सेल ईडी की फाइनल लिस्ट जारी: BSP के डाक्टर रवींद्र नाथ बने ईडी, इस्को बर्नपुर से इन्हें मौका, पढ़िए सभी प्लांट की लिस्ट
सेक्टर 9 हॉस्पिटल के के सीएमओ इंचार्ज डाक्टर रवींद्र नाथ को ईडी मेडिकल एंड हेल्थ सर्विस बनाया गया है। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited) के 21 सीजीएम को ईडी बनाया गया है। शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई है। सेल के भिलाई स्टील प्लांट (SAIL - Bhilai Steel plant) के 3 सीजीएम और एक मेडिकल से ईडी बनाए गए हैं। इसी के साथ ही दुर्गापुर, बोकारो, इस्को बर्नपुर, राउरकेला, सेलम, चंद्रपुर, सीएमओ और विजिलेंस के सीजीएम को भी ईडी का तोह
- सेक्टर 9 हॉस्पिटल के के सीएमओ इंचार्ज डाक्टर रवींद्र नाथ को ईडी मेडिकल एंड हेल्थ सर्विस बनाया गया है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited) के 21 सीजीएम को ईडी बनाया गया है। शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई है। सेल के भिलाई स्टील प्लांट (SAIL - Bhilai Steel plant) के 3 सीजीएम और एक मेडिकल से ईडी बनाए गए हैं। इसी के साथ ही दुर्गापुर, बोकारो, इस्को बर्नपुर, राउरकेला, सेलम, चंद्रपुर, सीएमओ और विजिलेंस के सीजीएम को भी ईडी का तोहफा मिल गया है।
ये खबर भी पढ़ें: मोदी सरकार ने दी CISF की पहली महिला बटालियन को मंजूरी, एयरपोर्ट, मेट्रो संग कमांडो के रूप में संभालेंगी VIP सुरक्षा
सेक्टर 9 हॉस्पिटल (Sector 9 Hospital) के के सीएमओ इंचार्ज डाक्टर रवींद्र नाथ को ईडी मेडिकल एंड हेल्थ सर्विस (ED Medical and Health Service) बनाया गया है। इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट (IISCO Burnpur Steel plant) के सीजीएम फाइनेंस सुष्मिता रॉय को दुर्गापुर स्टील प्लांट का ईडी फाइनेंस का तोहफा दिया गया है। दुर्गापुर स्टील प्लांट के सीजीएम इंचार्ज फाइनेंस ए मुखर्जी को आइएसपी का ईडी फाइनेंस बनाया गया है।
ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में गैस रिसाव, 3 मजदूर आइसीयू में भर्ती
