Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • मोदी सरकार ने दी CISF की पहली महिला बटालियन को मंजूरी, एयरपोर्ट, मेट्रो संग कमांडो के रूप में संभालेंगी VIP सुरक्षा
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

मोदी सरकार ने दी CISF की पहली महिला बटालियन को मंजूरी, एयरपोर्ट, मेट्रो संग कमांडो के रूप में संभालेंगी VIP सुरक्षा

13/11/2024 (Last updated: 13/11/2024) 1 minute read
Modi government approves CISF's first women battalion, will handle VIP security as commandos with airport, metro

यह निर्णय निश्चित रूप से राष्ट्र की रक्षा के महत्वपूर्ण कार्य में भाग लेने की और अधिक महिलाओं की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।

  • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा-सरकार ने CISF की पहली महिला बटालियन के गठन को मंजूरी दी।
  • राष्ट्र निर्माण के हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करने की दिशा में मजबूत कदम।
  • विशिष्ट सैन्य टुकड़ी के रूप में गठित की जाने वाली महिला बटालियन देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे में आएंगी नजर।
  • हवाई अड्डों और मेट्रो रेल की सुरक्षा और कमांडो के रूप में VIP सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगी।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल-सीआइएसएफ (Central Industrial Security Force-CISF) को लेकर बड़ी खबर है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Union Home and Cooperation Minister Amit Shah) ने कहा है कि सरकार ने केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की पहली महिला बटालियन के गठन को मंजूरी दी है।

ये खबर भी पढ़ें: सेल राउरकेला इस्पात संयंत्र ने जीता जीईईएफ ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी अवार्ड 2024

X प्लेटफ़ॉर्म पर एक पोस्ट में गृह मंत्री ने कहा, राष्ट्र निर्माण के हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी (Prime Minister Narendra Modi) के सपने को साकार करने की दिशा में मजबूत कदम उठाते हुए मोदी सरकार ने CISF की पहली महिला बटालियन की स्थापना को मंजूरी दे दी है।

Modi government approves CISF's first women battalion, will handle VIP security as commandos with airport, metro

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला इस्पात संयंत्र के 27 कर्मचारी-अधिकारी को ‘सेल शाबाश’ पुरस्कार

एक विशिष्ट सैन्य टुकड़ी के रूप में गठित की जाने वाली महिला बटालियन देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे, जैसे हवाई अड्डों और मेट्रो रेल की सुरक्षा और कमांडो के रूप में VIP सुरक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी संभालेगी। यह निर्णय निश्चित रूप से राष्ट्र की रक्षा के महत्वपूर्ण कार्य में भाग लेने की और अधिक महिलाओं की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।

ये खबर भी पढ़ें: कार्डियक अरेस्ट केस: समय पर सीपीआर से बढ़ती है मरीज के जीवित रहने की उम्मीद

केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (Central Industrial Security Force-CISF) उन महिलाओं के लिए पसंदीदा विकल्प रहा है जो केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल में देश की सेवा करना चाहती हैं। वर्तमान में बल में महिलाओं की संख्या 7% से अधिक है।

Modi government approves CISF's first women battalion, will handle VIP security as commandos with airport, metro

ये खबर भी पढ़ें: कार्डियक अरेस्ट केस: समय पर सीपीआर से बढ़ती है मरीज के जीवित रहने की उम्मीद

महिला बटालियन के जुड़ने से देश की अधिक महत्वाकांक्षी युवा महिलाओं को CISF में शामिल होने और देश की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे CISF में महिलाओं को एक नई पहचान मिलेगी।

CISF मुख्यालय ने नई बटालियन के मुख्यालय के लिए शीघ्र भर्ती, प्रशिक्षण और स्थान के चयन की तैयारी शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें: कार्डियक अरेस्ट केस: समय पर सीपीआर से बढ़ती है मरीज के जीवित रहने की उम्मीद

प्रशिक्षण विशेष रूप से एक विशिष्ट बटालियन तैयार करने के लिए डिज़ाइन किया जा रहा है, ताकि महिला बटालियन के कर्मियों को VIP सुरक्षा के साथ हवाई अड्डों, दिल्ली मेट्रो रेल ड्यूटी की सुरक्षा में कमांडो के रूप में बहुविध भूमिका निभाने के लिए सक्षम बनाया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें: कार्डियक अरेस्ट केस: समय पर सीपीआर से बढ़ती है मरीज के जीवित रहने की उम्मीद

53वें CISF दिवस समारोह के अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के निर्देश के आलोक में बल में महिला बटालियन बनाने के प्रस्ताव पर कार्य शुरू किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र के 2 अधिकारी और 5 कर्मचारी को शिरोमणि अवॉर्ड

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में गैस रिसाव, 3 मजदूर आइसीयू में भर्ती
Next: Stock Market Crash: सेल, कोल इंडिया, जेएसडब्ल्यू, टाटा स्टील, अडानी के शेयर से भारी नुकसान

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.