Bhilai Steel Plant के पूर्व DGM की घर में मिली लाश, CCTV कैमरा से खुला राज, SAIL DSP, नंदिनी से रहा नाता, मैत्रीबाग में शोक
गुरुवार रात में बेटे से हुई थी बातचीत। इसके बाद कोई फोन भी रिसीव नहीं हो रहा था। रविवार दोपहर को बेटा अचानक से घर पहुंचा तो अंदर से दरवाजा बंद था। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के दुर्गापुर और भिलाई स्टील प्लांट (Durgapur Steel Plant and Bhilai Steel Plant) में काम कर चुके पूर्व डीजीएम की लाश घर में मिलने से सनसनी फैल गई। बीएसपी के मैत्रीबाग जू के पूर्व प्रभारी डीजीएम तरविंदर सिंह छत्रिय का शव घर में पाया गया। ये खबर भी पढ़ें BIG
- गुरुवार रात में बेटे से हुई थी बातचीत। इसके बाद कोई फोन भी रिसीव नहीं हो रहा था।
- रविवार दोपहर को बेटा अचानक से घर पहुंचा तो अंदर से दरवाजा बंद था।
मौत कब हुई, यह किसी को पता नहीं सका। बेटे ने जब सीसी टीवी कैमरा चेक किया तो कोई मूवमेंट नहीं दिखा। फोन रिसीव नहीं होने पर शक हुआ और वह घर पहुंचा तो पिता की लाश दिखी। पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार होगा।
ये खबर भी पढ़ें निजीकरण से बचाने का एकमात्र रास्ता SAIL में FSNL का विलय, SEFI ने झोंकी ताकत
मैत्रीबाग जू के पूर्व प्रभारी टीएस छत्रिय पिछले 2 साल से आइसोलेट हो गए थे। नेहरूनगर स्थित चौहान टाउन में अकेले ही रह रहे थे। पुत्र और पत्नी अलग रह रहे थे।
स्मृतिनगर पुलिस चौकी के एएसआई बीएल साहू के मुताबिक मृतक के बेटे ने सीसी टीवी कैमरा चेक किया तो पिता का कोई मूवमेंट नहीं दिखा। लगातार चेक करता रहा। गुरुवार रात में बातचीत हुई थी। इसके बाद कोई फोन भी रिसीव नहीं हो रहा था। रविवार दोपहर को बेटा अचानक से घर पहुंचा तो अंदर से दरवाजा बंद था।
ये खबर भी पढ़ें SAIL EO परीक्षा की पात्रता के लिए डिप्लोमा इंजीनियर को लग रहे 16 साल, न्याय कीजिए
किसी तरह दरवाजा खोलकर बेडरूम में गए तो वहां बेड के पास शव पड़ा था। गंध आ रही थी। लड़का पाटन के पेंडरी गांव में रहता है। दूसरी पत्नी और बेटी रिसाली में रहती हैं।
ये खबर भी पढ़ें BSP ने सेक्टर 6 के अनफिट ब्लॉक से 22 कब्जेदारों को किया बेदखल, खिड़की-दरवाजा तक उखाड़ा
नंदिनी में गुजरा बचपन, दुर्गापुर और बीएसपी में नौकरी
बताया जा रहा है कि टीएस छत्रिय का बचपन बीएसपी के लाइम स्टोन माइंस नंदिनी टाउनशिप में गुजरा है। उनके पिता वहां व्यापार करते थे। पढ़ाई के बाद टीएस छत्रिय सेल से जुड़े और दुर्गापुर स्टील प्लांट से सेवा शुरू की थी। दुर्गापुर से ट्रांसफर होकर बतौर सीनियर मैनेजर 2003 में भिलाई आए थे।
ये खबर भी पढ़ें राउरकेला स्टील प्लांट में Management Trainees का इंडक्शन, SAIL के प्लांट में शुरू होगा कॅरियर