Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • एटक का सम्मेलन शुरू, बोकारो में सेल और सरकार के खिलाफ निकली भड़ास
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एटक का सम्मेलन शुरू, बोकारो में सेल और सरकार के खिलाफ निकली भड़ास

17/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
AITUC-conference-begins-anger-erupts-against-SAIL-and-government-in-Bokaro
  • सीता सोरेन ने कहा कि झारखंड राज्य का निर्माण यहां के दबे कुचले शोषित वर्ग के उत्थान के लिए हुआ था। लेकिन अभी तक स्थिति जस की तस बनी हुई है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। एटक का छठा राज सम्मेलन बोकारो में शुरू हो गया है। सेक्टर-2 कला केंद्र में आमसभा के साथ शुरू हुई। सभा की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार ने किया। सभा में कोयला के नेता अशोक यादव तथा लखन लाल महतो, एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विद्यासागर गिरी, सीता सोरेन के साथ दुल्लू महतो, पीके गांगुली और यूनियन के महामंत्री रामाशय प्रसाद सिंह ने संबोधित किया।

ढुल्लू महतो ने संबोधित करते हुए कहा एआईटीयूसी मजदूर हित में लगातार लड़ाई लड़ती है। उद्योग बचाने तथा मजदूरों के अधिकार के लिए हम लड़ाई में शामिल हैं। गरीबों के लिए काम करते हैं। मुकदमा झेलना पड़ रहा है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें:  बीएसपी ने विकसित किया नया ग्रेड, हाई कार्बन ग्रेड वायर रॉड के उत्पादन के लिए मिला लाइसेंस

सीता सोरेन ने कहा कि झारखंड राज्य का निर्माण यहां के दबे कुचले शोषित वर्ग के उत्थान के लिए हुआ था। लेकिन अभी तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार ने कहा देश की मोदी सरकार मजदूर विरोधी है। इस सरकार को उखाड़ फेंको।

अमरजीत कौर ने कहा कि एटक का झंडा जब थामा है तो सरकार की आंख से आंख मिलाकर मजदूर वर्ग की हिफाजत के लिए आगे बढ़ना होगा। बिरसा मुंडा को याद करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में बिरसा मुंडा के विद्रोह को भुला नहीं जा सकता।

ये खबर भी पढ़ें:   SAIL खदान के पूर्व कर्मचारियों को लाइसेंस पर आवास देने पर जल्द फैसला

मजदूरों की लड़ाई ने देश को आजाद कराया। जब-जब आजादी की लड़ाई धीमी हुई, मजदूर ने भारत में हड़ताल धरना-प्रदर्शन कर इस लड़ाई को आगे बढ़ाया। मजदूरों ने अंग्रेजों से लड़कर अपने अधिकार को हासिल किया। और अपनी सुरक्षा के लिए कानून बनवाया।

जिसे यह मोदी सरकार बदलने की साजिश कर रही है, जिस इसके खिलाफ लामबंद होकर लड़ाई को तेज करनी होगी या तो यह काला श्रम कानून जाएगा या मोदी सरकार जाएगी। देश की मौजूदा मोदी सरकार सर्वजन इन क्षेत्र के उद्योग को औने पौने भाव में अपने मित्र उद्योगपतियों को बेचने और सार्वजनिक क्षेत्र को बर्बाद करने की कोशिश कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL चेयरमैन सोमा मंडल DSP, ASP और ISP में ठहरेंगी 3 दिन, नजरों के सामने गुलाब की कलियां, भारी वाहनों पर रोक, यूनियनों के सामने चुनौती

यह काला श्रम कानून जाएगा या मोदी सरकार जाएगी। देश में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। देश के सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग मजदूरों के हित के लिए सबसे आगे कुर्बानी देने के लिए एआईटीयूसी खड़ा है। आज इस देश के उद्योग को बचाने तथा मजदूरों को बचाने के लिए लड़ाई जारी है।

निजीकरण तथा संसाधनों को बेचने और अपने प्रिय मित्रों के हाथों को मजबूत करने के लिए मोदी सरकार हर कदम पर नियम कानूनों की धज्जियां उड़ा रहा है। लड़ाई मजदूर पर करनी होगी, क्योंकि यह साल सार्वजनिक क्षेत्र को बचाने मजदूरों को बचाने तथा उद्योगों को बचाने के लिए आपके पुरानी पेंशन को चालू कराने के लिए संघर्ष का होगा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: खुर्सीपार के इस वार्ड में अब नहीं भरेगा पानी, 87 लाख से शुरू होने जा रहा कार्य
Next: राउरकेला स्टील प्लांट में नई और उन्नत मशीनों की सौगात, महिलाओं के हाथ कमान

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.