BSP के असिस्टेंट मैनेजर लापता, परिवार और अधिकारी तलाश में जुटे, वीआर-इस्तीफा हुआ था खारिज
आनंद पीटर ने विभागीय अधिकारियों से कहा था कि वह तीन-चार दिन आराम करना चाहते हैं और छुट्टी पर रहेंगे। अब तक आफिस नहीं गए।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के फाइनेंस विभाग में कार्यरत असिस्टेंट मैनेजर सैमुएल आनंद पीटर 5 अगस्त से घर से लापता हैं। परिवार के सदस्य और बीएसपी के अधिकारी लगाता
- आनंद पीटर ने विभागीय अधिकारियों से कहा था कि वह तीन-चार दिन आराम करना चाहते हैं और छुट्टी पर रहेंगे। अब तक आफिस नहीं गए।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के फाइनेंस विभाग में कार्यरत असिस्टेंट मैनेजर सैमुएल आनंद पीटर 5 अगस्त से घर से लापता हैं। परिवार के सदस्य और बीएसपी के अधिकारी लगातार उनकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन अब तक उनके बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिवार की ओर से पुलिस को भी गुमशुदगी की सूचना दी गई है। बताया जा रहा है कि आनंद पीटर घर से निकलते समय अपना मोबाइल फोन साथ नहीं ले गए थे, जिसके कारण उनकी लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा है। अगर आपके पास इनके बारे में कोई सूचना हो तो बीएसपी के फाइनेंस डिपार्टमेंट और परिवार को सूचित करें, ताकि संपर्क किया जा सके।
फाइनेंस विभाग में कर्मचारी के रूप में सेवा शुरू करने के बाद अधिकारी बने आनंद पीटर वीआर (वॉलंटरी रिटायरमेंट) लेना चाहते थे। हालांकि, उनके शानदार परफॉर्मेंस को देखते हुए कंपनी उन्हें वीआर देने के पक्ष में नहीं थी। इसके बाद उन्होंने इस्तीफा देने का मन बना लिया था। वह अपना त्यागपत्र लेकर खुद ईडी (फाइनेंस) के पास पहुंचे थे।
ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट: BGH के निजीकरण के विरुद्ध होगा जन आंदोलन, नर्सिग स्टाफ संग BAKS
वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें समझाया कि वह आर्थिक रूप से खुद को नुकसान क्यों पहुंचाना चाहते हैं। अधिकारियों ने उन्हें परिवार की जरूरत और भविष्य को ध्यान में रखने की सलाह दी। बताया जा रहा है कि आनंद पीटर अधिकारियों की बात समझ भी गए थे। हालांकि, परिवार और नौकरी के बीच उनके मन में क्या चल रहा था, इसकी भनक उनके व्यवहार या चेहरे से नज़र नहीं दिख रही थी। वह काम के प्रति काफी लगनशील थे और विभागीय कार्मिकों के बीच भी उनकी अच्छी छवि थी।
ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant में मवेशियों व जंगली जानवरों का आतंक: सांड के हमले में जूनियर इंजीनियर घायल, लगा प्लास्टर
1 अगस्त को छुट्टी की बात कहकर गए थे घर
बताया जा रहा है कि 1 अगस्त को कार्यालय से घर जाने से पहले आनंद पीटर ने विभागीय अधिकारियों से कहा था कि वह तीन-चार दिन आराम करना चाहते हैं और छुट्टी पर रहेंगे। विभाग ने उनकी छुट्टी को लेकर सहमति दे दी थी। शाम को घर पहुंचने के बाद उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। परिवार के सदस्य उनसे बातचीत करने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह किसी से बात नहीं कर रहे थे।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट को 17, BSP को 12, ISP को 11, RSP को 4 अफसर मिले, बाकी जा रहे यहां
इसके बाद 5 अगस्त की सुबह आनंद पीटर पैदल ही घर से निकले। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे। उनकी पत्नी ने कार्यालय में फोन कर जानकारी ली कि क्या आनंद पीटर कार्यालय पहुंचे हैं। वहां से उन्हें बताया गया कि वह कार्यालय नहीं आए हैं।
ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट से अगस्त और सितंबर में रिटायर हो रहे 61 कर्मचारी-अधिकारी
2023 में वह ई-0 ग्रेड से अधिकारी बने थे
काफी खोजबीन के बाद परिवार की ओर से पद्मनाभपुर थाने में गुमशुदगी की सूचना दी गई। इधर, बीएसपी के विभागीय अधिकारी भी आनंद पीटर के घर पहुंचे और उनकी पत्नी से बातचीत की। परिवार के साथ अधिकारी भी अपने स्तर पर उनकी तलाश में जुटे हुए हैं।
समाचार लिखे जाने तक आनंद पीटर का कोई पता नहीं चल सका है। 53 वर्षीय आनंद पीटर पद्मनाभपुर के एमआईजी-189 में परिवार के साथ रहते हैं। उनके दो जुड़वां बेटे हैं। वर्ष 2023 में वह ई-0 ग्रेड से अधिकारी बने थे।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL Stockyard Bhilai के ठेका श्रमिकों का जुलाई से AWA का पैसा बंद, मजदूरों को लेकर पहुंचा इंटक