Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • वित्त मंत्रालय की तर्ज पर SAIL में हर तिमाही यूनियनों संग करें बैठक, BAKS की चिट्ठी से नई बहस
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त मंत्रालय की तर्ज पर SAIL में हर तिमाही यूनियनों संग करें बैठक, BAKS की चिट्ठी से नई बहस

Azmat ali 03/08/2026 1 minute read
BAKS Demands Quarterly Meetings Between the Union and Management at SAIL 1

बीएकेएस महासचिव हरिओम ने इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक, श्रम सचिव और मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) को पत्र भेजा है।

  • बीएकेएस ने इस्पात मंत्रालय से मांग की है कि वह वित्त मंत्रालय की तरह सेल प्रबंधन के लिए भी यूनियनों के साथ नियमित, संस्थागत और जवाबदेह संवाद की व्यवस्था लागू करने का आदेश जारी करे।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। भारत सरकार की ओर से नए श्रम कानून अधिसूचित किए जाने के बाद अब स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में भी प्रबंधन और ट्रेड यूनियनों के बीच नियमित संवाद की व्यवस्था लागू करने की मांग उठी है। बीएकेएस ने इस्पात मंत्रालय से मांग की है कि वित्त मंत्रालय की तर्ज पर सेल प्रबंधन और उसकी सभी इकाइयों को प्रत्येक तीन माह में यूनियनों के साथ औद्योगिक संबंधों से जुड़ी बैठक आयोजित करने का निर्देश जारी किया जाए।
बीएकेएस महासचिव हरिओम ने इस संबंध में इस्पात सचिव, श्रम सचिव और मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) को पत्र भेजकर सेल की सभी इकाइयों में सक्रिय ट्रेड यूनियनों और एसोसिएशनों के साथ नियमित बैठक की व्यवस्था लागू करने की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL में फास्ट ट्रैक जीएम प्रमोशन के खिलाफ SEFI, CMD को पत्र, सीनियर को कीजिए पहले प्रमोट

सरकारी बैंकों के लिए वित्त मंत्रालय का निर्देश बना आधार

बीएकेएस ने अपने पत्र में वित्त मंत्रालय की ओर से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को जारी निर्देश का हवाला दिया है। मंत्रालय ने सरकारी बैंकों को सभी मान्यता प्राप्त यूनियनों और एसोसिएशनों के साथ औद्योगिक संबंधों से जुड़ी बैठकें संस्थागत करने की सलाह दी है। इसका उद्देश्य प्रबंधन और यूनियनों के बीच संवाद के लिए नियमित और व्यवस्थित मंच उपलब्ध कराना, मुद्दों का समय पर समाधान करना और आपसी विश्वास मजबूत करना है।

वित्त मंत्रालय ने यह भी कहा है कि केवल बहुमत वाली यूनियन या एसोसिएशन के साथ बैठक करना पर्याप्त नहीं है। गैर मान्यता प्राप्त यूनियनों और एसोसिएशनों के साथ बातचीत के लिए प्रत्येक तिमाही में अलग से एक दिन निर्धारित किया जा सकता है। उस दिन संबंधित सभी यूनियनों और एसोसिएशनों को एक साथ आमंत्रित किया जा सकता है। मंत्रालय ने सरकारी बैंकों को ऐसी बैठकों का वार्षिक कैलेंडर तैयार करने और तिमाही अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने की भी सलाह दी है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BIG NEWS: प्रमोशन ऑर्डर आया नहीं, एक और CGM इंटरव्यू की तैयारी शुरू

सेल में भी बने वार्षिक कैलेंडर

बीएकेएस ने इसी व्यवस्था को सेल में लागू करने की मांग की है। यूनियन का कहना है कि सेल प्रबंधन और उसकी इकाइयों में मान्यता प्राप्त सभी यूनियनों व एसोसिएशनों के साथ कम से कम प्रत्येक तीन माह में एक औद्योगिक संबंध बैठक होनी चाहिए।

बीएकेएस ने मांग की है कि सेल प्रबंधन ऐसी बैठकों के लिए पूरे वर्ष का कैलेंडर पहले से जारी करे। इसके अलावा सेल की विभिन्न इकाइयों में पंजीकृत अन्य यूनियनों के साथ भी नियमित संवाद की व्यवस्था की जाए।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Premature Retirement: वीआर के बाद अब जबरिया रिटायरमेंट शुरू, GM को समय से पहले किया बाहर

यूनियन ने सुझाव दिया है कि बहुमत वाली यूनियनों के साथ नियमित आईआर बैठक के अलावा प्रत्येक तिमाही में एक दिन अल्पसंख्यक मान्यता प्राप्त यूनियनों और एसोसिएशनों के लिए निर्धारित किया जाए। इस बैठक में संबंधित सभी यूनियनों को एक साथ बुलाया जा सकता है।

इस्पात मंत्रालय को देनी हो अनुपालन रिपोर्ट

बीएकेएस ने इस्पात मंत्रालय से यह भी मांग की है कि सेल प्रबंधन को वार्षिक बैठक कैलेंडर इस्पात मंत्रालय के साथ साझा करने का निर्देश दिया जाए। साथ ही निर्धारित प्रक्रिया के पालन के बाद सेल प्रबंधन को प्रत्येक तिमाही की अनुपालन रिपोर्ट भी मंत्रालय को सौंपने के लिए कहा जाए।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ED Promotion 2026: इंटरव्यू होने जा रहा शुरू, पढ़ें किस प्लांट में खाली हो रहा पद

रिकॉगनाइज्ड यूनियन के लिए सेक्रेट बैलेट चुनाव की मांग

बीएकेएस ने सेल की प्रत्येक इकाई में रिकॉगनाइज्ड यूनियन के चयन के लिए निश्चित अंतराल पर सेक्रेट बैलेट चुनाव कराने की भी मांग की है। यूनियन का कहना है कि श्रमिकों का प्रतिनिधित्व करने वाली मान्यता प्राप्त यूनियन का चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत कराया जाना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट को हमेशा के लिए अलविदा, कर्मचारियों की आंखें भर आई, मेन गेट पर जश्न

सेल में यूनियनों से संवाद की नीति कमजोर

बीएकेएस महासचिव हरिओम ने सेल प्रबंधन के एचआर विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उच्च अधिकारियों ने ऐसी अघोषित नीति बना रखी है, जिसमें यूनियनों के साथ बैठक और वार्ता से दूरी बनाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूनियनों के मांग पत्रों पर भी उचित जवाब या कार्रवाई नहीं की जाती और कर्मचारी कल्याण से जुड़े विषयों पर आवश्यक परामर्श नहीं हो रहा है।

हरिओम ने कहा कि सेल में अधिकारी कल्याण से जुड़े मामलों में लगातार नीतियां लाई जा रही हैं, जबकि कर्मचारियों के मुद्दों पर अपेक्षित स्तर पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने पे रिवीजन, पीआरपी, मोबाइल, इंटरनेट, फर्नीचर एडवांस, लैपटॉप एडवांस और हाउस परक्विजिट जैसे मामलों का उल्लेख करते हुए इसे कर्मचारियों के साथ भेदभाव का उदाहरण बताया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Premature Retirement: वीआर के बाद अब जबरिया रिटायरमेंट शुरू, GM को समय से पहले किया बाहर
Next: NJCS फुल बेंच मीटिंग जल्द बुलाए SAIL प्रबंधन, एरियर का पैसा नहीं करने देंगे हजम

Related Stories

QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026
Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026

You May Have Missed

QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026
Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026
Dispute Between BSP Firefighter and Production Manager Both Parties Lodged FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी दमकल कर्मी और प्रोडक्शन मैनेजर के बीच मारपीट, वर्दी पर थूकने का आरोप, दोनों ने दर्ज कराई FIR

Azmat ali 06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.