Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • इस्पात सचिव और सेल CMD कल मिलेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से, फिर आएंगे Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इस्पात सचिव और सेल CMD कल मिलेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से, फिर आएंगे Bhilai Steel Plant

Azmat ali 10/04/2026 1 minute read
Steel Secretary and SAIL CMD will Meet Chief Minister Vishnu Deo Sai Tomorrow and will also Visit Bhilai Steel Plant

इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक, कार्यवाहक सीएमडी केके सिंह दोपहर में बीएसपी आएंगे। केके सिंह का कॅरियर जहां शुरू हुआ, वहीं सीएमडी बनकर आ रहे।

  • डायरेक्टर पर्सनल कृष्ण कुमार सिंह को सेल के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। इस्पात मंत्रालय के सचिव और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कार्यवाहक सीएमडी 11 अप्रैल को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात करेंगे। सेल बीएसपी प्रोजेक्ट, माइंस आदि विषयों को लेकर करीब एक घंटे तक सीएम के साथ बातचीत होगी। सेल की प्लानिंग आदि की जानकारी मुख्यमंत्री को दी जाएगी। इस मीटिंग को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सीएम से मुलाकात के बाद इस्पात सचिव और सीएम भिलाई स्टील प्लांट आएंगे। यहां सीआइएसएफ जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। बीएसपी के कोक ओवन प्रोजेक्ट एरिया आदि का दौरा करेंगे। करीब दो घंटे तक वह भिलाई में रहेंगे। शाम 4 बजे उन्हें रायपुर एयरपोर्ट भी पहुंचना है। इससे पहले ही बीएसपी के अधिकारियों संग बातचीत का दौर शुरू होगा।  इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक, कार्यवाहक सीएमडी एवं डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह, एडिशनल सेक्रेटरी आदि का सेल बीएसपी दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अमरेंदु प्रकाश के इस्तीफे के बाद यह पहला दौरा है।

बता दें कि कृष्ण कुमार सिंह को सेल के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह आईआईटी बीएचयू से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं और उन्होंने मानव संसाधन प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

केके सिंह ने 1987 में सेल भिलाई इस्पात संयंत्र में प्रबंधन प्रशिक्षु (तकनीकी) के रूप में कार्यभार संभाला और मानव संसाधन विकास विभाग में जाने से पहले ब्लूमिंग और बिलेट मिल में लगभग 11 वर्षों तक कार्य किया। पदोन्नति पाते हुए, श्री सिंह एसएआईएल में कार्यकारी निदेशक प्रभारी (कार्मिक एवं प्रशासन) बने और बाद में कंपनी के निदेशक (कार्मिक) का पदभार ग्रहण किया। उन्हें भिलाई इस्पात संयंत्र और कॉर्पोरेट कार्यालय में संचालन, मानव संसाधन विकास, सतर्कता और कार्मिक एवं प्रशासन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 35 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: कोक ओवन के सीजीएम से मिले BAKS पदाधिकारी, ये रही खास बात
Next: बोकारो एयरपोर्ट और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए राज्यपाल से मिले कुमार अमित, पढ़ें डिटेल

Related Stories

ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.