Skip to content
03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Strike: ISP, राजहरा माइंस में हड़ताल सफलता की ओर, BSP, DSP, RSP में मिलाजुला असर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Strike: ISP, राजहरा माइंस में हड़ताल सफलता की ओर, BSP, DSP, RSP में मिलाजुला असर

28/10/2024 (Last updated: 28/10/2024) 1 minute read
SAIL-Strike-Strike-towards-success-in-ISP_-Rajhara-Mines_-mixed-effect-in-BSP_-DSP_-RSP

भिलाई स्टील प्लांट के सभी गेटों से शांतिपूर्वक कर्मचारी और अधिकारी ड्यूटी जा रहे हैं। कुछ विभागों में काम ठप होने का दावा।

आइएसपी में ए शिफ्ट में करीब 90 प्रतिशत हाजिरी शून्य है। पुलिस प्रशासन जोर लगा रहा है।

बीएसपी के रेल मिल और यूआरएम से खबर आ रही है कई कार्मिक ड्यूटी ही नहीं गए। 

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल में हड़ताल का मिलाजुला असर दिख रहा है। सेल की सबसे बड़ी यूनिट भिलाई स्टील प्लांट के सभी गेटों पर कर्मचारियों को आंशिक तौर पर रोकने के बाद ड्यूटी जाने दिया जा रहा है।

इस्को बर्नपुर में हड़ताल को लेकर सबसे ज्यादा सक्रियता दिख रही है। दावा किया जा रहा है कि आइएसपी में ए शिफ्ट में करीब 90 प्रतिशत हाजिरी शून्य है। पुलिस प्रशासन जोर लगा रहा है। सभी गेट पर विवाद की स्थिति बनी हुई है।
वर्कर खुद ही ड्यूटी नहीं आ रहे हैं। रात में ही करीब 2 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को वापस कर दिया गया था। चारों गेट पर कर्मचारी खुद खड़े हैं।

दूसरी ओर दुर्गापुर स्टील प्लांट से भी हड़ताल पर मिलाजुला असर है। कर्मचारी यूनियनों का कहना है कि 8 बजे से गेटों पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कर्मचारी खुद ही बोल चुके हैं कि कोई ड्यूटी पर नहीं जाएगा। इसलिए विवाद की स्थिति नहीं बनेगी। हर तरफ हड़ताल के समर्थन में माहौल है।

ये खबर भी पढ़ें: केंद्रीय श्रमायुक्त ने सेल प्रबंधन से मांगी रिपोर्ट, हड़ताल वाले दिन फिर मीटिंग

भिलाई स्टील प्लांट में भी हड़ताल को लेकर जितना दावा किया जा रहा था, वैसा कहीं नहीं दिखा। हर तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है। मेन गेट पर सीटू और बोरिया गेट पर इंटक और बीएमएस के बैनर दिख रहे हैं।

अन्य गेट पर एचएमएस, लोइमू, एटक, एक्टू, स्टील वर्कर्स यूनियन, इस्पात श्रमिक मंच के झंडे नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि किसी भी गेट से कोई कर्मचारी वापस नहीं लौट रहा है। चंद मिनट के ठहराव के बाद कर्मचारियों को ड्यूटी जाने दिया जा रहा है।

इस वजह से बीएसपी प्रबंधन के साथ जिला प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। रेम मिल, यूआरएम और क्रेन ऑपरेशन से जुड़े कर्मचारियों के बारे में बताया जा रहा है कि वे ड्यूटी नहीं गए हैं। कर्मचारी खुद से ही ड्यूटी से नदारद हैं।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशन योग्य वेतन सीमा 21,000 करने और 3000 रुपए न्यूनतम पेंशन पर अब ये बात आई

बीएसपी के खदान दल्ली राजहरा में हड़ताल को सफल बताया जा रहा है। 100 प्रतिशत हड़ताल को सफल बताया गया है। पांच रैक आयरन ओर का डिस्पैच होता है, जो खतरे में पड़ गया है। करीब 3 हजार रेगुलर और ठेका मजदूर खदान में गए ही नहीं।

इधर-राउरकेला स्टील प्लांट से खबर आ रही है कि यूनियन चुनाव की वजह से वहां भी कोई यूनियन विवाद करने के मूड में नहीं है। हर गेट पर शांति का माहौल है। हाथों में झंडे और बैनर लिए यूनियन नेता समर्थन मांग रहे हैं। लेकिन, कर्मचारी ड्यूटी जाते हुए नजर आ रहे हैं।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: तस्वीर बता रही गुल खिलाएगी हड़ताल, स्पष्ट लकीर खींचना होगा किसके साथ हैं कर्मी…
Next: बीएसपी हड़ताल में अंडर करंट, मर्चेंट मिल में टूटा रोल, रेल मिल, URM, SMS-2, SP-3 के कुछ सेक्शन में सन्नाटा

Related Stories

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026
Bhilai Steel Plant will no Longer Provide Free Education to SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने खत्म किया शिक्षा में आरक्षण रूपी सुविधा, अब SC-ST बच्चों से फीस वसूली शुरू

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.