SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा
आंतरिक पदोन्नति परीक्षा सीधे कर्मचारियों के कैरियर ग्रोथ, मनोबल और कार्य-प्रेरणा से जुड़ी है।
परीक्षा परिणाम यथाशीघ्र घोषित कराया जाए, विलंब के तकनीकी/प्रशासनिक कारणों की समीक्षा हो।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने 5 जुलाई 2026 को कनीय प्रबंधक (Junior Manager) प्र
- आंतरिक पदोन्नति परीक्षा सीधे कर्मचारियों के कैरियर ग्रोथ, मनोबल और कार्य-प्रेरणा से जुड़ी है।
- परीक्षा परिणाम यथाशीघ्र घोषित कराया जाए, विलंब के तकनीकी/प्रशासनिक कारणों की समीक्षा हो।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने 5 जुलाई 2026 को कनीय प्रबंधक (Junior Manager) प्रमोशन परीक्षा 2026 कराया था। लेकिन, इसका रिजल्ट अब तक जारी नहीं हो सका है। इसको लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। भाजपा नेता एवं भारतीय उद्योग मजदूर संघ (BUMS) के महामंत्री कुमार अमित ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए केन्द्रीय इस्पात मंत्री एचडी कुमार स्वामी को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है।
कुमार अमित ने पत्र में कहा कि उक्त परीक्षा के दो माह बीत जाने के बाद भी परिणाम घोषित नहीं होने से SAIL के बोकारो सहित सभी संयंत्रों में कार्यरत लगभग 8000 परीक्षार्थी कर्मचारियों में असमंजस, अनिश्चितता और प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर शंका उत्पन्न हो रही है।
ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक
यह आंतरिक पदोन्नति परीक्षा सीधे कर्मचारियों के कैरियर ग्रोथ, मनोबल और कार्य-प्रेरणा से जुड़ी है। परिणाम में विलंब से न केवल कर्मचारियों के पदोन्नति के अवसर प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि SAIL की कार्यशैली, दक्षता, पारदर्शिता और निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bonus 2026 Update: डॉ. संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे मिले डायरेक्टर पर्सनल से, होने जा रही NJCS कोर ग्रुप मीटिंग
कुमार अमित ने केन्द्रीय मंत्री से मांग की है कि परीक्षा परिणाम यथाशीघ्र घोषित कराया जाए, विलंब के तकनीकी/प्रशासनिक कारणों की समीक्षा हो, सफल अभ्यर्थियों की पदोन्नति की समय-सीमा स्पष्ट की जाए एवं आगे के लिए परीक्षा कैलेंडर पूर्व में हीं निर्धारित कर उसे गम्भीरता पूर्वक लागू किया जाए। कुमार अमित ने कहा कि SAIL एक महारत्न कंपनी है और इसके कर्मचारियों का मनोबल ही कंपनी की उत्पादकता का आधार है। मांग पत्र की कॉपी सेल के सीएमडी डाक्टर अशोक कुमार पंडा को भी भेजी गई है।
ये खबर भी पढ़ें: ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…