Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • राउरकेला स्टील प्लांट के खाते में एक और रिकॉर्ड, डायरेक्टर इंचार्ज, ईडी वर्क्स पहुंचे बधाई देने
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के खाते में एक और रिकॉर्ड, डायरेक्टर इंचार्ज, ईडी वर्क्स पहुंचे बधाई देने

21/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Another-record-in-the-account-of-Rourkela-Steel-Plant-Director-Incharge-ED-Works-arrived-to-congratulate
  • यूनिट ने उच्चतम बेस मिक्स स्टैकिंग भी देखी। 19 मार्च, 2023 की सी-शिफ्ट में 21,636 टन बेस मिक्स बनाकर सिंगल शिफ्ट में 18 नवंबर, 2020 को सी-शिफ्ट में प्राप्त 19,815 टन के पूर्व हासिल किये गए सर्वश्रेष्ठ आँकड़े में सुधार किया ।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के रॉ मैटेरियल्स हैंडलिंग प्लांट (आरएमएचपी) ने एक और रिकॉर्ड बनाया है। बेस मिक्स स्टैकिंग में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। आरएमएचपी ने 19 मार्च को 60,005 टन बेस मिक्स बनाकर अब तक का सर्वाधिक आंकड़े दर्ज कर, 18 नवंबर, 2020 को हासिल किए गए 57224 टन बेस मिक्स के पिछले एक दिवसीय सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड को पार कर गया।

इसके अलावा, यूनिट ने उच्चतम बेस मिक्स स्टैकिंग भी देखी। 19 मार्च, 2023 की सी-शिफ्ट में 21,636 टन बेस मिक्स बनाकर सिंगल शिफ्ट में 18 नवंबर, 2020 को सी-शिफ्ट में प्राप्त 19,815 टन के पूर्व हासिल किये गए सर्वश्रेष्ठ आँकड़े में सुधार किया ।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के पूर्व ईडी मेडिकल डाक्टर संजीव इस्सर की मां का निधन, दुर्ग में अंतिम संस्कार आज

निदेशक प्रभारी (डीआईसी) अतनु भौमिक ने विभाग का दौरा कर टीम को सफलता पर बधाई दी। उनके साथ कार्यापलक निदेशक (वर्क्स) एसआर सूर्यवंशी, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) पीके साहू, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (खान) पीके रथ भी थे। इस अवसर पर कई मुख्य महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष और संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ आरएमएचपी विभाग के बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू SAIL कर्मी की पत्नी उषा बारले को देंगी पद्मश्री, BSP के डायरेक्टर इंचार्ज ने किया सम्मानित

प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, डीआईसी ने कहा, “नया रिकॉर्ड बनाना हमेशा प्रेरक कारक होता है और यह हमें हमारी असीमित क्षमता की याद दिलाता है। हालांकि हमें अपने प्रदर्शन की रूपरेखा को आगे बढ़ाते हुए सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए क्योंकि सुरक्षित कार्यशैली लगातार उत्कृष्टता हासिल करने का सबसे अच्छा तरीका है। उन्होंने कर्मीसमूह को उनकी उत्कृष्टता की खोज में शीर्ष प्रबंधन की ओर से हर संभव समर्थन का आश्वासन दिया।

ये खबर भी पढ़ें:   BSP इलेक्ट्रिकल जोन के अधिकारी-कर्मचारी बने शिरोमणि, इधर-मर्चेंट मिल ने उत्पादन में रचा कीर्तिमान

एसआर सूर्यवंशी ने अपने संबोधन में नए रिकॉर्ड बनाने वाले प्रदर्शन की सराहना की, जो आरएमएचपी और सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों की त्रुटिहीन योजना, उचित समन्वय और दलगत कार्य को दर्शाता है।

कर्मीसमूह को बधाई देते हुए पीके साहू ने रिकॉर्ड बनाने में मदद करने वाली विभिन्न एजेंसियों के बीच बेजोड़ तालमेल की सराहना की। पीके रथ ने अपने संबोधन में खराब मौसम के बावजूद रिकॉर्ड प्रदर्शन की सराहना की।

ये खबर भी पढ़ें: जिंदल बनाएगा अग्निरोधी स्टील स्ट्रक्चर, रिफाइनरी, इमारतें, अस्पताल, मेट्रो, स्टील, बिजली कारखानों में होगा इस्तेमाल

विशेषतः, एक दिन में आरएमएचपी में औसत बेस मिक्स स्टैकिंग सामान्य रूप से 24,000 टन है। यह रिकॉर्ड बेस मिक्स स्टैकिंग आरएमएचपी में अलग-अलग भाग में अच्छी तरह से समन्वित क्रियाओं द्वारा प्राप्त किया गया, जिसमें अनलोडिंग, कच्चे माल की स्टैकिंग, कोक, चूना पत्थर और डोलोमाइट की क्रशिंग और सही गुणवत्ता वाले बेस मिक्स तैयार करने के लिए इन सभी को सही अनुपात में मिलाना शामिल था। एसआर सूर्यवंशी ने औसत बेस मिक्स स्टैकिंग में 60,000 टन के आंकड़े को पार करने की नई चुनौती विभाग के कर्मीसमूह के सामने रखी है ।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: 4 साल में 25% बढ़े रोड और वर्क एक्सीडेंट, जानें क्या है ब्लाइंड स्पॉट

इस अवसर पर, मुख्य महाप्रबंधक (आरएमएचपी) एसएस रॉय चौधरी के नेतृत्व में महाप्रबंधक प्रभारी (ऑपरेशन) प्रभाकर शेंडे, महाप्रबंधक प्रभारी (मैकेनिकल) माधो बानरा, महाप्रबंधक (मैकेनिकल) प्रसन्ना कुमार नायक, महाप्रबंधक प्रभारी (इलेक्ट्रिकल) मनोज कुमार गिरि, महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) शंकर राणा और महाप्रबंधक प्रभारी (योजना) जय शंकर सिंह, आरएमएचपी के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने चौबीसों घंटे निरिक्षण और त्वरित समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर यह उपलब्धि हासिल की है । इस रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धि में यातायात और कच्चे माल, फील्ड मशीनरी रखरखाव, आरसीएल, एमआरडी आदि जैसे अन्य विभागों के सहयाग ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी के पूर्व ईडी मेडिकल डाक्टर संजीव इस्सर की मां का निधन, दुर्ग में अंतिम संस्कार आज
Next: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने 60 एमटी कोयला उत्पादन का किया आंकड़ा पार, पिछले साल से 13.4% अधिक प्रोडक्शन

Related Stories

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.