Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन घेराव आज नहीं, अब 8 अगस्त की शाम को, और बड़ा हुआ आंदोलन
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन घेराव आज नहीं, अब 8 अगस्त की शाम को, और बड़ा हुआ आंदोलन

Azmat ali 04/08/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant Gherao of Ispat Bhawan not today now scheduled for the evening of August 8

रिटेंशनधारियों और लाइसेंसधारियों को नोटिस जारी होने से भड़का है गुस्सा। बीएसपी प्रबंधन मकान खाली करा रहा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के खिलाफ रिटेंशनधारियों, लाइसेंसधारियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। समर्थकों का कुनबा भी बढ़ रहा है। भिलाई सत्याग्रह से जुड़ने का सिलसिला थम नहीं रहा है। कई ऐसे संगठनों और अन्य लोगों ने इस आंदोलन को और बड़े पैमाने पर करने की बात की। इसको देखते हुए आज शाम यानी 4 अगस्त को इस्पात भवन घेराव का कार्यक्रम टाल दिया गया है। भिलाईवासी अब 8 अगस्त की शाम 4 बजे इस्पात भवन का घेराव करेंगे।

यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जुल्फिकार सिद्दीकी उर्फ जुल्फी ने कहा-4 तारीख को होने वाले सत्याग्रह को बढ़ाकर 8 अगस्त कर दिया गया है। सब 8 अगस्त शाम 4 बजे के लिए तैयार रहें। सभी साथि और और भिलाई वासी 8 अगस्त शाम 4:00 बजे सेक्टर 1 मुर्गा चौक पहुंचें। सब 8 अगस्त को तैयार रहें।

ये खबर भी पढ़ें: रिश्वतबाज AGM को 3 साल की सजा, सीबीआई कोर्ट ने भेजा जेल

बता दें कि सेल भिलाई स्टील प्लांट के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा किया जा रहा है। रिटेंशनधारियों और लाइसेंसधारियों से बीएसपी के आवास खाली कराने के लिए नोटिस जारी किए जाने से नाराजगी है। अब यह गुस्सा सड़क पर दिखाई देगा।

बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज सीआर महापात्रा के कार्यालय का घेराव कार्यक्रम 4 अगस्त की शाम को होना था, जिसे अब 8 अगस्त को किया जाएगा। भिलाईवासियों की चेतावनी को लेकर बीएसपी प्रबंधन तनाव में आ गया है। वहीं, सीआइएसएफ ने भी भीड़ को इस्पात भवन तक जाने से रोकने के लिए मंथन किया है। प्रतिबंधित एरिया में किसी प्रकार के धरना-प्रदर्शन पर रोक है।

ये खबर भी पढ़ें: NJCS फुल बेंच मीटिंग जल्द बुलाए SAIL प्रबंधन, एरियर का पैसा नहीं करने देंगे हजम

इस सत्याग्रह को विधायक देवेंद्र यादव ने भी समर्थन दिया है। विधायक देवेंद्र यादव ने कहा, “भिलाई बचाओ आंदोलन निरंतर मजबूत हो रहा है। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जुल्फिकार सिद्दीकी के नेतृत्व में बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ सत्याग्रह एवं घेराव किया जाएगा। आइए, हम सब मिलकर भिलाई की बसाहट और यहां के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट हों। भिलाई बिकने नहीं देंगे, यह लड़ाई जीतकर रहेंगे।”

ये खबर भी पढ़ें: वित्त मंत्रालय की तर्ज पर SAIL में हर तिमाही यूनियनों संग करें बैठक, BAKS की चिट्ठी से नई बहस

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रिश्वतबाज AGM को 3 साल की सजा, सीबीआई कोर्ट ने भेजा जेल
Next: भारतीय जीवन बीमा निगम: सरकार और कम कर रही अपनी हिस्सेदारी, LIC कर्मी भड़के, 5 को देशभर में प्रदर्शन

Related Stories

QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026
Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026

You May Have Missed

QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026
Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026
Dispute Between BSP Firefighter and Production Manager Both Parties Lodged FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी दमकल कर्मी और प्रोडक्शन मैनेजर के बीच मारपीट, वर्दी पर थूकने का आरोप, दोनों ने दर्ज कराई FIR

Azmat ali 06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.