SAIL अधिकारियों को नहीं मिलेगा एडवांस PRP, कम बोनस पर हंगामा, BSP OHP में घंटों काम ठप
ठेका कंपनी ने आश्वासन दिया कि 7 तारीख तक बोनस का बचा पैसा थमा दिया जाएगा। साथ ही समय पर वेतन देने की पूरी कोशिश की जाएगी।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के अधिकारियों के उम्मीद थी कि दिवाली से पहले एडवांस पीआरपी का पैसा खाते में जा जाएगा। लेकिन, सेल प्रबंधन ने भुगतान से मना कर दिया है। सरकार की तरफ से रेटिंग आने के बाद ही पीआरपी का भुगतान किया जाएगा। वैसे, पिछले साल का पीआरपी का भुगतान किया जा चुका है।
सेल अधिकारियों को उम्मीद थी कि दिवाली से पहले इस साल के पीआरपी का कुछ हिस्सा एडवांस के रूप में मिल जाएगा। फिलहाल, सारी उम्मीदों पर विराम लग गया है। वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में मुनाफा हुआ है। इसलिए पेमेंट को लेकर सेल अफसरों को उम्मीद थी कि पैसा दिवाली से पहले मिल जाएगा। सेल कारपोरेट आफिस ने एडवांस पीआरपी भुगतान से हाथ खींच लिया है।
इधर, भिलाई स्टील प्लांट के ओएचपी 1 के मजदूरों ने बोनस की आधी-अधूरी राशि को लेकर घंटों कामकाज ठप कर दिया। गुरुवार शाम तक प्रोडक्शन प्रभावित रहा। ठेकेदार की मनमर्जी के खिलाफ फर्स्ट और सेकंड शिफ्ट के मजदूरों ने ठेकेदार को घेर लिया। कम बोनस भुगतान का आरोप लगाया। साथ ही समय पर वेतन न देने से नाराजगी जाहिर की। बीएसपी के पर्सनल विभाग के अधिकारियों व ऑपरेटिंग अथॉरिटी तक को काफी कोसा गया।
विवाद बढ़ता देख किसी तरह माहौल को शांत किया गया। ठेका कंपनी की ओर से आश्वासन दिया गया कि 7 तारीख तक बोनस का पूरा पैसा थमा दिया जाएगा। साथ ही समय पर वेतन देने की पूरी कोशिश की जाएगी। इसके बाद मजदूर अपने-अपने काम पर लौट गए।
ये खबर भी पढ़ें: धनतेरस से पहले BSP मैकेनिकल आर्गेनाइजेशन के 466 कर्मचारियों को गिफ्ट मिलना शुरू
बताया जा रहा है कि ठेका कंपनी जुलाई 2025 से काम कर रही है। पिछले वित्तीय वर्ष का 9 माह का पेमेंट ही दिया गया है। किसी को 5 हजार तो किसी को 3 या 4 हजार रुपए दिए गए। एकरूपता न होने पर काफी विवाद की स्थिति बनी। मजदूर पूरे साल का बोनस मांग रहे थे। पिछले तीन दिन से मजदूर ठेकेदार पर दबाव डाल रहे थे कि बोनस का पैसा दिया जाए।
आधे-अधूरे पैसे को देख मजदूर भड़क गए और कामकाज को कुछ देर के लिए प्रभावित किया। दोपहर 2 बजे से लेकर शाम साढ़े 4 बजे तक विवाद की स्थिति बनी रही। इसके बाद कामकाज सुचारू हो सका। दोपहर 12 बजे तक किसी के पास 4, 5, हजार किसी पास 1500 रुपए ही पहुंचा था। इसके बाद हंगामा शुरू किया गया था।