जबरिया रिटायरमेंट के बाद GM बने शायर, लिखा-ईमानदारों को SAIL ने निकाल रखा, चोरों ने सब काम-काज संभाल रखा…

LOKPAL CASE में वकीलों पर ख़र्चे 70 लाख SAIL की जेब से, Management ने इस तरह भी Company का ख़्याल रखा है। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के 11 अधिकारियों को जबरिया रिटायर कर दिया गया है। रिटायर होने वालों में सीएमओ कोलकाता के जीएम राजीव भाटिया भी शामिल हैं। रिटायरमेंट के बाद जीएम साहब अब शायर बन चुके हैं। ये खबर भी पढ़ें : इंटक अधिवेशन: कर्मचारियों के जॉब सिक्योरिटी, सुविधाओं, आंदोलन पर संजीवा रेड्डी, संजय सिंह, तारिक अनवर, टीएस स

  • LOKPAL CASE में वकीलों पर ख़र्चे 70 लाख SAIL की जेब से, Management ने इस तरह भी Company का ख़्याल रखा है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के 11 अधिकारियों को जबरिया रिटायर कर दिया गया है। रिटायर होने वालों में सीएमओ कोलकाता के जीएम राजीव भाटिया भी शामिल हैं। रिटायरमेंट के बाद जीएम साहब अब शायर बन चुके हैं। ये खबर भी पढ़ें: इंटक अधिवेशन: कर्मचारियों के जॉब सिक्योरिटी, सुविधाओं, आंदोलन पर संजीवा रेड्डी, संजय सिंह, तारिक अनवर, टीएस सिंहदेव ये बोले सेल प्रबंधन (SAIL Management) को कानूनी दायरे में फंसाने वाले राजीव भाटिया की कलम ऐसी चली कि शब्दों को पिराकर कविता ही लिख दी। डायरेक्टर फाइनेंस समेत 29 अधिकारियों को सस्पेंड कराने वाले राजीव भाटिया ने SAIL भ्रष्टाचार के साथ-साथ अनैतिक मूल्य पर कविता लिखी है। ये खबर भी पढ़ें: Advanced Digital Image Processing: बीएसपी इंजीनियरों के लिए एनआईटी रायपुर ने बढ़ाया हाथ

पढ़िए एक-एक लाइन, दूर तक जा रहा मैसेज

ईमानदारों को SAIL ने निकाल रखा है चोरों ने सब काम-काज संभाल रखा है   800 करोड़ की हेराफेरी और जुल्म Whistle Blower पर इस बात ने SAIL का नाम बाज़ार में उछाल रखा है   निकाल लो "TRADERS" को "PROJECT" बना-बना कर सुना है SAIL की तिजोरी में बहुत माल रखा है   चलती रहे दुकानदारी, लुटाता रहे SAIL की दौलत सारी सो उसको Management ने ER में पूरे सात साल रखा है   CVC के दखल पर हटाया गया तो SR में रहा बस 6 महीने अब अपने पुराने इलाके NR में Management ने उसे निहाल रखा है ये खबर भी पढ़ें: SAIL के आधे-अधूरे वेतन समझौते पर कैट से बड़ा अपडेट, वकील ने मांगा समय, 8 अप्रैल को अब सुनवाई अब "राजीव" क्या बोले तुम को तो सब पता है CMO में ER/NR में ही तो सारा माल रखा है   CMO की ऐसी-तैसी, भाड़ में जाए SAIL उसने तो बस DC बनने का इरादा पाल रखा है   बैठ गया बाज़ार में, बेच दिया ज़मीर को इन सब बातों का कब उस ने मलाल रखा है   सच बोलता है कमबख्त सो हर बार कतरा के निकल गया आइने ने जब-जब उसके सामने सवाल रखा है   हम तो समझे थे वो बहुत आदर्श-वादी है भ्रम तब टूटा जब सुना मुफ़्त में ही उस ने Guest House में डेरा डाल रखा है ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट: रिफ्रेक्टरी इंजीनियरिंग विभाग में सुरक्षा सप्ताह, इथिकल स्टील का गूंजा नारा इक बात तो है उस में जिस का "राजीव" भी मुरीद है हाथ में खंजर तो उस ने लहजे में मीठा बोल-चाल रखा है   LOKPAL CASE में वकीलों पर ख़र्चे 70 लाख SAIL की जेब से Management ने इस तरह भी Company का ख़्याल रखा है   ये कौन सी नैतिकता, कौन से मूल्य, कौन से मानक, कौन से सिद्धांत हैं बिना जांच निलंबन रद्द कर कमाऊ सीटों पर बहाल रखा है   भ्रष्टाचार में बराबर के शरीक़ और SAIL के दुश्मन हैं वो सब भी जिस जिस ने साथ मिला कर बेईमानों के क़दम-ताल रखा है   कहते हैं ख़ुदा सच बोलने वालों का कभी साथ नहीं छोड़ता परवरदीगार, न हो तो "राजीव" में खाक कोई कमाल रखा है ये खबर भी पढ़ें: दुर्ग-भिलाई में दौड़ेगी ई-बस, कादम्बरी नगर सिकोला भाठा में बस स्टैंड का भूमि-पूजन