राउरकेला स्टील प्लांट: 30 हजार करोड़ का Greenfield Modernization-Expansion Project, डीआइसी ने मांगी रथयात्रा जैसी एकजुटता
30,000 करोड़ रुपये की ग्रीनफील्ड आधुनिकीकरण एवं विस्तार परियोजना।
राउरकेला स्टील प्लांट में देशभक्ति के जोश के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस।
श्री गांधी नोडल उच्च विद्यालय को डायरेक्टर इंचार्ज स्पेशल अवॉर्ड के साथ 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
मार्च पास्ट में 61 टुकड़ियों ने हि
- 30,000 करोड़ रुपये की ग्रीनफील्ड आधुनिकीकरण एवं विस्तार परियोजना।
- राउरकेला स्टील प्लांट में देशभक्ति के जोश के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस।
- श्री गांधी नोडल उच्च विद्यालय को डायरेक्टर इंचार्ज स्पेशल अवॉर्ड के साथ 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
- मार्च पास्ट में 61 टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के बैंड की धुन पर प्रतिभागियों ने शानदार मार्च पास्ट किया।
सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल के राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। मुख्य समारोह इस्पात स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां राष्ट्रीय गीत के बाद आरएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज आलोक वर्मा ने तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया।
डायरेक्टर इंचार्ज ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। आकर्षक मार्च पास्ट में 61 टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के बैंड की धुन पर प्रतिभागियों ने शानदार मार्च पास्ट किया। इस अवसर पर सीआईएसएफ के डीआईजी विष्णु स्वरूप भी मंच पर उपस्थित रहे। दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी।
आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है RSP
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए डीआइसी आलोक वर्मा ने कहा कि जब भारत ने आजादी की रोशनी देखी, तब भविष्य के निर्माण के लिए मजबूत नींव की जरूरत थी। राउरकेला स्टील प्लांट उसी महान राष्ट्रीय सपने का हिस्सा बनकर अस्तित्व में आया। उन्होंने कहा कि आरएसपी केवल एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक है।
ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: आ रहा बवाल का फेज़ 2, रिटेंशन, लाइसेंसधारी घेरेंगे बीएसपी के सभी गेट और DIC बंगला
उन्होंने आरएसपी के भविष्य की योजनाओं और बदलावों पर प्रकाश डालते हुए करीब 30,000 करोड़ रुपये की ग्रीनफील्ड आधुनिकीकरण एवं विस्तार परियोजना का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव, कच्चे माल की बढ़ती लागत और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच प्लांट स्थायित्व की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऊर्जा और पानी की खपत कम करने के साथ-साथ इंडस्ट्री 4.0, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और शॉप-फ्लोर डिजिटलाइजेशन को अपनाया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर बीएसपी के ईडी वर्क्स राकेश कुमार 4,000 करोड़ के लाभ के लक्ष्य पर ये बोले…
जीरो हार्म और जीरो वेस्ट का लक्ष्य
आलोक वर्मा ने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की रथयात्रा का उदाहरण देते हुए आरएसपी के कर्मचारियों से एकजुट होकर प्लांट को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह लाखों श्रद्धालु एकजुट होकर रथ खींचते हैं, उसी तरह आरएसपी परिवार को भी एक टीम के रूप में काम करना होगा। उन्होंने कर्मचारियों से संभावनाओं को देखने के नजरिए में बदलाव लाने और जीरो हार्म, जीरो वेस्ट तथा रिकॉर्ड उत्पादन एवं दक्षता जैसे महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को हासिल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL CMD 10 हजार करोड़ के प्रॉफिट का दे गए लक्ष्य, BSP अधिकारी जुटे अभियान में, ताकि बेहतर हो वेज रिवीजन
CISF और फायर ब्रिगेड टीम सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उत्कृष्ट सेवा के लिए सीआईएसएफ जवानों को सम्मानित किया गया। आरएसपी की फायर ब्रिगेड टीम को विशेष ट्रॉफी प्रदान की गई। इसके अलावा मोटिवेशनल अवॉर्ड योजना के विजेताओं तथा मार्च पास्ट में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टुकड़ियों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।
समारोह में दीपिका महिला संघति की अध्यक्ष नम्रता वर्मा, ईडी (एचआर) तरुण मिश्रा, ईडी (एमडी-सीएमएलओ) बीके गिरी, ईडी (वर्क्स) बिस्वरंजन पालई, ईडी (एमएम) अनिल कुमार, ईडी (माइंस) एमपी सिंह, ईडी (प्रोजेक्ट्स) सुदीप पाल चौधरी, सीजीएम (एफएंडए) एवं ईडी एफएंडए के अतिरिक्त प्रभार वाले राजेश दासगुप्ता, सीएमओ इंचार्ज (एमएंडएचएस) डॉ. जेके आचार्य सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा दीपिका महिला संघति की विभिन्न उपाध्यक्ष, ट्रेड यूनियन एवं एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन के प्रतिनिधि, प्लांट के अधिकारी और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सिलिकॉन स्टील मिल के अनिल कुमार मल्लिक और आकांक्षा मल्लिक ने किया।
ये खबर भी पढ़ें: 1000 रुपए ईपीएस 95 पेंशन, जिंदगी गुजारना मुश्किल, रमन सिंह बोले-पीएम मोदी, वित्त-श्रम मंत्री से करूंगा बात
सेक्टर-22 मिनी स्टेडियम में भी तिरंगा फहराया
सेक्टर-22 के मिनी स्टेडियम में आयोजित समारोह में भी डायरेक्टर इंचार्ज आलोक वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। यहां 33 टुकड़ियों ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया।
बेहतर प्रदर्शन करने वाली टुकड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। श्री गांधी नोडल उच्च विद्यालय को डायरेक्टर इंचार्ज स्पेशल अवॉर्ड के साथ 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। मार्च पास्ट में SSRVM IEMS, सेक्टर-22 ने बैंड की प्रस्तुति दी।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL डायरेक्टर माइनिंग एमआरके गुप्ता का सेलम स्टील प्लांट में खास ठहराव, पहले दिन समीक्षा, दूसरे दिन देशभक्ति की दीक्षा, इन्हें मिला अवॉर्ड
वहीं, दीपिका महिला जागृति संस्थान, सेक्टर-2 में आयोजित समारोह में दीपिका महिला संघति की अध्यक्ष नम्रता वर्मा ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर संघति की उपाध्यक्ष, सचिव, गवर्निंग बॉडी के सदस्य और अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे।