्वपूर्ण सुझाव रखे थे। उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि प्रबंधन ने अब तकनीकी सुधार करते हुए आवेदन प्रक्रिया को सुगम बनाने का निर्णय लिया है।

ऑनलाइन व्यवस्था में लोन की पात्रता की संदेहो को दूर किया गया है, जो कर्मचारी के लिए लाभकारी कदम होगा। ट्रस्टियों का कहना है कि टेंपरेरी लोन में टॉप अप की व्यवस्था को भी जल्द से जल्द सुलझा लिया जाएगा।

भिलाई इस्पात मजदूर संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य ने कर्मचारियों को हो रही समस्याओं से लगातार ट्रस्टीयों को अवगत कराया है। इनमें प्रमुख रूप से वशिष्ठ वर्मा, हरिशंकर चतुर्वेदी, शारदा गुप्ता, विनोद उपाध्याय, अविनाश वेगी, भानु साहू, रणधीर, संजय साकुरे, अखिलेश उपाध्याय, राकेश उपाध्याय, उषाकर चौधरी शामिल हैं।