Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant में हादसा, मजदूर खून से लथपथ, अंगुली काटने की नौबत, BGH के बजाय प्राइवेट अस्पताल ले गया ठेकेदार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant में हादसा, मजदूर खून से लथपथ, अंगुली काटने की नौबत, BGH के बजाय प्राइवेट अस्पताल ले गया ठेकेदार

27/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Bokaro-Steel-Plant-1
  • शट-डाउन लेने के बाद सीआरएम-3 के पिचलिंग लाइन के पुलपिट में अजय ग्रीसिंग कर रहा था। किसी ने मशीन चालू कर दिया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority Of India Limited) के प्लांट से अच्छी खबर नहीं आ रही है। लगातार कहीं न कहीं हादसे हो रहे हैं। ताजा मामला बोकारो स्टील प्लांट का है। यहां एक ठेका मजदूर हादसे की चपेट में आ गया है। उसका हाथ और पैर खून से लथपथ हो गया। जख्मी हालत में मजदूर को हेल्थ सेंटर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो जनरल हॉस्पिटल रेफर किया जा रहा था, तभी ठेका कंपनी के कर्मचारी घायल मजदूर को निजी अस्पताल लेकर चले गए। प्लांट के बाहर इस तरह जख्मी को लेकर जाने की परंपरा पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बीजीएच (BGH) में हादसे के बारे में कोई रिपोर्ट नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें:   Bhilai steel plant Accident: तहखाने में भरी थी आक्सीजन, चिंगारी से जला रंजीत का मोजा, फिर झुलसे 4 मजदूर, घायलों का बयान पढ़ें Suchnaji.com में, इन 3 अधिकारियों पर गंभीर आरोप

बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro steel plant) के सीआरएम-3 में हादसा हुआ है। जीआर इंटरप्राइजेज का मजदूर अजय कुमार बुधवार को बी शिफ्ट में मेंटेनेंस का काम कर रहा था। शट-डाउन लेने के बाद सीआरएम-3 के पिचलिंग लाइन टेंडम मिल अजय ग्रीसिंग कर रहा था। किसी अनहोनी से बेखबर अजय अपने काम में लगा हुआ था। उसका हाथ मशीन में था, तभी इलेक्ट्रिकल के किसी बंदे ने मशीन चालू कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें:   Breaking News: BSP एक्सीडेंट पर बड़ा एक्शन, Confined Space में कैपिटल रिपेयर समेत सभी कार्यों पर बैन, ED Works पर लटकी तलवार, नोटिस और कोर्ट तक की नौबत

अचानक से मशीन चालू होते ही अजय की अंगुली मशीन की चपेट में आ गई। अंगुली और अंगुठा कुचलने की वजह से अनियंत्रित हो गया, जिससे उसके पैर में भी गंभीर चोट लगी है। चीख-पुकार से पिटपिट गूंज उठा। वहां मौजूद अन्य कर्मचारी जख्मी अजय को हेल्थ सेंटर ले गए।

ये खबर भी पढ़ें:   SAIL BSP Accident: आग में झुलसे घायलों का बयान लेने तहसीलदार पहुंचे सेक्टर 9 हॉस्पिटल, दोषियों के खिलाफ होगा FIR

बताया जा रहा है कि BSL मजदूर की कुछ अंगुली काटने की नौबत आ गई है। प्रबंधन की ओर से अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जनसंपर्क विभाग का कहना है कि इस बारे में जानकारी नहीं है। पता करने के बाद ही जानकारी दे पाऊंगा।

बता दें कि बोकारो में ही दो दिन पूर्व सड़क हादसे में बीएसएल कर्मी नजरूल अंसानी जख्मी हो गए हैं। कार चालक की ठोकर से वह बाइक समेत गिर गए थे, जिससे उनको काफी अंदरुनी चोट लगी है। रांची में इलाज चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें:   इंडियन ऑयल कारपोरेशन से Bokaro Steel Plant 3 साल तक खरीदेगा 184 करोड़ का हाई स्पीड डीजल, BSL और IOCL में एमओयू साइन

इधर-भिलाई स्टील प्लांट के कांटीनुअस कास्टिंग शॉप के कास्टर नंबर 6 में वेल्डिंग के दौरान आग लगने से 4 मजदूर झुलस चुके हैं। प्राथमिक जांच के बाद तीन अधिकारियों को दोषी माना जा रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ सरकार के डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ एंड सेफ्टी की ओर से ईडी वर्क्स को कारण बताओ नोटिस जारी करने की तैयारी है। इसका परिवाद न्यायालय में दायर किया जाएगा। दो मजदूर जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं। 80 और 100 प्रतिशत तक मजदूर जले हैं। दो अन्य 20 और 40 प्रतिशत तक जले हैं।

ये खबर भी पढ़ें:   Dantewada Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने किया ब्लास्ट, ड्राइवर संग 11 DRG जवान शहीद, राज्यपाल-सीएम ने दी श्रद्धांजलि

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai steel plant Accident: तहखाने में भरी थी आक्सीजन, चिंगारी से जला रंजीत का मोजा, फिर झुलसे 4 मजदूर, घायलों का बयान पढ़ें Suchnaji.com में, इन 3 अधिकारियों पर गंभीर आरोप
Next: Dantewada Naxalite Attack: शहीद DRG जवानों का शव घर के लिए रवाना, सीएम भूपेश बघेल ने दिया कंधा, जानिए शहीदों के नाम

Related Stories

Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai News Dr SA Rizvi Passes Away
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 9 हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक एसए रिज़वी साहब का इंतकाल, आज शाम होंगे सुपुर्द-ए-खाक

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.