Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में गैस रिसाव, 3 मजदूर आइसीयू में भर्ती
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में गैस रिसाव, 3 मजदूर आइसीयू में भर्ती

13/11/2024 (Last updated: 13/11/2024) 1 minute read
Breaking News: Gas leak in Bhilai Steel Plant, 3 workers admitted in ICU

बीएसपी का ब्लास्ट फर्नेस-6 कैपिटल रिपेयर पर है। स्टोव नंबर 18 में गैस रिसाव हुआ है। तीन मजदूरों के चपेट में आने से हड़कंप मचा है।

  • दोपहर करीब डेढ़ बजे मोहम्मद मेराज, हरिचरण और मोहन लाल गुप्ता खाना खाने के बाद वहीं बैठे थे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) से बड़ी खबर आ रही है। ब्लास्ट फर्नेस-6 में गैस रिसाव की खबर आ रही है। इसकी चपेट में 3 मजदूर आ गए हैं। गैस लगने की वजह से मजदूर बेहोशी की हालत में आ गए थे। जिन्हें तत्काल मेन मेडिकल पोस्ट लाया गया, जहां से सेक्टर 9 हॉस्पिटल (Sector 9 Hospital) रेफर कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: 9436 कर्मचारी 12 को डालेंगे वोट, इंटक-बीएमएस में सीधी टक्कर, ये है राउरकेला इस्पात कारखाना कर्मचारी संघ का घोषणा पत्र

बीएसपी का ब्लास्ट फर्नेस-6 (Blast Furnace) कैपिटल रिपेयर पर है। इसको चालू करने की तैयारी है। इससे पहले स्टोव को हीट किया जा चुका है। स्टोव नंबर 18 में गैस रिसाव हुआ है। दोपहर करीब डेढ़ बजे मोहम्मद मेराज, हरिचरण और मोहन लाल गुप्ता खाना खाने के बाद वहीं बैठे थे, अचानक से बेहोश होने लगे। देखते ही देखते ही एक मजदूर की हालत ज्यादा खराब हो गई।

ये खबर भी पढ़ें: Stock Market: कहीं कंगाल न कर दे ये शेयर, अडानी, कोल इंडिया, सेल, टाटा की हालत नाजुक, 20 को शेयर बाजार बंद

आसपास मौजूद कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों को खबर दी। मौके पर एम्बुलेंस पहुंची और सभी को लेकर अस्पताल रवाना हो गई। तीनों मजदूरों को सेक्टर 9 हॉस्पिटल के आइसीयू में भर्ती कराया गया है। दो मजदूरों की सेहत ठीक है। एक की हालत ज्यादा खराब बताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: तहसीलदार कार्यालय के कर्मचारी ने की आत्महत्या, साय सरकार का आदेश, जांच करेंगे संभाग आयुक्त

बीएसपी कर्मचारियों (BSP Employees) का कहना है कि बीएफ गैस लगने की वजह से मजदूरों को सांस लेने में तकलीफ थी। आंखों के सामने अचानक से अंधेरा छाने लगा था। इस वजह से अफरातफरी का माहौल रहा। बीएसपी के उच्चाधिकारी भी सेक्टर 9 हॉस्पिटल (Sector 9 Hospital) पहुंच चुके हैं। लंबे समय के बाद बीएसपी में इस तरह की घटना हुई है। पूर्व में कई गैस रिसाव के हादसे हो चुके हैं, जिसमें कर्मचारियों को जान तक गंवानी पड़ी है। फिलहाल, यही दावा किया जा रहा है कि यह गैस रिसाव ही है। जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी कि यह गैस रिसाव थी या कोई और कारण…।

ये खबर भी पढ़ें: सेल प्रबंधन की बढ़ती जा रही मुसीबत, BAKS Bokaro ने अब खेला ये दांव

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Rourkela Union Election Result 2024: बीएमएस का 185 वोट बढ़ा, इंटक का 1001 घटा, जैसे-तैसे बची इज़्ज़त, CITU के बढ़े 2 वोट
Next: मोदी सरकार ने दी CISF की पहली महिला बटालियन को मंजूरी, एयरपोर्ट, मेट्रो संग कमांडो के रूप में संभालेंगी VIP सुरक्षा

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.