Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhent-Mulaqat Abhiyan: दुर्ग जिले में हर समाज को चाहिए जमीन और भवन, सरकार ने खोला करोड़ों का पिटारा, रिसाली के लिए सीएम भूपेश बघेल का खास प्लान
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhent-Mulaqat Abhiyan: दुर्ग जिले में हर समाज को चाहिए जमीन और भवन, सरकार ने खोला करोड़ों का पिटारा, रिसाली के लिए सीएम भूपेश बघेल का खास प्लान

03/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Bhent-Mulaqat-Abhiyan-Every-community-in-Durg-district-needs-land-and-building-the-government-opened-a-box-of-crores-CM-special-plan-for-Risali-1
  • दुर्ग प्रेस क्लब ने जमीन, थनौद के कुम्हारों ने शिल्पग्राम की मांग, जनपद सदस्यों ने व्यवसायिक परिसर और वरिष्ठ नागरिक समिति धनोरा ने सियान सदन की मांग रखी।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात अभियान के तहत दुर्ग के सर्किट हाउस में विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। इसी कड़ी में यादव समाज ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना की सराहना करते हुए गोबर खरीदी के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

इस दौरान लोधी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मिल कर जमीन आवंटन और भवन की मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले जमीन आवंटित करवा लें, फिर भवन के लिए राशि दी जाएगी। इसी तरह सेन समाज ने मुख्यमंत्री से जमीन और सामाजिक भवन की। साथ ही उन्होंने सामाजिक सम्मेलन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री बघेल को आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान लोधी समाज, सेन समाज, सरयूपारीय ब्राह्मण समाज, देवांगन समाज, सिन्हा समाज, हल्बा आदिवासी समाज, रजक समाज, सतनाम समाज, कुर्मी समाज, गुरू घासीदास सेवा समिति, मानिकपुरी पनिका समाज, दुर्ग कायस्थ सभा, कोलता समाज ने भवन की मांग रखी। मुस्लिम समाज ने भवन, कब्रिस्तान और पार्किंग, दुर्ग प्रेस क्लब ने जमीन, थनौद के कुम्हारों ने शिल्पग्राम की मांग, जनपद सदस्यों ने व्यवसायिक परिसर और वरिष्ठ नागरिक समिति धनोरा ने सियान सदन की मांग रखी। सेन समाज ने मुख्यमंत्री को सामाजिक सम्मेलन में शामिल होने आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर सभी समाज के प्रमुखों से कहा कि जिन समाज के पास जमीन नहीं है, वे 10 फीसदी राशि में जमीन अलॉट करवा लें, फिर उन्हें सामाजिक भवन के लिए राशि स्वीकृत कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि देवांगन समाज के लिए पुरई में भवन की घोषणा कर दी गई है। सतनाम समाज के भवन के लिए 1 करोड़ रुपए की घोषणा, मुस्लिम समाज को सामाजिक भवन, कब्रिस्तान और वाहन के लिए 20 लाख रुपए और कोलता समाज को 10 लाख रुपए, वरिष्ठ नागरिक समिति धनोरा के सियान सदन के लिए 20 लाख रुपए की स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री ने जनपद सदस्यों के व्यावसायिक परिसर की मांग पर कलेक्टर को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर को निर्देशित किया कि रिसाली से समाज प्रमुखों की ओर से काफी मांगें आ रही है, इसके लिए जमीन का एक पैच तय कर लें। सभी समाजों को मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के लिए जमीन का चिन्हांकन किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि रिसाली में हमें ऐसा प्लान करना है कि सभी समाज को समय-सीमा में जमीन आवंटन हो जाए। उन्होंने भवन के साथ-साथ पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश भी कलेक्टर को दिए हैं।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई टाउनशिप को अवैध कब्जों से मुक्त कराने संयुक्त मोर्चा का गठन
Next: दिल्ली रैली: भिलाई स्टील प्लांट सहित छत्तीसगढ़ से हजारों मजदूर दिल्ली में भरेंगे हुंकार, जत्था रवाना

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.