SAIL CMD की फोटो लगाकर WhatsApp पर फर्जीवाड़े की कोशिश, प्रबंधन ने किया सतर्क
सेल अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी ऐसे फर्जी संदेशों से सतर्क रहने की सलाह।
सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अशोक कुमार पंडा के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जीवाड़े की कोशिश सामने आई है। WhatsApp पर एक नंब
- सेल अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी ऐसे फर्जी संदेशों से सतर्क रहने की सलाह।
सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अशोक कुमार पंडा के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जीवाड़े की कोशिश सामने आई है। WhatsApp पर एक नंबर से ऐसे संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं, जिसमें प्रोफाइल फोटो के तौर पर सेल सीएमडी की तस्वीर लगाई गई है और नंबर को सीएमडी से जुड़ा हुआ बताने का प्रयास किया जा रहा है।
सेल प्रबंधन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य संबंधित लोगों को सतर्क किया है। प्रबंधन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सीएमडी से संबंधित होने का दावा करने वाले इस तरह के संदेशों से सावधान रहें।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL Rourkela Steel Plant: 31 अधिकारियों ने लिए वीआर, 6 का रिटायरमेंट, एग्जीक्यूटिव्स एसोसिएशन ने दी विदाई
WhatsApp पर फर्जी संदेशों से सावधान
सेल प्रबंधन के मुताबिक, उसके संज्ञान में आया है कि WhatsApp पर एक नंबर से फर्जी संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं। इस नंबर की डिस्प्ले प्रोफाइल में सेल के सीएमडी की तस्वीर लगाई गई है और संदेश भेजने वाला व्यक्ति खुद को सीएमडी से संबंधित बताने का प्रयास कर रहा है। प्रबंधन ने सभी संबंधित लोगों को सलाह दी है कि ऐसे किसी भी संदेश का जवाब न दें और किसी भी तरह की व्यक्तिगत अथवा संवेदनशील जानकारी साझा न करें।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL के अधिकारियों का सामना डीआइसी-ईडी से, दनादन दगे सवाल…
किसी भी संदेश पर तुरंत भरोसा न करें
सेल प्रबंधन ने कहा है कि सीएमडी के नाम या तस्वीर का इस्तेमाल करने वाले किसी भी संदिग्ध WhatsApp संदेश की विश्वसनीयता की पुष्टि किए बिना उस पर कार्रवाई न करें। विशेष रूप से यदि संदेश में पैसे, बैंक संबंधी जानकारी, OTP, दस्तावेज या किसी अन्य संवेदनशील जानकारी की मांग की जाती है, तो अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।
सेल के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी ऐसे फर्जी संदेशों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रबंधन ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि ऐसे किसी भी संदेश का जवाब देने से बचें।
ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन घेराव आज नहीं, अब 8 अगस्त की शाम को, और बड़ा हुआ आंदोलन