SAIL RSP: समय से पहले ड्यूटी छोड़कर कुछ कार्मिक जा रहे बाहर, प्रबंधन अब एक्शन में
RSP में ड्यूटी को लेकर नया सर्कुलर, बिना अनुमति कार्यस्थल छोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई।
सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) में ड्यूटी को लेकर जारी नए सर्कुलर ने कर्मचारियों के बीच हलचल बढ़ा दी है। प्रबंधन ने ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों के कार्यस्थल से बाहर निकलने को लेकर स्पष्
- RSP में ड्यूटी को लेकर नया सर्कुलर, बिना अनुमति कार्यस्थल छोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई।
सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) में ड्यूटी को लेकर जारी नए सर्कुलर ने कर्मचारियों के बीच हलचल बढ़ा दी है। प्रबंधन ने ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों के कार्यस्थल से बाहर निकलने को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि बिना सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के कार्यस्थल छोड़ने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
राउरकेला स्टील प्लांट के मानव संसाधन विभाग की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि प्लांट के विभिन्न विभागों में कार्यरत कुछ कर्मचारी निर्धारित गेट खुलने के समय से काफी पहले ही अपने कार्यस्थल से निकलकर गेट के आसपास पहुंच जाते हैं। ऐसे कर्मचारी सक्षम अधिकारी की अनुमति लिए बिना कार्यस्थल छोड़ रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Exclusive News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में फिर से आ रहा VR, हो जाएं तैयार
ड्यूटी के दौरान कार्यस्थल छोड़ने पर रोक
प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे ड्यूटी के घंटों के दौरान अपने संबंधित CGM/HOD/HOS/Shift In-charge की जानकारी और पूर्व स्वीकृति के बिना कार्यस्थल से बाहर न निकलें। सर्कुलर में कर्मचारियों को इस निर्देश का कड़ाई से पालन करने की सलाह दी गई है।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL CMD 10 हजार करोड़ के प्रॉफिट का दे गए लक्ष्य, BSP अधिकारी जुटे अभियान में, ताकि बेहतर हो वेज रिवीजन
गेट खुलने से पहले पहुंचना भी पड़ेगा भारी
प्रबंधन ने गेट के आसपास समय से काफी पहले पहुंचकर गेट खुलने का इंतजार करने वाले कर्मचारियों को भी चेतावनी दी है। सर्कुलर में स्पष्ट किया गया है कि जो कर्मचारी निर्धारित समय से काफी पहले गेट के आसपास खड़े पाए जाएंगे और गेट खुलने का इंतजार करेंगे, उनके खिलाफ कंपनी के प्रचलित नियमों के तहत सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। इसके लिए किसी अतिरिक्त नोटिस या चेतावनी की आवश्यकता नहीं होगी।
ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप में चाकू लहराकर धमका रहा था राहगीरों को, गिरफ्तार
विभागों को निर्देश का पालन कराने की जिम्मेदारी
सर्कुलर की प्रतिलिपि सभी CGM/HOD और कर्मचारियों को भेजी गई है। मानव संसाधन विभाग ने संबंधित सभी कर्मचारियों को निर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी है। यह आदेश GM इंचार्ज (HR) संजय कुमार मेहरोत्रा की ओर से जारी किया गया है। प्रबंधन के इस सर्कुलर के बाद अब ड्यूटी समाप्त होने से पहले कार्यस्थल छोड़ने और गेट के आसपास निर्धारित समय से पहले पहुंचने वाले कर्मचारियों पर निगरानी बढ़ने की संभावना है।
ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: आ रहा बवाल का फेज़ 2, रिटेंशन, लाइसेंसधारी घेरेंगे बीएसपी के सभी गेट और DIC बंगला