SAIL CMD 10 हजार करोड़ के प्रॉफिट का दे गए लक्ष्य, BSP अधिकारी जुटे अभियान में, ताकि बेहतर हो वेज रिवीजन
ओए-बीएसपी द्वारा प्रगति भवन में ध्वजारोहण किया गया। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के सीएमडी डाक्टर अशोक कुमार पंडा भिलाई में 10 हजार करोड़ रुपए के प्रॉफिट की बात बोलकर गए हैं। इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारी भी संकल्प ले चुके हैं। बीएसपी आफि
ओए-बीएसपी द्वारा प्रगति भवन में ध्वजारोहण किया गया। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के सीएमडी डाक्टर अशोक कुमार पंडा भिलाई में 10 हजार करोड़ रुपए के प्रॉफिट की बात बोलकर गए हैं। इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारी भी संकल्प ले चुके हैं। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपनी हिस्सेदारी निभाने की बात कही है। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रगति भवन सिविक सेंटर भिलाई में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण सेफी चेयरमेन एवं ओए-बीएसपी अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बन्छोर द्वारा किया गया। बीएसपी ओए अध्यक्ष एनके बंछोर ने सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पंडा के इस वित्त वर्ष में सेल की लाभप्रदता 10000 करोड़ रुपए तक ले जाने के लक्ष्य के अनुरूप इस्पात बिरादरी से यह अपील की कि हम सब मिलकर 10000 करोड़ रूपये लाभ कमाने के संकल्प को अपने प्रयासों से पूर्ण करेंगे। ये खबर भी पढ़ें: 1000 रुपए ईपीएस 95 पेंशन, जिंदगी गुजारना मुश्किल, रमन सिंह बोले-पीएम मोदी, वित्त-श्रम मंत्री से करूंगा बात हमारा यह प्रयास जहां देश को नई संबलता प्रदान करेगा, वहीं आने वाले वेज-रिविजन के बेहतर होने की संभावनाओं को भी पुष्ट करेगा। 10000 करोड़ रुपए की लाभ की सौगात स्वतंत्रता दिवस पर देश के लिए असली सौगात होगी। आइये हमसब मिलकर सुरक्षा व पर्यावरण को संरक्षित करते हुए लक्ष्य के प्रति समर्पित भाव से अपने प्रयासों को नई ऊंचाई दें। अधिकारियों के हितों के लिए समर्पित है ओए-बीएसपी ओए-बीएसपी महासचिव अंकुर मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि 80वें स्वतंत्रता दिवस के इस गौरवपूर्ण अवसर पर मैं सभी अधिकारियों एवं उनके परिवारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ। यह दिवस हमें राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन, एकता और सेवा की भावना को और अधिक सशक्त करने की प्रेरणा देता है। ये खबर भी पढ़ें: SAIL डायरेक्टर माइनिंग एमआरके गुप्ता का सेलम स्टील प्लांट में खास ठहराव, पहले दिन समीक्षा, दूसरे दिन देशभक्ति की दीक्षा, इन्हें मिला अवॉर्ड आफिसर्स एसोसिएशन, भिलाई इस्पात संयंत्र सदैव अधिकारियों के हितों की रक्षा, उनके कल्याण तथा संगठनात्मक एकजुटता के लिए प्रतिबद्ध रहा है। हमारा प्रयास है कि अधिकारियों की समस्याओं का सकारात्मक समाधान हो तथा उनके सम्मान, सुरक्षा और कार्य-संतोष को सर्वोच्च प्राथमिकता मिले। साथ ही हम सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रहित के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी निरंतर निर्वहन करते रहेंगे। ये खबर भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर बीएसपी के ईडी वर्क्स राकेश कुमार 4,000 करोड़ के लाभ के लक्ष्य पर ये बोले… देशभक्ति गीतों का संगीतमय कार्यक्रम ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात प्रगति भवन के सभागार में 3 एम म्यूजिकल द्वारा देशभक्ति गीतों से भरा संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह संगीतमय कार्यक्रम श्री ज्ञान चतुर्वेदी के निर्देशन में आयोजित किया गया। इस समारोह में ओए के सभी पदाधिकारी कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू, सेफी नामिनी अखिलेश मिश्रा, उपाध्यक्ष द्वय संतोष सिंह, रेमी थॉमस, सचिव प्रहलाद मौर्या एवं जोनल प्रतिनिधि एम.ए.आर. शरीफ, जीपी सोनी, एच एल सोनवानी, रोहित हरित, विरेन्द्र सिंह, विकास सिन्हा, दिनेश मानिकपुरी, सोमेश द्विवेदी, सुरेश चंद्र साहु, रोहित सांगवान, श्वेत कुमार मिश्रा, संजय कुमार तिवारी, संदीप बोरकर, संजीव सोनी, सुरेश कुमार नागले, विकास सिन्हा, मिलिंद बंसोड़, विवेक सिंह तथा परविन्दर सिंह सहित एक्स ओए अध्यक्ष एस आर दास, महासचिव जे.बी पाटिल, एवं ओए के सदस्यगण उपस्थित थे। ये खबर भी पढ़ें:भिलाई सेक्टर 10 में खुल रही सेलम स्टील प्लांट के बर्तनों की दुकान, ये है पता