Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी आवास में फिर हादसा, कर्मचारी के जुड़वा बच्चे बाल-बाल बचे, 2 साल से शिकायत अनसुनी
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी आवास में फिर हादसा, कर्मचारी के जुड़वा बच्चे बाल-बाल बचे, 2 साल से शिकायत अनसुनी

Azmat ali 05/07/2025 (Last updated: 05/07/2025) 1 minute read
Another accident in BSP residence twin children of employee narrowly escape complaint unheard for 2 years
  • सेक्टर 5 के सड़क 15 क्वार्टर 1c के वॉशरूम के सामने छत का प्लास्टर टूटकर गिर गया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के एक और आवास में हादसा हो गया है। बीएसपी कर्मचारी का परिवार बाल-बाल बच गया है। दो जुड़वा बच्चे इसकी चपेट में आने से बच गए। बीएसपी इंकॉस के कर्मचारी जी वरप्रसाद का परिवार दहशत के साये में है। पिछले 2 साल से लगातार शिकायत दर्ज कराने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बारिश का पानी रिसाव होने से अब प्लास्टर टूटकर गिरना शुरू हो गया है।

सेक्टर 5 के सड़क 15 क्वार्टर 1c के वॉशरूम के सामने छत का प्लास्टर टूटकर गिर गया है। खबर मिलते ही मुवायना करने के लिए सूचनाजी.कॉम भी मौके पर पहुंचा। पानी लीकेज की स्थिति से छत जर्जर है, जिसकी मरम्मत की जिम्मेदारी संयंत्र प्रबंधन के नगर सेवाएं विभाग की है। किंतु वक्त पर ध्यान न देने के कारण यह घटना घटी है।

2 साल से रूफ लीकेज का कर रहे थे ऑनलाइन शिकायत

सूचनाजी.कॉम से घर वालों से बताया कि 25 अक्टूबर 2023 एवं 27 जून 2024 को ऑनलाइन रूफ लीकेज की शिकायत दर्ज कराई गई थी। 24 घंटे ऑनलाइन सेवा के तहत किए हुए कंप्लेंट को अटेंड ना करने और वक्त पर समस्या का समाधान ना करने के कारण ही हादसा हुआ है।

बाल बाल बचे बच्चे

वाशरूम के सामने शाम 5:00 बजे प्लास्टर टूटकर गिरा, जबकि बीएसपी कर्मचारी के जुड़वा बच्चे मोनिशा एवं मोहित वहीं आसपास खेल रहे थे, जो बाल बाल बच गए। प्लास्टर गिरने एवं घरवालों के बाल बाल बचने की घटनाएं अब अक्सर प्रकाश में आ रही है और बारीकी से छानबीन करने पर पता चलता है कि बार-बार कंप्लेंट करने के बाद भी मेंटेनेंस नहीं होने के चलते यह घटनाएं घट रही है।

ज्ञात हो कि पिछले दिनों सेक्टर 8 में एक दो तले मकान की दीवार ही भरी दोपहरी में भर भरा कर जमीन पर आ गिरी थी। अभी भी प्रबंधन 24 घंटे सेवा की खानापूर्ति ना समझ कर ईमानदारी से प्रयास करें तो समाधान निकाला जा सकता है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो में भगवान जगन्नाथ का रथ लौटा, बीएसपी के भावी डायरेक्टर इंचार्ज ने किया छेरा-पन्हारा
Next: पीएम मोदी से चिढ़े कर्मचारी, लेबर कोड, एरियर, बोनस, ग्रेच्युटी, हायर पेंशन पर 9 जुलाई को हड़ताल

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.