Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Advanced Digital Image Processing: बीएसपी इंजीनियरों के लिए एनआईटी रायपुर ने बढ़ाया हाथ
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

Advanced Digital Image Processing: बीएसपी इंजीनियरों के लिए एनआईटी रायपुर ने बढ़ाया हाथ

19/02/2025 1 minute read
Advanced Digital Image Processing: NIT Raipur extends hand to BSP engineers

निदेशक (एनआईटी रायपुर) डॉ. रामणा राव और कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं, बीएसपी) एस. मुखोपाध्याय ने उद्घाटन किया।

  • बीएसपी और एनआईटी रायपुर के बीच बढ़ती साझेदारी स्टील उत्पादन को अधिक कुशल, सतत और प्रौद्योगिकी-आधारित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel Plant) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) रायपुर के बीच चल रहे शैक्षिक सहयोग के तहत 19 फरवरी 2025 को बीएमडीसी भिलाई में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम “एडवांस्ड डिजिटल इमेज प्रोसेसिंग” आयोजित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: सेल Durgapur Steel Plant के जीएम संदीप बनर्जी भी जबरिया रिटायर, CITU ने ईडी वर्क्स को घेरा

इस पहल का उद्देश्य उद्योग और शैक्षिक संस्थाओं के बीच संबंधों को मजबूत करना और स्टील निर्माण क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसी उन्नत तकनीकों का उपयोग करके कार्यकुशलता में वृद्धि करना है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीएसपी के विभिन्न विभागों से लगभग 30 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Premature Retirement: सीडीए रूल्स से निपट गए 11 अधिकारी, पढ़ें DSP, ASP, CMO,  BSP, VISL, कोलियरी के सभी के नाम

कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक (एनआईटी रायपुर) डॉ. रामणा राव और कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं, बीएसपी) एस. मुखोपाध्याय द्वारा किया गया। इस अवसर पर बीएसपी के वरिष्ठ प्रबंधन से मुख्य महाप्रबंधक (पावर फेसेलिटी, बीएसपी) राजीव पांडे, मुख्य महाप्रबंधक (ए एंड डी, बीएसपी) रविशंकर, मुख्य महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) कृष्ण कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (सी एंड आईटी) समीर गुप्ता भी उपस्थित रहे। साथ ही, एनआईटी रायपुर के प्रोफेसर डॉ. सान्याल और डॉ. एस. घोष भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें: स्टील इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन: अमूल्य प्रियदर्शी की जगह अब SEWA के नए सचिव मनीष पंत

कार्यक्रम के दौरान, डॉ. रामणा राव ने अकादमिक और उद्योग के बीच सहयोग के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी उद्योग में नवाचार लाने और शैक्षिक अनुसंधान को औद्योगिक अनुप्रयोगों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

ये खबर भी पढ़ें: कोल इंडिया: कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में, पढ़िए डिटेल

एस. मुखोपाध्याय ने इस बात पर प्रकाश डाला कि एआई के माध्यम से स्टील उत्पादन की गुणवत्ता, मेंटेनेंस और ऑटोमेशन में किस प्रकार सुधार किया जा सकता है। श्री रविशंकर ने मेटलर्जिकल चुनौतियों को हल करने और इस्पात निर्माण को अनुकूलित करने के लिए इस्पात संयंत्रों में एआई के संभावित योगदान पर जोर देते हुए कहा कि भविष्य में एआई, डिजिटल ट्विन तकनीक और मशीन लर्निंग जैसी नवाचारों के माध्यम से इस्पात निर्माण प्रक्रिया को और अधिक कुशल और लागत-प्रभावी बनाया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: बोकारो स्टील प्लांट के आवास में लगी आग, कर्मचारी, पत्नी और बच्चे की बची जान, BSL पर उठी अंगुली

यह कार्यक्रम भिलाई इस्पात संयंत्र और एनआईटी रायपुर के बीच एमओयू के तहत आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य बीएसपी इंजीनियरों को उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण, अनुसंधान समाधान और छात्रों को इंटर्नशिप व कौशल विकास का अवसर प्रदान करना है। कार्यशाला में डिजिटल इमेज प्रोसेसिंग और एआई के औद्योगिक उपयोग पर चर्चा की गई, जिसमें स्टील उद्योग में सुधार, दोष पहचान, गुणवत्ता नियंत्रण में वृद्धि और प्रक्रिया ऑटोमेशन के लिए तकनीकों को बताया गया। जो स्टील उत्पादों में सर्फेस डिफेक्ट्स का पता लगाने, उपकरणों की प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस करने, डाउनटाइम और संसाधनों की बर्बादी को कम करने में मदद कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Rourkela Steel Plant: ब्लास्ट फर्नेस 5 का चौथा स्टोव बनेगा 106.48 करोड़ में, MoU साइन, 20 महीने की डेडलाइन

कार्यशाला में प्रतिभागियों को MATLAB और Python पर प्रशिक्षण भी दिया गया और डिजिटल इमेज प्रोसेसिंग और एआई के औद्योगिक उपयोग पर विशेष चर्चा की गई, ताकि बीएसपी इंजीनियरों को एआई-आधारित विश्लेषण में विशेषज्ञता मिल सके। साथ ही सुविधाओं और विशेषज्ञता का उपयोग कर संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं, औद्योगिक समस्याओं के समाधान और विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट: रिटायरमेंट से पहले एक नए सफ़र की शुरुआत, फाइनल पेमेंट संग दी ये जानकारी

कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग, एनआईटी रायपुर) एनडी लोंढे और पीएचडी स्कॉलर (एनआईटी रायपुर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) विभा भंडारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समन्वयन महाप्रबंधक (ए एंड डी, बीएसपी) सुभाष राठौर और महाप्रबंधक (सी एंड आईटी) अजय सचदेव द्वारा किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी डायरेक्टर इंचार्ज ट्रॉफी फॉर यंग मैनेजर्स 2024-25 रिजल्ट घोषित, ये विजेता, मिलेगा 15-15 हजार तक

यह कार्यशाला अकादमिक-उद्योग साझेदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो स्टील निर्माण में प्रौद्योगिकी और नवाचार को बढ़ावा देगा। बीएसपी और एनआईटी रायपुर के बीच बढ़ती साझेदारी स्टील उत्पादन को अधिक कुशल, सतत और प्रौद्योगिकी-आधारित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai News: ऑटिज्म प्रभावित बच्चों को मिले स्टडी टेबल और ग्रीन मैट

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: इंटक अधिवेशन: कर्मचारियों के जॉब सिक्योरिटी, सुविधाओं, आंदोलन पर संजीवा रेड्डी, संजय सिंह, तारिक अनवर, टीएस सिंहदेव ये बोले…
Next: SAIL RSP: राउरकेला स्टील प्लांट से रिटायर होने वाले ध्यान दें

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.