Bhilai Steel Plant: 1 और दारूबाज कार्मिक सस्पेंड, अब तक 4 पर गिरी गाज, 3 का गेट पास कैंसिल
ठेका मजदूरों पर भी खास नज़र रखी जा रही है। विभागों में पूछताछ जारी है। गोपनीय सूचना के आधार और औचक निगरानी के दौरान पकड़ में आते ही कार्रवाई हो रही है। अब तक 3 ठेका मजदूरों का गेट पास तीन माह के लिए कैंसिल कर दिया गया है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट में दारूबाज कार्मिकों पर कार्रवाई हो रही है। एक और कर्मचारी पर गाज गिर गई है। प्रबंधन ने सस्पेंड कर दिया है। वाटर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के कर्मचारी को प्लांट के अंदर नशे की हालत में दबोचा गया। डिपार्टमेंट, मेन मेडिकल पोस्ट और सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नशे की पुष्टि होने के बाद प्रबंधन ने सस्पेंड कर दिया है।
बीएसपी में हादसों पर लगाम लगाने के लिए प्रबंधन ने हर तरफ से सख्ती की है। हादसे की आशंका जहां भी नज़र आ रही है, वहां तत्काल एक्शन लिया जा रहा। आरसीएल, आरइडी, कोक ओवन के बाद वाटर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के कर्मचारी को सस्पेंड किया जा चुका है। सोमवार को वाटर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के कर्मचारी पर भी कार्रवाई का चाबुक चल गया है।
ठेका मजदूरों पर भी खास नज़र रखी जा रही है। विभागों में पूछताछ जारी है। गोपनीय सूचना के आधार और औचक निगरानी के दौरान पकड़ में आते ही कार्रवाई हो रही है। अब तक 3 ठेका मजदूरों का गेट पास तीन माह के लिए कैंसिल कर दिया गया है।
प्रबंधन का कहना है कि प्लांट का माहौल बिगड़ने नहीं देना है। नशे की हालत में वाहन चलाने पर हादसे का हमेशा डर बना रहता है। दारूबाज कार्मिक खुद के साथ दूसरे कार्मिकों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए अब सख्ती की जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL RSP: दिलीप कुमार मिश्रा बने राउरकेला स्टील प्लांट के ईडी मैटेरियल्स मैनेजमेंट
प्लांट के अंदर आराम से दारू लेकर कार्मिक पहुंच रहे हैं। पर्सनल विभाग के अधिकारी लगातार छापेमारी कर रहे हैं। मेन गेट के पार्क के समीप पार्क एरिया में ही दारू की बोतल दिख रही है। अधिकारियों के होश उड़े हुए हैं। जहां पहुंच रहे, वहां इसके सबूत दिख रहे हैं।