Skip to content
19/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • स्टेशन पर ट्रेन में भीषण आग, मची चीख-पुकार और भगदड़, प्लेटफॉर्म पर धुएं से दहशत
  • ताज़ा ख़बरें
  • रेलवे

स्टेशन पर ट्रेन में भीषण आग, मची चीख-पुकार और भगदड़, प्लेटफॉर्म पर धुएं से दहशत

Azmat ali 18/05/2026 1 minute read
A Massive Fire Broke Out in a Train at Sasaram Railway Station in Rohtas District of Bihar

सोमवार को सासाराम में ट्रेन हादसा। रविवार को त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच B-1 में भी आग लगी थी।

  • रेलवे प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
  • शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की जताई जा रही है। 

सूचनाजी न्यूज, सासाराम। बिहार के रोहतास जिले के सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। प्लेटफॉर्म नंबर-06 पर खड़ी भभुआ-सासाराम-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 53212) की जनरल बोगी D-3 में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बोगी से धुएं का गुबार और आग की तेज लपटें उठने लगीं। स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सबसे पहले बोगी के अंदर से तेज जलने की गंध महसूस हुई। कुछ ही देर में कोच धुएं से भर गया। यात्रियों ने जैसे ही आग की लपटें देखीं, ट्रेन से कूदकर बाहर निकलना शुरू कर दिया। कई लोग अपना सामान तक छोड़कर जान बचाने के लिए प्लेटफॉर्म की ओर भागे। स्टेशन पर चीख-पुकार और भगदड़ का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि ट्रेन सुबह करीब 6:45 बजे सासाराम से पटना के लिए रवाना होने वाली थी। ट्रेन रवाना होने से ठीक पहले यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, आरपीएफ और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

राहत की बात यह रही कि इस भयावह हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि आग लगने के बाद ट्रेन को तत्काल रद्द कर दिया गया। घटना के बाद स्टेशन पर लंबे समय तक दहशत का माहौल बना रहा।

रेलवे प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की जताई जा रही है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही रविवार को त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12431) के एसी कोच B-1 में भी आग लगने की घटना सामने आई थी। लगातार सामने आ रही घटनाओं ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रेलवे प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की जताई जा रही है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Voluntary Retirement Scheme: गुजरात फार्मूले से होगा वीआर का हिसाब, 75% है VR Compensation
Next: SAIL वीआर स्कीम: स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना के नियम-शर्तों को हिंदी में पढ़िए, पहले आओ-पहले पाओ

Related Stories

Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026
36 Employees of Rourkela Steel Plant Received the Nehru Vishesh Karmachari Puraskar
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के 36 कर्मचारियों को मिला नेहरू विशिष्ट कर्मचारी पुरस्कार

Azmat ali 19/08/2026

You May Have Missed

Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026
36 Employees of Rourkela Steel Plant Received the Nehru Vishesh Karmachari Puraskar
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के 36 कर्मचारियों को मिला नेहरू विशिष्ट कर्मचारी पुरस्कार

Azmat ali 19/08/2026
Laxity in the Safety Department Risk of accidents involving cattle at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेफ्टी डिपार्टमेंट की ढिलाई, भिलाई स्टील प्लांट बना खटाल

Azmat ali 19/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.