SAIL ISP Burnpur: नए श्रम कानून से ठेका श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 1024 रुपए तक हुई, BMS ने लिया श्रेय, सभी प्लांट में होगा लागू

इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर ने ठेका श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी का सर्कुलर जारी किया। स्वीपिंग, सिक्योरिटी और कुशल-अकुशल श्रमिकों की नई दैनिक दरें जानिए। 1 नवंबर से लागू नई दरें। एरियर भी दिलाने का दावा।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के इस्को स्टील प्लांट (ISP), बर्नपुर में ठेका श्रमिकों की केंद्रीय न्यूनतम मजदूरी को लेकर प्रबंधन ने नया सर्कुलर जारी कर दिया है। श्रम ब्यूरो की अधिसूचना के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में काम करने वाले ठेका श्रमिकों की दैनिक मजदूरी की दरें निर्धारित की गई हैं। खास बात यह है कि नई दरें 1 नवंबर 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी।

स्वीपिंग से लेकर सिक्योरिटी गार्ड तक की मजदूरी तय

प्रबंधन के सर्कुलर के मुताबिक, स्वीपिंग एवं क्लीनिंग कार्य में लगे ठेका श्रमिकों की न्यूनतम दैनिक मजदूरी 704 रुपये निर्धारित की गई है। वहीं, वॉच एंड वार्ड यानी सुरक्षा कार्य में बिना हथियार ड्यूटी करने वालों को प्रतिदिन 933 रुपये और हथियार के साथ ड्यूटी करने वालों को 1024 रुपये मिलेंगे। अन्य कार्यों के लिए श्रमिकों की श्रेणीवार दैनिक मजदूरी इस प्रकार निर्धारित की गई है।

अनस्किल्ड (अकुशल): 704 रुपये प्रतिदिन

सेमी स्किल्ड/अनस्किल्ड सुपरवाइजरी: 794 रुपये प्रतिदिन

स्किल्ड/क्लेरिकल: 933 रुपये प्रतिदिन

हाईली स्किल्ड: 1024 रुपये प्रतिदिन

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: Central Board of Trustees की 19 को मीटिंग, उसी दिन पेंशनर्स घेरेंगे EPFO कार्यालय

कैसे होगी महीने की मजदूरी की गणना

वेतन की गणना का तरीका भी स्पष्ट किया गया है। ठेका श्रमिकों की मासिक मजदूरी की गणना संबंधित महीने में उनकी कुल कार्य दिवसों की संख्या को लागू दैनिक मजदूरी दर से गुणा करके की जाएगी। यानी जितने दिन काम किया जाएगा, उसी के आधार पर निर्धारित दैनिक दर से भुगतान की गणना होगी।

पहले से ज्यादा वेतन पाने वालों को भी राहत

महत्वपूर्ण प्रावधान उन ठेका श्रमिकों के लिए है, जिन्हें पिछले वेतन सर्कुलर के अनुसार निर्धारित नई दरों से अधिक मजदूरी मिल रही थी। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी ठेका श्रमिक को पहले से इन नई न्यूनतम दरों की तुलना में अधिक मजदूरी मिल रही है, तो वह वेज प्रोटेक्शन यानी वेतन संरक्षण का पात्र होगा।

ये खबर भी पढ़ें: BSP Retirement 2026: ED MM संग 11 अधिकारियों का इसी माह रिटायरमेंट, नए ईडी का इंतजार, इंटरव्यू की तैयारी भी

ठेकेदारों को सख्त अनुपालन का निर्देश

प्रबंधन ने सभी संबंधित ठेकेदारों को नए वेतनमान के अनुसार भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सर्कुलर की प्रतिलिपि सभी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स, चीफ जनरल मैनेजर्स, एचआर विभाग के अधिकारियों और संबंधित विभागों को भेजी गई है। साथ ही प्रिंसिपल एम्प्लॉयर्स के माध्यम से सभी ठेकेदारों तक इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।

इधर-बीएमएस के केंद्रीय नेता हिमांशु शेखर बल बोले…

इस्को स्टील प्लांट (IISCO) बर्नपुर में यूनियन चुनाव में BMS की जीत का पहला परिणाम वहाँ के ठेका श्रमिकों को आज मिला। नए श्रम कानून लागू होने के बाद SAIL में कार्यरत सभी ठेका श्रमिकों को 21 नवंबर 2025 से केंद्रीय दर (Central Rate) के अनुसार वेतन मिलना चाहिए था। लेकिन विभिन्न बहाने बनाकर SAIL प्रबंधन लगातार इस मामले को टालता आ रहा था। इसी बीच BMS बर्नपुर ने 18 नवंबर को हड़ताल करने का नोटिस प्रबंधन को पहले ही दे दिया था।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL बकाया एरियर: इंटक अध्यक्ष डॉ. जी. संजीवा रेड्डी ने की डीपी केके सिंह से बात, NJCS मीटिंग जल्द

11 नवंबर को जब मैंने इस संबंध में SAIL कॉर्पोरेट प्रबंधन से बातचीत की, तो मुझे जानकारी मिली कि अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में ही कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा सभी स्टील प्लांटों को नोटिस जारी कर अंतरिम (Interim) वेतन देने का निर्देश दिया जा चुका है। बर्नपुर स्टील प्लांट के प्रबंधन ने बढ़े हुए वेतन के संबंध में एक सर्कुलर जारी कर दिया है। यह बढ़ा हुआ वेतन इसी महीने से लागू हो गया है।

जहाँ तक 21 नवंबर 2025 से बकाया एरियर का सवाल है, उसके भुगतान की दर निर्धारित करने के संबंध में SAIL प्रबंधन ने CLC महोदय को एक पत्र लिखा है। वहाँ से जवाब मिलते ही एरियर का भुगतान भी हो जाएगा। इस प्रकार का सर्कुलर SAIL की सभी इकाइयों में बहुत जल्द जारी होने की उम्मीद है और सभी इकाइयों में कार्यरत ठेका श्रमिकों के वेतन में वृद्धि होगी।