Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • तालपुरी बी ब्लॉक इंटरनेशनल कॉलोनी में फिर चुनावी घमासान, 26 अप्रैल को मतदान
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

तालपुरी बी ब्लॉक इंटरनेशनल कॉलोनी में फिर चुनावी घमासान, 26 अप्रैल को मतदान

Azmat ali 10/04/2026 (Last updated: 11/04/2026) 1 minute read
Election Battle Underway in Talpuri B Block Polling on April 26

बीएसपी के पूर्व सीजीएम टाउनशिप संदीप नंदनवार चुनाव अधिकारी हैं। चुनाव में डाले गए वोटों की गिनती शाम 4 बजे के बाद शुरू होगी।

  • चुनाव दो गुटों के बीच वर्चस्व एवं क्लब हाउस में अधिपत्य की लड़ाई न बने। जनता के मुद्दों से सरोकार रखना बहुत जरूरी है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। तालपुरी बी ब्लॉक में 26 अप्रैल को चुनाव की तिथि घोषित की गई है। बीएसपी के पूर्व सीजीएम टाउनशिप संदीप नंदनवार चुनाव अधिकारी हैं। चुनावी तारीख की घोषणा की गई है। बकायदा शेड्यूल होर्डिंग के रूप में लगाया गया है। बीएसपी कर्मचारी, अधिकारी और शहर के गणमान्य नागरिक वोटर हैं।

तालपुरी ऐसोसिएशन बी ब्लॉक का चुनाव, पिछले कई वर्षों से विवादों के साए में होता रहा और आज पुनः उसी स्थिति में चुनाव होने जा रहा है। जी हां, जब पूर्व में दो गुटों के मध्य चुनाव हुआ, उसके पश्चात चौरसिया गुट को हार का सामना करना पड़ा। उस कार्यकाल में छोटे-मोटे विवाद होते रहे। लेकिन उस कार्यकाल को यमलेश देवांगन के नेतृत्व में पूर्ण किया गया।

इसके बाद 2024 में चुनाव प्रक्रिया अपनाई गई और उस चुनाव प्रक्रिया में 439 मतदाता थे, जिनमें से वर्तमान एसोसिएशन पर आरोप लगे कि उन्होंने 104 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटा दिया। उसी दरमियान क्लब हाउस में मारपीट हुआ। मामला थाने तक पहुंचा था। हंगामा और कई तरह के विवाद होते रहे और एक-दूसरे के ऊपर FIR और कई विवाद हुए।

2024 में चुनाव नहीं हुए, क्योंकि चौरसिया गुट ने मतदाता सूची से नाम हटाने के खिलाफ आवाज आवाज उठाई थी। 104 लोगों का नाम काटने की वजह से चुनावी प्रक्रिया का विरोध किया गया था। पंजीयक ने भी इस बात को स्वीकार किया है। यही वजह है कि दोबारा अब चुनाव हो रहा है।

भागीदारी नहीं की और नई कमेटी मनोनित की गई। कुबेर राम देशमुख अध्यक्ष मनोनित किए गए थे। लेकिन समय बीतने के बाद आज भी वही गर्माहट चुनावी मौसम में दिखाई दे रही है।

फॉर्म्स एंड सोसाइटी में लंबे समय तक सुनवाई के बाद निर्णय दिया गया कि पुनः कॉलोनी में चुनाव कराया जाए। लेकिन फिर से वही स्थिति नजर आ रही है। इसके पूर्व के चुनाव में 104 लोगों का नाम हटाने के आरोप लगे। लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि इस चुनाव में पुनः लगभग वर्तमान के 160 से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं किया गया। 2024 के मतदाता सूची में जिन लोगों के नाम थे, उन्हीं को मतदान का अधिकार दिया गया। इसका मतलब कहानी फिर वही दोहराई जा रही है और विवाद फिर वही रहेगा।

इन चीजों को लेकर कॉलोनी के ज्यादातर मतदाता इस बात को लेकर आशंकित हैं कि पिछली बार जैसा चुनाव हुआ और उस चुनाव में 104 लोगों के नाम शामिल नहीं करने की वजह से कमेटी को शून्य घोषित किया गया था। और आज फिर से लगभग 160 के लगभग मतदाताओं को मेंबर होने के बाद भी मतदान के लिए मान्य नहीं किया गया।

जबकि यह चुनाव 2026-28 के लिए हो रहा है। और मतदाता सूची 2024 की मान्य की गई है, जिसमें 439 मतदाता है और आगे चुनाव परिणामो के बाद कहीं फिर वाही हाल ना हो। फर्म एंड सोसायटी के चक्कर लगाना पड़े। कहीं, चुनाव हारने वाले शिकायत न कर दें और वही स्थिति हो दोहराए जाने की पूरी आशंका जाहिर की जा रही है।

कॉलोनी में समस्याएं अनेक है। सबसे बड़ी समस्या सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की है। और कॉलोनी के साथ परिजात के लगे होने के कारण हमेशा सुरक्षा की एक बहुत बड़ी समस्या रही है। इन समस्याओं के बाद भी भिलाई की सबसे अच्छी कॉलोनी में से एक कॉलोनी तलपुरी ए ब्लॉक एवं बी ब्लॉक ही मानी जाती है।

कॉलोनीवासियों का कहना है कि नगर निगम बनने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। न तो सत्ता पक्ष ने ठोस पहल की, न ही विपक्ष ने इस मुद्दे को उठाया। कुल मिलाकर ऐसा लगता है यह चुनाव दो गुटों के बीच में वर्चस्व एवं क्लब हाउस में अधिपतय की लड़ाई है, क्योंकि जनता के मुद्दों से बहुत ज्यादा सरोकार रखता नहीं दिख रहा है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL E0 Exam: जूनियर ऑफिसर परीक्षा के लिए Syllabus अपलोड, आईसीए पाठ्यक्रम में बदलाव, जुड़े 3 नए चैप्टर
Next: Breaking News: सेल भिलाई स्टील प्लांट के 178 कर्मचारियों का प्रमोशन, एक इंक्रीमेंट संग बढ़ी सैलरी

Related Stories

Bhilai Steel Plant Rail Mill Toilet Spreading Disease CGMs and GMs Please Take Note
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: रेल मिल का टॉयलेट फैला रहा बीमारी, शिकायत पर भी CGM-GM के कान पर जूं नहीं रेंग रही

Azmat ali 24/08/2026
Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Rail Mill Toilet Spreading Disease CGMs and GMs Please Take Note
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: रेल मिल का टॉयलेट फैला रहा बीमारी, शिकायत पर भी CGM-GM के कान पर जूं नहीं रेंग रही

Azmat ali 24/08/2026
Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.