Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL CMD की फोटो लगाकर WhatsApp पर फर्जीवाड़े की कोशिश, प्रबंधन ने किया सतर्क
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CMD की फोटो लगाकर WhatsApp पर फर्जीवाड़े की कोशिश, प्रबंधन ने किया सतर्क

Azmat ali 05/08/2026 1 minute read
Attempt to commit Fraud on WhatsApp Using SAIL CMDs Photo Management Issues Alert

सीएमडी की फोटो लगे WhatsApp मैसेजे पर यकीन न करें। पैसे, बैंक संबंधी जानकारी, OTP, दस्तावेज या किसी अन्य जानकारी शेयर न करें।

  • सेल अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी ऐसे फर्जी संदेशों से सतर्क रहने की सलाह।

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अशोक कुमार पंडा के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जीवाड़े की कोशिश सामने आई है। WhatsApp पर एक नंबर से ऐसे संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं, जिसमें प्रोफाइल फोटो के तौर पर सेल सीएमडी की तस्वीर लगाई गई है और नंबर को सीएमडी से जुड़ा हुआ बताने का प्रयास किया जा रहा है।

सेल प्रबंधन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य संबंधित लोगों को सतर्क किया है। प्रबंधन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सीएमडी से संबंधित होने का दावा करने वाले इस तरह के संदेशों से सावधान रहें।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Rourkela Steel Plant: 31 अधिकारियों ने लिए वीआर, 6 का रिटायरमेंट, एग्जीक्यूटिव्स एसोसिएशन ने दी विदाई

WhatsApp पर फर्जी संदेशों से सावधान

सेल प्रबंधन के मुताबिक, उसके संज्ञान में आया है कि WhatsApp पर एक नंबर से फर्जी संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं। इस नंबर की डिस्प्ले प्रोफाइल में सेल के सीएमडी की तस्वीर लगाई गई है और संदेश भेजने वाला व्यक्ति खुद को सीएमडी से संबंधित बताने का प्रयास कर रहा है। प्रबंधन ने सभी संबंधित लोगों को सलाह दी है कि ऐसे किसी भी संदेश का जवाब न दें और किसी भी तरह की व्यक्तिगत अथवा संवेदनशील जानकारी साझा न करें।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL के अधिकारियों का सामना डीआइसी-ईडी से, दनादन दगे सवाल…

किसी भी संदेश पर तुरंत भरोसा न करें

सेल प्रबंधन ने कहा है कि सीएमडी के नाम या तस्वीर का इस्तेमाल करने वाले किसी भी संदिग्ध WhatsApp संदेश की विश्वसनीयता की पुष्टि किए बिना उस पर कार्रवाई न करें। विशेष रूप से यदि संदेश में पैसे, बैंक संबंधी जानकारी, OTP, दस्तावेज या किसी अन्य संवेदनशील जानकारी की मांग की जाती है, तो अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।
सेल के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी ऐसे फर्जी संदेशों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रबंधन ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि ऐसे किसी भी संदेश का जवाब देने से बचें।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन घेराव आज नहीं, अब 8 अगस्त की शाम को, और बड़ा हुआ आंदोलन

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Rourkela Steel Plant: 31 अधिकारियों ने लिए वीआर, 6 का रिटायरमेंट, एग्जीक्यूटिव्स एसोसिएशन ने दी विदाई
Next: पति-पत्नी दोनों को HRA नहीं, केंद्र सरकार ने राज्यसभा में दिया जवाब

Related Stories

QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026
Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026

You May Have Missed

QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026
Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026
Dispute Between BSP Firefighter and Production Manager Both Parties Lodged FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी दमकल कर्मी और प्रोडक्शन मैनेजर के बीच मारपीट, वर्दी पर थूकने का आरोप, दोनों ने दर्ज कराई FIR

Azmat ali 06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.