Bhilai Steel Plant में अधिकारी और सुपरवाइजर में हाथापाई, जमकर चले लात-घूंसे
कार्मिकों ने किसी तरह दोनों को शांत कराया। मारपीट की शिकायत सीजीएम सजीव वर्गीस से की गई। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट में अधिकारी और ठेका कंपनी के सुपरवाइजर में हाथापाई हो गई। आरोप लगाया जा रहा है कि अधिकारी ने हेलमेट से मजदूर पर वार कर दिया। मामला इतना तूल पकड़ लिया कि सुपरवाइजर ने भी हाथ साफ कर दिया। दोनों के बीच सड़क पर जमकर हाथापाई हुई। जमकर लात-घूंसे चले। मौके पर मौजूद कार्मिकों ने किसी तरह दोनों को शांत कराया। मारपीट की शिकायत सीजीएम सजीव वर
- कार्मिकों ने किसी तरह दोनों को शांत कराया। मारपीट की शिकायत सीजीएम सजीव वर्गीस से की गई।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट में अधिकारी और ठेका कंपनी के सुपरवाइजर में हाथापाई हो गई। आरोप लगाया जा रहा है कि अधिकारी ने हेलमेट से मजदूर पर वार कर दिया।
मामला इतना तूल पकड़ लिया कि सुपरवाइजर ने भी हाथ साफ कर दिया। दोनों के बीच सड़क पर जमकर हाथापाई हुई। जमकर लात-घूंसे चले। मौके पर मौजूद कार्मिकों ने किसी तरह दोनों को शांत कराया। मारपीट की शिकायत सीजीएम सजीव वर्गीस के पास पहुंच चुकी है।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: कर्मचारी से जूनियर मैनेजर बनने का ख्वाब चकनाचूर होगा ग्रेडिंग से, खतरनाक दांव
अब देखना यह है कि प्रबंधन क्या एक्शन लेता है। वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपित अधिकारी और ठेका कंपनी के सुपरवाइजर को समझाकर मामला रफा-दफा करने की कोशिश की है। मामले की लिखित शिकायत पुलिस से समाचार लिखे जाने तक नहीं की गई थी।
ये खबर भी पढ़ें: डिप्लोमा इंजीनियर्स के E0 पात्रता, B.Tech के बाद प्रोत्साहन राशि पर कॉर्पोरेट आफिस में डेफी की ये मांग
ओर हैंडलिंग प्लांट-1 परिसर में रविवार दोपहर कररीब 12 बजे किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। वहीं, कुछ लोगों का ये आरोप है कि नशे की वजह से हालात और बिगड़ गए थे। इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: SAIL अधिकारियों के जबरिया रिटायरमेंट की लिस्ट लगभग फाइनल, ये अफसर चपेट में
ओएचपी 1 के मैनेजर धनेष और ठेका कंपनी के सुपरवाइजर गजेंद्र बंजारे के बीच हाथापाई हुई है। विभागीय कार्मिकों के अनुसार मैनेजर पर आरोप है कि हेलमेट से गजेंद्र को मार दिया था। इससे आक्रोशित गजेंद्र ने भी धक्का दे दिया। देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई हो गई। मारपीट की खबर मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों को समझाकर मामला दबाया गया, ताकि विवाद बढ़ने न पाए।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL Junior Manager Examination Policy: परीक्षा में होती है धांधली, CBI केस है सबूत, BSL BAKS बोला-बदलिए नीति
ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट जून-जुलाई से अनिवार्य करेगा RFID, सभी गेट पर दोनों साइड लगेगी मशीन, ड्यूटी टाइम में बाहर जाने पर…
ये खबर भी पढ़ें: सैलरी SAIL से और ड्यूटी टाइम में कारोबार अपना, कर्मचारियों-अधिकारियों की आ रही स्पेशल लिस्ट, संरक्षण देने वालों पर गिरेगी गाज