Skip to content
29/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बनारस रेल इंजन कारखाना: मालगाड़ी-पैसेंजर ट्रेन के इंजन में वाटरलेस शौचालय
  • ताज़ा ख़बरें
  • रेलवे

बनारस रेल इंजन कारखाना: मालगाड़ी-पैसेंजर ट्रेन के इंजन में वाटरलेस शौचालय

22/05/2025 1 minute read
Banaras Locomotive Works (BLW): Waterless toilet in freight train-passenger train engine

बरेका में वॉटरलेस शौचालय युक्त डब्ल्यूएजी-9 फ्रेट लोको का निर्माण: स्वच्छता और नवाचार की दिशा में एक और कदम।

  • केबिन के अंदर यूरिनल के लिए 180 मिमी गहराई की नई जगह चिन्हित की गई जिससे चालक दल को सुविधा मिले और लोको की बनावट बरकरार रहे।

सूचनाजी न्यूज, वाराणसी। भारतीय रेलवे के ‘स्वच्छ और सुरक्षित शौचालय’ मिशन के अंतर्गत बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (बरेका) ने एक और कामयाबी हासिल कर ली है। वॉटरलेस शौचालय युक्त डब्ल्यूएजी-9 फ्रेट लोको का निर्माण किया गया है। भारतीय रेलवे को बनारस रेल इंजन कारखाना ने यह सौगात दी है।

महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के कुशल नेतृत्व में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। रेलवे बोर्ड द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप, बरेका ने 37 डब्ल्यूएजी-9 माल वाहक लोको एवं 02 यात्री वाहक डब्ल्यूएपी 7 लोको में वॉटरलेस यूरिनल की सुविधा के साथ CO2 सिलेंडर और हैंड ब्रेक की नई व्यवस्था को सफलतापूर्वक लगाया गया है।

जानिए रेल गाड़ी के इंजन की प्रमुख विशेषताएं

वॉटरलेस यूरिनल को फिट करने हेतु विशेष मॉडलिंग और इंजीनियरिंग समाधानों को अपनाया गया, जिससे लोको की संरचना पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

केबिन के अंदर यूरिनल के लिए 180 मिमी गहराई की नई जगह चिन्हित की गई जिससे चालक दल को सुविधा मिले और लोको की बनावट बरकरार रहे।

लोको में स्थापित यह वॉटरलेस सिस्टम पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ जल संरक्षण में भी सहायक सिद्ध होगा।
डब्ल्यूएजी-9 लोको नंबर 43929 (निर्माण शेल संख्या 136) इस नवाचार का पहला उदाहरण बना है, जिसमें सभी नई सुविधाएं-वॉटरलेस यूरिनल और मशीन रूम से दरवाजा खोले बिना केब से CO2 सिलेंडर तक पहुँच की व्यवस्था की गईं।

जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार बताते हैं कि बरेका द्वारा किया गया यह अभिनव प्रयास न केवल रेलवे कर्मचारियों को स्वच्छता सुविधा प्रदान करेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक मजबूत संदेश देगा। यह उपलब्धि ‘स्वच्छ भारत मिशन’ और ‘ग्रीन रेल’ की दिशा में एक सार्थक पहल है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: लोहा चोर को मिलेगी नौकरी, चोरी करना छोड़ दें, चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ियों का गुमाश्ता-ट्रेड लाइसेंस होगा कैंसिल
Next: बोकारो स्टील प्लांट: ड्यूटी जा रहे कर्मचारी का रोड एक्सीडेंट, BGH में भर्ती

Related Stories

BMS Repair the Wire Rod Mill roof new toilets needed Employee Gifts Arriving from Salem
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP: वायर रॉड मिल की छत सुधारें, नए टॉयलेट की जरूरत, BMS की मांग पर CGM बोले-सेलम से आ रहा कर्मचारियों का गिफ्ट

Azmat ali 29/08/2026
The condition of the Foundry Shop, Machine Shop, Plate Mill, and Rail Mill at the Bhilai Steel Plant is not good
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई इस्पात संयंत्र के फाउंड्री शॉप, मशीन शॉप, प्लेट मिल, रेल मिल के हालात ठीक नहीं, CGM से इंटक बोला-तत्काल दें ध्यान

Azmat ali 29/08/2026
BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

BMS Repair the Wire Rod Mill roof new toilets needed Employee Gifts Arriving from Salem
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP: वायर रॉड मिल की छत सुधारें, नए टॉयलेट की जरूरत, BMS की मांग पर CGM बोले-सेलम से आ रहा कर्मचारियों का गिफ्ट

Azmat ali 29/08/2026
The condition of the Foundry Shop, Machine Shop, Plate Mill, and Rail Mill at the Bhilai Steel Plant is not good
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई इस्पात संयंत्र के फाउंड्री शॉप, मशीन शॉप, प्लेट मिल, रेल मिल के हालात ठीक नहीं, CGM से इंटक बोला-तत्काल दें ध्यान

Azmat ali 29/08/2026
BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.