- नव वर्ष में जनप्रतिनिधियों का सम्मान, स्टील सिटी चैंबर द्वारा किया जाएगा।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील सिटी चेंबर आफ कॉमर्स भिलाई द्वारा अग्रसेन भवन सेक्टर 6 में 24 जनवरी दोपहर 2:30 बजे से सामाजिक धार्मिक शैक्षणिक व्यापारिक संस्थाओं से जुड़े ,सम्मानित जनों का सम्मान समारोह होगा।
कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल बतौर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रेम प्रकाश पांडे एवं अग्रेशन जन कल्याण समिति के अध्यक्ष बंशी अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजन होगा।
चेंबर द्वारा नव वर्ष में जनप्रतिनिधियों का सम्मान, स्टील सिटी चैंबर द्वारा किया जाएगा। शहर के सभी सभी प्रमुख व्यापारियों से स्टील सिटी चैंबर के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन, दिनेश सिंघल, सुरेश रतनानी, रामकुमार गुप्ता, ज्ञानचंद बाकलीवाल, राजेश ढोडी, करमजीत सिंह (गगन) सुमन कन्नोजे, ललित अग्रवाल, अजय कनोजे, अजय दीक्षित ने आयोजन की कमान संभाली है।











