Bhilai Township में बाइक चोर सक्रिय: BSP कर्मी, पटवारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर, सुपरवाइजर की बाइक चोरी

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से साफ है कि चोर बाजार, मंदिर और शराब दुकान जैसे स्थानों पर खड़ी बाइकों को निशाना बना रहे हैं। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई टाउनशिप में एक बार फिर बाइक चोर गिरोह सक्रिय होता नजर आ रहा है। मंदिर, साप्ताहिक बाजार और शराब दुकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाया जा र

  • लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से साफ है कि चोर बाजार, मंदिर और शराब दुकान जैसे स्थानों पर खड़ी बाइकों को निशाना बना रहे हैं।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई टाउनशिप में एक बार फिर बाइक चोर गिरोह सक्रिय होता नजर आ रहा है। मंदिर, साप्ताहिक बाजार और शराब दुकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाया जा रहा है। भिलाईनगर थाना क्षेत्र में महज कुछ दिनों के भीतर बाइक चोरी के चार मामले सामने आए हैं। इनमें से दो बाइक तो रूआबांधा के साप्ताहिक बाजार से चोरी हुई हैं। पुलिस में दर्ज शिकायतों के मुताबिक, चोर वाहन मालिकों की गैर मौजूदगी का फायदा उठाकर कुछ ही मिनटों में बाइक लेकर फरार हो रहे हैं। लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए टाउनशिप में वाहन चालकों को सतर्क रहने की जरूरत है। रूआबांधा साप्ताहिक बाजार से इंजीनियर की बाइक चोरी भिलाई स्टील प्लांट में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत नकुल सिंह कंवर 1 अगस्त की शाम अपनी होंडा सीबी साइन बाइक CG-07-AN-9754 से रूआबांधा साप्ताहिक बाजार सब्जी खरीदने पहुंचे थे। उन्होंने शाम करीब 7 बजे अपनी बाइक मेन रोड पर खड़ी की और बाजार के अंदर चले गए। करीब आधे घंटे बाद 7:30 बजे लौटे तो बाइक गायब थी। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक नहीं मिली। भिलाईनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। ये खबर भी पढ़ें: SAIL BIG NEWS: प्रमोशन ऑर्डर आया नहीं, एक और CGM इंटरव्यू की तैयारी शुरू सिविक सेंटर शराब दुकान के सामने से बाइक पार दूसरी घटना सिविक सेंटर की है। बसारी सर्विसेज में सुपरवाइजर हिमांशु जोशी 22 जुलाई को अपनी होंडा मोटरसाइकिल CG-07-BU-7518 से सिविक सेंटर स्थित अंग्रेजी शराब दुकान पहुंचे थे। दोपहर करीब 2 बजे उन्होंने बाइक शराब दुकान के सामने खड़ी की और खरीदारी के लिए चले गए। करीब 10 मिनट बाद वापस लौटे तो बाइक मौके से गायब थी। DPS चौक हनुमान-शनि मंदिर के सामने से पटवारी की बाइक चोरी तीसरी घटना DPS चौक स्थित हनुमान-शनि मंदिर के सामने की है। धमधा में पटवारी के पद पर कार्यरत दुष्यंत कुमार टंडन ने 28 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे अपनी होंडा सीबी साइन बाइक CG-07-BT-5169 मंदिर के सामने खड़ी की थी। इसके बाद वह अपने साथी शंकर टंडन के साथ कार से धमधा चले गए। शाम करीब 5 बजे वापस लौटे तो बाइक गायब थी। बाइक की कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई है। ये खबर भी पढ़ें: SAIL में फास्ट ट्रैक जीएम प्रमोशन के खिलाफ SEFI, CMD को पत्र, सीनियर को कीजिए पहले प्रमोट रूआबांधा शनिचरी बाजार में भी बाइक चोरी चौथी घटना भी रूआबांधा बाजार की है। निजी कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम करने वाले धर्मेंद्र पटेल 1 अगस्त की रात अपनी टीवीएस स्टार स्पोर्ट बाइक CG-07-LY-9224 से रूआबांधा शनिचरी बाजार पहुंचे थे। रात करीब 9:30 बजे उन्होंने बाइक बाजार में खड़ी की और सब्जी लेने चले गए। करीब 10:45 बजे वापस लौटे तो बाइक अपनी जगह पर नहीं मिली। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। बाइक की कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है। ये खबर भी पढ़ें: SAIL Premature Retirement: वीआर के बाद अब जबरिया रिटायरमेंट शुरू, GM को समय से पहले किया बाहर कुछ मिनट के लिए भी बाइक छोड़ना पड़ सकता है भारी लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से साफ है कि चोर बाजार, मंदिर और शराब दुकान जैसे स्थानों पर खड़ी बाइकों को निशाना बना रहे हैं। कई मामलों में वाहन मालिक महज कुछ मिनट के लिए बाइक छोड़कर गए और वापस लौटे तो वाहन गायब मिला। से में टाउनशिप के लोगों को सलाह है कि बाइक को बिना लॉक किए न छोड़ें, संभव हो तो सुरक्षित पार्किंग का इस्तेमाल करें और बाजार या सार्वजनिक स्थान पर वाहन खड़ा करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। पुलिस इन मामलों की जांच कर रही है। ये खबर भी पढ़ें: वित्त मंत्रालय की तर्ज पर SAIL में हर तिमाही यूनियनों संग करें बैठक, BAKS की चिट्ठी से नई बहस