Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: प्लेट मिल का 41वां हैप्पी बर्थ-डे, कटा केक, मना जश्न
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: प्लेट मिल का 41वां हैप्पी बर्थ-डे, कटा केक, मना जश्न

29/03/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Steel-Plant-41st-happy-birthday-of-plate-mill-cake-cut-celebration
  • प्रथम पाली में 2,630 टन की रिकॉर्ड रोलिंग टनेज कर एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके पूर्व 21 अक्टूबर 2014 में 2,623 टन रोलिंग टनेज का रिकॉर्ड दर्ज किया गया था।  

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के प्लेट मिल ने एक बार फिर कीर्तिमान रच दिया। 29 मार्च 1983 को प्रथम प्लेट रोलिंग करने के पश्चात राष्ट्र को समर्पित भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल ने नित नई उचांईयो को प्राप्त करते हुए कई कीर्तिमान स्थापित किया हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai Township: चोरों के निशाने पर पानी का वाल्व, लगातार चोरी से झेल रहे रहवासी, सेक्टर-9 में बदला पानी सप्लाई का समय

29 मार्च 2024 को प्लेट मिल ने प्रथम पाली के अधिकारियों व कर्मचारियों की प्रतिबद्धता व सहयोगी विभाग आरसीएल, पीपीसी, स्टील मेल्टिंग शॉप-2 के सहयोग से एक ही पाली में 435 स्लेब की रिकॉर्ड रोलिंग करके, 23 अक्टूबर 2023 को 422 स्लेब की  रोलिंग के अपने ही पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें :  BSP NEWS: भिलाई स्टील प्लांट के लोको ऑपरेटर को नहीं मिल रहा अति कुशल श्रमिक का वेतन, उछला मुद्दा

साथ ही प्रथम पाली में 2,630 टन की रिकॉर्ड रोलिंग टनेज कर एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके पूर्व 21 अक्टूबर 2014 में 2,623 टन रोलिंग टनेज का रिकॉर्ड दर्ज किया गया था।

जानिए ईडी वर्क्स अंजनी कुमार क्या बोले

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार ने प्लेट मिल पहुंचकर, प्लेट मिल बिरादरी को स्थापना दिवस एवं एक ही पाली में रिकॉर्ड रोलिंग के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनायें दी। प्लेट मिल के स्थापना दिवस के कार्यक्रम का आयोजन, मिल के प्रवेश द्वार के सम्मुख हुआ, जहां प्लेट मिल द्वारा निर्मित प्रथम प्लेट रखी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL RSP NEWS: आईआईएम के राष्ट्रीय सम्मेलन में DIC अतनु भौमिक ने कही बड़ी बात, पढ़िए डिटेल

प्रथम प्लेट के समक्ष केक काटा गया

इस अवसर पर अंजनी कुमार ने इसी प्रथम प्लेट के समक्ष केक काट कर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा, कि इस तरह के नये कीर्तिमान बनाना ही हमारा उद्देश्य होना चाहिए। जिसमें सुरक्षा, गुणवत्ता व समयबद्धता सर्वोपरि हो।

ये खबर भी पढ़ें :  South Eastern Coalfields Limited: मेंटर-मेंटी स्कीम से SECL प्रबंधन कर रहा युवा अधिकारियों से सीधा संवाद

प्रथम पाली में 435 स्लेब व 2,630 टन रोलिंग

मुख्य महाप्रबंधक (प्लेट मिल) आरके बिसारे ने कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार के दिशा-निर्देशों व सहयोग के लिये, प्लेट मिल बिरादरी के साथ-साथ सभी सहयोगी विभागों को धन्यवाद दिया। जिनके कारण प्रथम पाली में 435 स्लेब व 2,630 टन रोलिंग सम्भव हो सकी।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL SRU Bhilai: 1 अधिकारी और 8 कर्मचारियों को शाबाशी के साथ मिला पुरस्कार, पढ़िए नाम

बर्थ डे कार्यक्रम में ये अधिकारी रहे मौजूद

स्थापना दिवस के इस कार्यक्रम में, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (आयरन) तापस दास गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सर्विसेस) पीके सरकार, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एम एण्ड यू) असित साहा, मुख्य महाप्रबंधक (पीपीसी) तुषार कान्त, मुख्य महाप्रबंधक (आरईडी) सुधीर कुमार, महाप्रबंधक (एसआरएम) तन्मय सेन, ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व सेफी चेयरमेन नरेन्द्र बंछोर, सचिव (ऑफिसर्स एसोसिएशन) परमिन्दर सिंग व यूनियन प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह सहित प्लेट मिल के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL SRU Bhilai: 1 अधिकारी और 8 कर्मचारियों को शाबाशी के साथ मिला पुरस्कार, पढ़िए नाम

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSP NEWS: मर्चेंट मिल ने एंगल उत्पादन में रचा नया कीर्तिमान, संडे को खुला रहेगा टीए बिल्डिंग का भुगतान काउंटर
Next: Lok Sabha Election 2024: एग्जिट पोल पर 19 अप्रैल से 1 जून तक बैन

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.