Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: कोक ओवन के सीजीएम से मिले BAKS पदाधिकारी, ये रही खास बात
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: कोक ओवन के सीजीएम से मिले BAKS पदाधिकारी, ये रही खास बात

Azmat ali 10/04/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant BAKS officials Met the CGM of Coke Oven This Was the Special Thing

कर्मचारियों के प्रोत्साहन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास (Skill Development) को बढ़ावा देने पर CGM ने सहमति व्यक्त की।

  • नवगठित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का परिचय प्रस्तुत करते हुए संगठन के उद्देश्यों एवं कार्यदिशा से अवगत कराया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग के मुख्य महाप्रबंधक टीआर बेहरा से शिष्टाचार भेंट एवं औपचारिक मुलाकात की गई।

इस अवसर पर संघ के नवगठित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का परिचय प्रस्तुत करते हुए संगठन के उद्देश्यों एवं कार्यदिशा से अवगत कराया गया। संघ की ओर से यह स्पष्ट किया गया कि बीएकेएस सदैव कर्मचारियों की समस्याओं को प्रबंधन के समक्ष रचनात्मक एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के साथ-साथ संयंत्र में सुरक्षा सुदृढ़ीकरण एवं उत्पादन वृद्धि हेतु सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक के दौरान कोक ओवन विभाग से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई, जिनमें शौचालय एवं रेस्ट रूम की अपर्याप्त व्यवस्था, मशीनों के संचालन हेतु समुचित प्रशिक्षण का अभाव, पेयजल की समस्या, जर्जर सड़कों की स्थिति, एचएमआई सिस्टम की अनुपलब्धता, कैंटीनों में साफ-सफाई एवं भोजन की गुणवत्ता, तथा कंट्रोल रूम में इमरजेंसी एग्जिट की आवश्यकता जैसे विषय प्रमुख रूप से शामिल रहे।

सीजीएम ने सभी बिंदुओं को गंभीरता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ संज्ञान में लेते हुए आवश्यक एवं यथोचित कार्यवाही का आश्वासन प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त, कर्मचारियों के प्रोत्साहन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास (Skill Development) को बढ़ावा देने के विषय को भी संघ द्वारा प्रमुखता से रखा गया, जिस पर CGM ने सहमति व्यक्त करते हुए इसे आवश्यक बताया।

इस अवसर पर अमर सिंह (अध्यक्ष), किशोर कुमार साव (महासचिव), टिकेन्द्र पटेल (उपकोषाध्यक्ष) के साथ कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण चाफले, विजय बहादुर सिंह, राकेश बोरगरिहा, अमरेश ढूँढरे एवं सदस्यगण राकेश साहू, बसंत सिन्हा, दीनानाथ महतो, ओम प्रकाश पासवान, बालक दास, मुकेश ठाकुर उपस्थित रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बड़ी खबर: 14 अप्रैल को पूरे देश में छुट्टी घोषित, मनाइए शान से Dr. BR Ambedkar की जयंती
Next: इस्पात सचिव और सेल CMD कल मिलेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से, फिर आएंगे Bhilai Steel Plant

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.