Skip to content
29/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • 6 से 25 साल तक के कलाकार को राह दिखाई उसकी कृति ने, रंगों में बताया जीवन दर्शन
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

6 से 25 साल तक के कलाकार को राह दिखाई उसकी कृति ने, रंगों में बताया जीवन दर्शन

21/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Artist-from-6-to-25-years-of-age-was-shown-the-way-by-his-work-life-philosophy-told-in-colors
  • कथानक के मुताबिक एक कलाकार अवसाद की स्थिति में नींद में होता है तो स्वप्न में उसकी कृति आती है और उसे रंगों के माध्यम से जीवन दर्शन का बोध कराती है और अवसाद से उबारती है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। रंगों के माध्यम से जीवन दर्शन का बोध कराने अंचल के शास्त्रीय नृत्य (Classical Dance) में पारंगत कलाकारों ने रविवार शाम महात्मा गांधी कला मंदिर (Mahatma Gandhi Kala Mandir) के मंच पर नृत्य नाटिका ‘कलाकार का स्वप्न‘ की भव्य प्रस्तुति दी। कृष्ण प्रिया कथक केंद्र की छह से लेकर 25 साल की उम्र तक की इन कलाकारों ने शास्त्रीय और उप शास्त्रीय नृत्यों के माध्यम से गीत-संगीत और रोशनी व रंगों के संयोजन के बीच ऐसी सधी हुई प्रस्तुति दी कि अतिथियों सहित दर्शकगण भी वाह-वाह करते रहे। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच दर्शकों ने इन कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

ये खबर भी पढ़ें:  CG Election 2023: आपको ऐसे ही नहीं मिलेगा AAP का टिकट, प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने Suchnaji.com को बताया फॉर्मूला

कृष्ण प्रिया कथक केंद्र (Krishna Priya Kathak Center) की संचालक उपासना तिवारी ने अतिथियों के स्वागत के उपरांत भूमिका में बताया कि रंगों की अपनी दुनिया है।

एक कलाकार इन रंगों को किस नजरिए से देखता है और हकीकत में ये रंग होते कितने रंगीन हैं, इनके बीच का फर्क बड़ा ही महीन है। इसे दर्शकों के सम्मुख कलाकार साकार करेंगे। कथानक के मुताबिक एक कलाकार अवसाद की स्थिति में नींद में होता है तो स्वप्न में उसकी कृति आती है और उसे रंगों के माध्यम से जीवन दर्शन का बोध कराती है और अवसाद से उबारती है।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL ISP बर्नपुर अस्पताल में 1 दिन के बच्चे की मौत और जांच रिपोर्ट पर आ रही ये बात, बवाल तय

करीब घंटे भर की सधी हुई प्रस्तुति की शुरुआत वंदना से हुई। इसके बाद मंच पर कलाकारों ने रंगो की दुनिया का जादू बिखेरना शुरू किया। सूत्रधार के तौर पर एक कलाकार और उसकी कृति के बीच संवाद के साथ-साथ बैंगनी, हरा, पीला, नीला, केसरिया, लाल और सफेद रंग की दुनिया से दर्शक रूबरू होते गए। जिसमें उत्कृष्ट संगीत और नृत्य के संयोजन ने दर्शकों को बांधे रखा। इस अवसर पर डॉ. ममता शुक्ला, अरविंद जैन, कनिका जैन, प्रभंजय चतुर्वेदी, डॉ. आलोक दीक्षित, गुरमीत धनई सहित अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें:  भिलाई नगर निगम के ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्टेड, मीटिंग से गायब रहने और देरी से पहुंचने वालों को नोटिस

इस नृत्य नाटिका में सूत्रधार के तौर पर कलाकार की भूमिका शुभि जैन (Shubhi Jain) और कृति की भूमिका महेंद्र ठाकरे (Mahendra Thakare) ने निभाई। इसमें कृति को उपासना तिवारी (Upasana TIwari) और कलाकार को महेंद्र ठाकरे ने अपनी आवाज दी।

ये खबर भी पढ़ें:  पॉवर हाउस फल-सब्जी विक्रेताओं की बेदखली आदेश पर हंगामा, निगम के सामने विरोध-प्रदर्शन

वहीं, संगीतकार रवींद्र कर्मकार, गायन रवीश कालगावकर, सुनील सोनी और सपना, संगीत संयोजन वीके सुंदरेश, रिकॉर्डिंग, मिक्सिंग व मास्टरिंग बिन्नी पॉल का था। संयोजन टीम में डॉ. दिव्या राहटगांवकर, सेजल चौधरी, अवनि अग्रवाल, देविका दीक्षित, नीलम वासनिक ने सहयोग दिया। कृष्ण प्रिया कथक केंद्र दुर्ग-भिलाई की संचालिका उपासना तिवारी ने अंत में आभार व्यक्त किया।

ये खबर भी पढ़ें:  भक्ति के रंग में सीएम: हाथों में जलाभिषेक का जल थामे कांवड़ लेकर भूपेश बघेल ने किया कांवड़ यात्रा का शुभारंभ

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: 1963में जन्में बीएसपी कर्मियों को 1963 में बनीं क्रेडिट सोसाइटी ने दी विदाई, चेहरे पर खुशियां छाई
Next: Bokaro Steel Plant: सीआरएम-III काम्प्लेक्स में फाउंटेन की सौगात, इधर- इंटर स्कूल फुटबॉल के ख़िताब पर होली क्रॉस स्कूल का कब्जा

Related Stories

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026
BSP OA Retirement of 6 Officers including the CGM (Projects), in August 39 officers took Voluntary Retirement in July, Farewell 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA: अगस्त में 78 कर्मचारी व CGM प्रोजेक्ट समेत 6 अफसरों का रिटायरमेंट, जुलाई में 39 अफसरों ने लिए VR, यहां एक साथ विदाई

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.