Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant की लाइफलाइन पर ट्रेनों की रफ्तार धीमी, खाई में फंंसी है बस
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

Bhilai Steel Plant की लाइफलाइन पर ट्रेनों की रफ्तार धीमी, खाई में फंंसी है बस

Azmat ali 09/04/2026 (Last updated: 10/04/2026) 1 minute read
bus-falls-on-rajhara-mines-railway-line-of-bhilai-steel-plant-several-passengers-injured-driver-absconding-train-stopped 1

कुसुमकसा के पास बस क्रमांक CG 07 E 1129 अचानक नियंत्रण खो बैठी और रेलवे ट्रैक के किनारे गहरी खाई में जा गिरी।

  • खाई में गिरी तेज रफ्तार बस, रेलवे ट्रैक पर मचा हड़कंप। बालोद में टला बड़ा हादसा।
  • राजहरा माइंस रेलवे लाइन पर गिरी बस, कई पैसेंजर जख्मी, चालक फरार, रुकी थीं ट्रेनें। 
  • हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट की रेलवे लाइन पर गुुरुवार दिन में हादसा हो गया है। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में गुरुवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार एक बस अनियंत्रित होकर सीधे रेलवे ट्रैक के पास खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और भगदड़ जैसे हालात बन गए। रेल यात्रा कुछ देर तक प्रभावित रहा। मालागाड़ी और पैसेंजर ट्रेन का परिचालन रोक दिया गया था। स्थिति सामान्य होने के बाद दोबारा ट्रेन की आवाजाही शुरू हो सकी। जिला प्रशासन की ओर से बस को खाई से बाहर निकालने की कोशिश की गई, लेकिन रात में सफलता हासिल नहीं हो सकी।

बस को सुरक्षित तरीके से निकालने की कोशिश की जा रही है, ताकि रेलवे लाइन को किसी तरह से नुकसान न होने पाए। देर रात तक रेलवे अधिकारी भी हालात पर नजर बनाए हुए थे। इस बीच रेलवे ने परिचालन को सुचारू रखने के लिए लोको पायलट धीमी गति से ट्रेन को चलाते रहे। रेलवे लाइन के किनारे ही बस खाई में फंसी है। अगर, बस रेलवे लाइन पर गिरी तो मुसीबत बढ़ सकती है। इसलिए सावधानी पूर्वक ट्रेन को चलाया जा रहा है।

राजहरा आयरन ओर माइंस से हर दिन भिलाई स्टील प्लांट में आधा दर्जन से ज्यादा मालगाड़ी की आवाजाही होती है। भिलाई स्टील प्लांट की लाइफलाइन पर ट्रेनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई है। इस ट्रैक से मालगाड़ी और लोकल ट्रेन ही चलती है। संभावना जताई जा रही है कि शुक्रवार को रेलवे की क्रेन रायपुर से मंगवाई जा सकती है। इसके जरिए बस को खाई से बाहर निकालने की तैयारी चल रही है।

जानकारी के अनुसार, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के भिलाई स्टील प्लांट से जुड़े दल्ली-राजहरा रेलवे लाइन पर यह हादसा हुआ। कुसुमकसा के पास दोपहर करीब सवा 3 बजे बस क्रमांक CG 07 E 1129 अचानक नियंत्रण खो बैठी और रेलवे ट्रैक के किनारे गहरी खाई में जा गिरी।

बस में उस समय करीब 10 से 15 यात्री सवार थे। हादसे के बाद कई यात्री दहशत में आ गए, कुछ को हल्की चोटें आईं। घायल यात्रियों को तत्काल बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया और परिजनों के साथ सुरक्षित घर भेज दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल-आरपीएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ समय के लिए ट्रेनों का आवागमन भी रोक दिया गया था, जिससे स्थिति और गंभीर न हो सके। बाद में हालात सामान्य होने पर ट्रेनों की आवाजाही फिर शुरू कर दी गई। लेकिन, खाई में बस फंसी होने से रेलवे को ट्रेनों की रफ्तार नियंत्रित करनी पड़ी।

हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। गनीमत रही कि बस सीधे ट्रैक पर नहीं गिरी, वरना बड़ा रेल हादसा हो सकता था। फिलहाल, पूरे मामले की जांच जारी है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर रेल मंडल के जनसंपर्क विभाग का कहना है कि रेलवे लाइन को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। रेलवे लाइन के किनारे बस गिरी है, जिसके चलते एहतियातन रेल परिचालन को रोकनाा पड़ा था। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि पायल कंपनी की बस जमई मोड़ से आगे बढ़ी थी, क्रॉसिंग पर टर्निंग के समय बस सीधे खाई में गिर गई। पैसेंजर को मामूली रूप से चोट लगी है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अराध्य दुर्गा जन कल्याण समिति रिसाली के मंच पर नारी शक्ति, एकता और प्रतिभा का संगम, महिलाएं सम्मानित
Next: लंगूर का हत्यारा गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल, एयर गन बरामद

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.