Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • मजदूर दिवस 2024: ठेका श्रमिकों को सम्मानित कर इंटक कार्यालय में मना श्रमिक दिवस, जानिए नाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

मजदूर दिवस 2024: ठेका श्रमिकों को सम्मानित कर इंटक कार्यालय में मना श्रमिक दिवस, जानिए नाम

01/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Labor-Day-2024-Labor-Day-celebrated-in-INTUC-office-by-honoring-contract-workers-know-their-names
  • संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए लड़ने की अपील।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील इंप्लाइज यूनियन इंटक (Steel Employees Union INTUC) के सेक्टर 3 स्थित कार्यालय में श्रमिक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर यूनियन द्वारा ठेका श्रमिकों को सम्मानित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : राउरकेला स्टील प्लांट ने बनाया चकाचक शौचालय, कार्मिकों को बड़ी राहत

स्टील इंप्लाइज यूनियन इंटक (Steel Employees Union INTUC) के सेक्टर 3 स्थित कार्यालय में बड़ी संख्या में उपस्थित नियमित कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों को संबोधित करते हुए यूनियन के महासचिव वंश बहादुर सिंह ने कहा कि आज जो हमें श्रम अधिकार प्राप्त हुए हैं, वे हमारे हजारों श्रमिक साथियों के संघर्ष एवं कुर्बानी का परिणाम है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL BSL: 6 अधिकारी और 55 कर्मचारी बोकारो स्टील प्लांट से रिटायर

देश की आजादी के बाद श्रमिक नेताओं के सुझाव एवं आंदोलन से अनेक श्रम कानून बनाए गए, जिससे हमें बहुत से अधिकार प्राप्त हुए। इसी का परिणाम है कि हमारे जीवन स्तर में सुधार हुआ। लेकिन अभी भी देश में वर्ग भेद कायम है और पूंजीपतियों श्रमिकों के बीच एक बड़ी खाई पैदा होती जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारी और कर्मचारियों को मिला शिरोमणि अवॉर्ड

हमें संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए लड़ना पड़ेगा। सेल के अंदर अभी भी हमारा वेज रिवीजन लंबित है। ठेका श्रमिकों का मिनिमम वेज भी निर्धारित नहीं हो पा रहा है। ठेका श्रमिकों का आर्थिक शोषण जारी है।

लेकिन हमें अपने अधिकारों की लड़ाई जारी रखनी है यदि हम संगठित होकर अपनी लड़ाई लड़ेंगे तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। इस अवसर पर स्टील ठेका यूनियन के अध्यक्ष संजय साहू ने कहा कि ठेका श्रमिकों को उनका हक दिलाने के लिए हम लोग लगातार प्रयास कर रहे हैं।

इसमें हमें सफलता भी मिल रही है। इसी तरह से श्रमिक यदि इंटक पर विश्वास बनाए रखें तो आगे हम अपने सभी अधिकार प्राप्त कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Bhilai Steel Plant में 1 जून से फेस रिकॉग्निशन आधारित बायोमेट्रिक अनिवार्य, 15 मई तक यहां होगा रजिस्ट्रेशन

जानिए सम्मानित होने वाले ठेका श्रमिकों के नाम

इस अवसर पर अपने-अपने विभाग मे सराहनीय कार्य करने वाले ठेका श्रमिकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले श्रमिकों में एसएमएस 3 से कैलाश कुमार निषाद, राहुल शर्मा, सुरेश बाग, ईश्वर सिंह, विवेकानंद राय, संजय कुमार दास, ओएचपी से सुभाष सिंह, रामस्वरूप साहू, ब्लास्ट करने से आकाश टी, विकास, भूपेंद्र पैकरा, ईडीडी से मधुसूदन देवांगन, स्टोर विभाग से अशोक कुमार साहू, दीपा साहू, ललिता, गणेश, निर्मलकर, भूपेंद्र जैन शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024: मतदान की स्याही दिखाओं, मन पसंद खाना खाओं, Bhila के इस इंटरनेशनल होटल में 12 मई तक बंपर ऑफर

सम्मान समारोह में यूनियन के ये पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर सुरेश बगाने श्रमिकों के संघर्ष को कविता के माध्यम से कर्मचारियों के बीच रखा। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार ने किया। इस अवसर पर यूनियन से इंटक महासचिव वंश बहादुर सिंह, स्टील ठेका यूनियन के अध्यक्ष संजय साहू, शेखर कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष किचलू, पीवी राव, एस रवि, उपाध्यक्ष अजय कुमार मार्टिन, उप महासचिव धनेश प्रसाद, रमाशंकर सिंह, सीपी वर्मा, अनिमेष पसीने, दीनानाथ सिंह सर्वा, जीआर सुमन, रेशम राठौर, राजकुमार, के रमन मूर्ति सहित यूनियन के पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें : Breaking: EPFO अब आपके जिले में, जानें कहां मिलेगी बड़ी फैसिलिटी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Big Breaking News: मान्यता प्राप्त यूनियन BMS दफ्तर पर छापा, जानिए वजह
Next: EPFO सदस्य सावधान…! ये नहीं किया तो अटक जाएगा EPF का सारा पैसा

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.