Skip to content
20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL NEWS: कर्मचारी से जूनियर मैनेजर बनने का ख्वाब चकनाचूर होगा ग्रेडिंग से, खतरनाक दांव
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: कर्मचारी से जूनियर मैनेजर बनने का ख्वाब चकनाचूर होगा ग्रेडिंग से, खतरनाक दांव

Azmat ali 02/05/2026 1 minute read
SAIL News Grading will Shatter the Dream of Becoming a Junior Manager from an Employee a Dangerous Move

20% कर्मचारियों को O ग्रेड। 25% कर्मचारियों को B ग्रेड देना अनिवार्य कर दिया गया है। यही पॉलिसी प्रमोशन में रोड़ा बनेगी।

  • नॉन एक्जीक्यूटिव प्रमोशन पॉलिसी-एनईपीपी का भी खामियाजा भुगतेंगे कर्मचारी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के भिलाई स्टील प्लांट, राउरकेला, बोकारो, इस्को बर्नपुर, सेलम, विश्वेश्वरैया, सीएमओ, खदान के कर्मचारी जूनियर मैनेजर बनने का ख्वाब देख रहे हैं। कर्मचारी से अधिकारी बनने के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। परीक्षा की तारीख घोषित नहीं की गई है।
इससे पहले सेल प्रबंधन ने ग्रेडिंग के दांव में कर्मचारियों को फंसा दिया है। प्रमोशन के लिए ग्रेडिंग को अनिवार्य कर दिया गया है। जो एचओडी कर्मचारियों का ग्रेड तय कर चुके थे। प्रबंधन ने पूरी प्रक्रिया को पलट दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक की सख्ती, मैनपॉवर घटाने पर कितना हुआ काम, CMD की रिव्यू मीटिंग में आएगी रिपोर्ट

पॉलिसी के तहत 20% कर्मचारियों को O ग्रेड दिया जा सकता है। इससे कम रखने पर कोई सवाल-जवाब नहीं होगा। वहीं, 25% कर्मचारियों को B ग्रेड देना अनिवार्य कर दिया गया है। साफ शब्दों में कहा जाए तो 25 प्रतिशत कर्मचारियों को बी-ग्रेड देना ही है।

वहीं, 55% कर्मचारियों को A और C ग्रेड दिया जाएगा। इसका असर यह होगा कि जो कर्मचारी जूनियर मैनेजर बनने की रेस में खुद को मान रहे हैं, उनकी राह आसान नहीं होने वाली है। अधिकारियों का कहना है कि प्रबंधन विरोधी हरकत करने वालों, खराब ग्रेड, कंपनी की सैलरी लेकर खुद का कारोबार करने वाले, विभाग में विवाद, चार्जशीट आदि की गिरफ्त में आने वाले कर्मचारियों की राह आसान नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: SAIL अधिकारियों के जबरिया रिटायरमेंट की लिस्ट लगभग फाइनल, ये अफसर चपेट में

प्रबंधन का दो-टूक जवाब आ चुका है

बता दें कि ग्रेडिंग पॉलिसी में बदलाव का कई विभागों में विरोध शुरू हो गया है। बीएसपी के कई विभागों के अधिकारियों ने पर्सनल विभाग से बात करके बोला कि कुछ कर्मचारी जूनियर मैनेजर परीक्षा के लिए तैयार हैं। इसलिए उनका ग्रेड कैसे खराब कर दिया जाए। प्रबंधन की तरफ से स्पष्ट जवाब दिया गया है कि ई-0 के लिए कोई आवेदन करता रहे, इसका ये मतलब नहीं कि उन्हें ओ ग्रेड दिया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: डिप्लोमा इंजीनियर्स के E0 पात्रता, B.Tech के बाद प्रोत्साहन राशि पर कॉर्पोरेट आफिस में डेफी की ये मांग

एनईपीपी का खामियाजा अब भुगतेंगे कर्मचारी

नॉन एक्जीक्यूटिव प्रमोशन पॉलिसी-एनईपीपी आने के बाद अब यह तय हो गया है कि 3 बी ग्रेड पाने वाले कर्मचारी का प्रमोशन रुक जाएगा। नए नियम से कर्मचारी इसकी जद में आएंगे ही। नई प्रक्रिया को सीआर की कैटेगरी के रूप में देखा जा रहा है। नई पॉलिसी से स्पष्ट है कि आने वाला समय कर्मचारियों के लिए आसान नहीं होने वाला है। 3 साल की बाध्यता की चपेट में कर्मचारी आएंगे ही।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Junior Manager Examination Policy: परीक्षा में होती है धांधली, CBI केस है सबूत, BSL BAKS बोला-बदलिए नीति

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट जून-जुलाई से अनिवार्य करेगा RFID, सभी गेट पर दोनों साइड लगेगी मशीन, ड्यूटी टाइम में बाहर जाने पर…

ये खबर भी पढ़ें: सैलरी SAIL से और ड्यूटी टाइम में कारोबार अपना, कर्मचारियों-अधिकारियों की आ रही स्पेशल लिस्ट, संरक्षण देने वालों पर गिरेगी गाज

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एनएमडीसी ने 16% की वृद्धि के साथ वित्त वर्ष 27 की मजबूत शुरुआत की, बैलाडीला खदान टॉप पर
Next: राउरकेला स्टील प्लांट में ठेका कर्मी की मौत, GM समेत 2 अधिकारी सस्पेंड, पढ़ें नाम

Related Stories

Gas leak at Bhilai Steel Plant 12 employees injured read about the mock drill
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में गैस रिसाव, 12 कर्मचारी गिर पड़े, पढ़ें मॉक ड्रिल, देखें फोटो

Azmat ali 20/08/2026
SAIL CET Ranchi GM transferred to Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

Azmat ali 20/08/2026
Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026

You May Have Missed

Gas leak at Bhilai Steel Plant 12 employees injured read about the mock drill
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में गैस रिसाव, 12 कर्मचारी गिर पड़े, पढ़ें मॉक ड्रिल, देखें फोटो

Azmat ali 20/08/2026
SAIL CET Ranchi GM transferred to Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

Azmat ali 20/08/2026
Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.