हड़ताल का असर हॉट मेटल पर, ब्लास्ट फर्नेस-4, 5 डाउन, कर्मियों ने दिखाई ताकत, प्रबंधन खाया गच्चा?
कर्मचारी नहीं आए ड्यूटी, हड़ताल का असर उत्पादन पर, ब्लास्ट फर्नेस-4, 5 का उत्पादन धीमी किया गया। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) में हड़ताल का असर भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai STeel plant) में दिखना शुरू हो गया है। स्टील मेल्टिंग शॉप-2 (Steel Melting Shop) में क्रेन ऑपरेशन सहित कई सेक्शन में काम प्रभावित होने का असर ब्लास्ट फर्नेस (Blast Furnace) पर पड़ गया है। प्रबंधन ने ब्लास्ट फर्नेस-4 और ब्लास्ट फर्नेस-5 को डाउन कर दिया है। हॉट मेट
- कर्मचारी नहीं आए ड्यूटी, हड़ताल का असर उत्पादन पर, ब्लास्ट फर्नेस-4, 5 का उत्पादन धीमी किया गया।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL ISP: हड़ताल के लिए निकली बाइक रैली, प्रबंधन ने 50 को थमाया नोटिस, ड्यूटी आने वालों को मटर पनीर, अंडा, फल, जूस
एसएमएस-2 (SMS -2) में फर्स्ट शिफ्ट शिफ्ट में कर्मचारी ड्यूटी पहुंचे ही नहीं। इसकी वजह से उत्पादन पर सीधा असर पड़ गया है। कर्मचारियों की बड़ी संख्या हड़ताल के समर्थन में आ गई। इसकी वजह से क्रेन ऑपरेशन पूरी तरह से प्रभावित हो गया।
ये खबर भी पढ़ें: सेफी उपाध्यक्ष अजय पांडेय का पहले सम्मान, फिर JO 2008-10 बैच के लंबित मुद्दों पर चर्चा
ब्लास्ट फर्नेस में बनने वाले हॉट मेटल (Hot Metal) को एसएमएस-2 में भेजा जाता है, जिससे यहां स्लैब और ब्लूम का प्रोडक्शन होता है। एसएमएस-2 में काम ठप होने की वजह से प्रबंधन ने आननफानन में ब्लास्ट फर्नस-4 व 5 का प्रोडक्शन डाउन करने का फैसला लिया है, ताकि हॉट मेटल बनने के बाद इसको खपाने की समस्या सामने आ रही थी। यही वजह है कि प्रबंधन को बड़ा फैसला लेना पड़ा। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट फर्नेस में करीब 70 प्रतिशत अटेंडेंस है, लेकिन काम न होने की वजह से सारे कर्मचारी अब हाथ पर हाथ रखकर बैठ गए हैं। ब्लास्ट फर्नेस-4 और फर्नेस-5 का उत्पादन नियमित रूप से करीब 4500 टन का होता है। इसी तरह एसएमएस-3 के 2 एसआरयू बंद है। एक आउटसोर्सिंग में है, दूसरा बंद होने की वजह से काम प्रभावित हुआ।
ये खबर भी पढ़ें: सेफी उपाध्यक्ष अजय पांडेय का पहले सम्मान, फिर JO 2008-10 बैच के लंबित मुद्दों पर चर्चा