BSP OA: अगस्त में 78 कर्मचारी व CGM प्रोजेक्ट समेत 6 अफसरों का रिटायरमेंट, जुलाई में 39 अफसरों ने लिए VR, यहां एक साथ विदाई

सिविक सेंटर स्थित प्रगति भवन में विदाई समारोह। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई स्टील प्लांट के छह अधिकारी और 78 कर्मचारी अगस्त 2026 में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। अधिकारियों को बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन (ओए) की ओर से शनिवार शाम 7 बजे ओए के प्रगति भवन में ससम्मान विदाई दी जाएगी। इसके अलावा जुलाई 2026 में

  • सिविक सेंटर स्थित प्रगति भवन में विदाई समारोह।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई स्टील प्लांट के छह अधिकारी और 78 कर्मचारी अगस्त 2026 में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। अधिकारियों को बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन (ओए) की ओर से शनिवार शाम 7 बजे ओए के प्रगति भवन में ससम्मान विदाई दी जाएगी। इसके अलावा जुलाई 2026 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआर) लेने वाले 39 अधिकारियों को भी विदाई दी जाएगी। अगस्त में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में सीजीएम (प्रोजेक्ट) उन्मेश भारद्वाज, जीएम इंचार्ज (पीईएम/टीसीआर) प्रभाकर साव खोरब्रागड़े, एजीएम (एचएम-इलेक्ट्रिकल) मनमोहन सिंह यादव, एजीएम (माइंस एच.क्यू./ऑफिस) मनीष दुबे, एजीएम (एचआर/कैंटीन सर्विस) जॉर्ज विलियम और डिप्टी मैनेजर (एसपी-III/ओपीआर) लाटूरी सिंह सावरिया शामिल हैं। ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: ड्यूटी पर अधिकारी-कर्मचारी में मारपीट, बहा खून, CISF तैनात, समझौते की कोशिश बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव अंकुर मिश्र के मुताबिक, ओए के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर समेत एसोसिएशन के पदाधिकारी सेवानिवृत्त एवं वीआर लेने वाले अधिकारियों को सम्मानपूर्वक विदाई देंगे। इस दौरान अधिकारियों की सेवाओं और योगदान को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की जाएगी। पढ़िए वीआर लेने वाले अफसरों के नाम सीजीएम जुलाई में वीआर लेने वाले अधिकारियों में सीजीएम आई/सी, सर्विसेज तुषार कांत भी शामिल हैं। जनरल मैनेजर लक्ष्मी नारायण साहू-एफएंडए; अभय अग्रवाल-सीजीओएम-सीएमएलओ; एस.एन. गजबिये-सीबीडी; संजीबा कुमार मिश्रा-एसएमएस-3; ज्ञानेंद्र कुमार साहू-डब्ल्यूएमडी; जीतेंद्र कुमार वर्मा-आरसीएल; इंदु भूषण मिश्रा-एसएमएस-2; मधु सुदन नाइक-सीओ-सीसीडी; के.के. तिर्की-एलडीसीपी; अनीमेष तिवारी-मेडिकल; राहुल निगम-पीईएम; बिनितोष बाला-एसएमएस-2; मोहम्मद मजहर अनीस-एसपी-II; प्रीतपाल सिंह-डब्ल्यूएमडी, मनोज जैन-मार्केटिंग एंड बिजनेस प्लानिंग, संदेश रामकृष्ण शेंडे (SED), बार्टी जवाहर बाबू (MARS), दादाजी पांडुरंग माजगावली (SMS-2) और अरुणावा बनर्जी (WMD) शामिल हैं। ये खबर भी पढ़ें: सीजीएम साहब जल्द दिलवाइए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन का गिफ्ट DGM स्तर पर प्रशांत कुमार श्रीवास्तव (WMD), संजय अग्रवाल (EDD), मुश्ताक अहमद पर्रे (P N BS), गगन गोयल (I&A) और राजीव कुमार धाकड़ (RTNR) हैं। AGM स्तर पर धनंजय बी. डेकाटे (CO CCD), जी. चक्रधर (WMD), राजेश कुमार गोस्वामी (SMS-2), सजीव डेनियल (CO CCD), कौशलेन्द्र कुमार गुप्ता (RCL), प्रशांत कुमार भानु (EDD), कुलभूषण भटनागर (SMS-2) और इंदिवर अवस्थी (RSM) शामिल हैं। ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक डिप्टी मैनेजर स्तर पर विजय कुमार यादव (MWRM), रमा कृष्ण जैसवाल (RSM) और रोहित कुमार मैनी (LDCP) हैं। असिस्टेंट मैनेजर मयंक कुमार करमाहे (TSD), सुरेश यादव (MWRM) और प्रदीप कुमार दास शर्मा (SP-II) का नाम सूची में है। ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bonus 2026 Update: डॉ. संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे मिले डायरेक्टर पर्सनल से, होने जा रही NJCS कोर ग्रुप मीटिंग