Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: एजीएम रेमी थॉमस के हाथ में अब इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट, कब्जेदारों पर होगा एक्शन
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Steel Plant: एजीएम रेमी थॉमस के हाथ में अब इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट, कब्जेदारों पर होगा एक्शन

Azmat ali 23/10/2025 (Last updated: 23/10/2025) 1 minute read
Bhilai Steel Plant AGM Remy Thomas now Heads the Enforcement Department, Action will be Taken Against Encroachers

चार्ज संभालने से पहले सूचनाजी.कॉम से कहा-उच्च प्रबंधन का जो निर्देश प्राप्त हुआ है, उसी के अनुरूप ईमानदारी से काम करेंगे।

  • इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट के पूर्व इंचार्ज जीएम केके यादव को अगस्त में हटाया गया था।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट ने इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट का जिम्मा रेमी थॉमस को सौंप दिया है। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ युद्धस्तर पर अभियान चलाने को रेमी थॉमस ने संकेत दे दिया है।

चार्ज संभालने से पहले सूचनाजी.कॉम से कहा-उच्च प्रबंधन का जो निर्देश प्राप्त हुआ है, उसी के अनुरूप ईमानदारी से काम करेंगे। भिलाई टाउनशिप की सड़कों पर अतिक्रमणकारियों ने अराजकता फैला रखी है, इस पर लगाम लगाया जाएगा। हादसों का कारण भी यही अतिक्रमण बनते हैं। इसलिए सेफ्टी को ध्यान में रखकर प्राथमिकता के आधार पर कामकाज को रफ्तार दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त ने 31 अक्टूबर को बुलाई बैठक, वेज रिवीजन पर सेल मैनेजमेंट और यूनियन नेता होंगे आमने-सामने

इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट के पूर्व इंचार्ज जीएम केके यादव को अगस्त में हटाया गया था। इसके बाद से पद खाली था। प्रबंधन की नजर सेंट्रल इलेक्ट्रिकल ऑर्गनाइजेशन के ईआरएस के एजीएम रेमी थॉमस पर शुरू से ही टिकी हुई थी। इस खबर को भी सूचनाजी.कॉम पूर्व में प्रसारित कर चुका है। अब इनके नाम पर मुहर लग गई है।

बतौर कर्मचारी रेमी थॉमस साल 1992 में भिलाई स्टील प्लांट से जुड़े। ईआरएस में ही सेवा देते रहे। साल 2010 में ई0 की परीक्षा पास किए और अधिकारी बने। जुलाई 2028 में रिटायरमेंट है। सबकुछ सही रहा तो इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट से ही रिटायर होंगे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Salem Steel Plant: स्टेनलेस स्टील प्रेशर कुकर लांच, 10 वर्ष की वारंटी, स्टार्च रिमूवर से लैस

बता दें कि रेमी थॉमस बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन में वाइस प्रेसिडेंट-2 भी हैं। वह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। सेंट्रल इलेक्ट्रिकल ऑर्गनाइजेशन से लगातार 7वीं बार जेडआर बनने वाले रेमी थॉमस के खिलाफ किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया था।

इलेक्ट्रिकल रिपेयर शॉप-ईआरएस में बतौर एजीएम कार्यरत थे, अब भिलाई टाउनशिप के इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट में नई पाली शुरू करेंगे। रेमी थॉमस साल 2011 से बीएसपी ओए में हैं। 7 बार जेडआर बने। कार्यकारिणी में 4 बार रहे। 3 बार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। फिलहाल, शहर से बाहर हैं। दो-चार दिन में लौटते ही एक्शन में नजर आएंगे।

ये खबर भी पढ़ें: सेल के 11 अधिकारियों का ट्रांसफर, BSP, BSL, RSP, ISP से भेजे गए दूसरे राज्यों में

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त ने 31 अक्टूबर को बुलाई बैठक, वेज रिवीजन पर सेल मैनेजमेंट और यूनियन नेता होंगे आमने-सामने
Next: Bokaro Steel Plant: एसएमएस हादसे में झुलसे तीसरे मजदूर की भी मौत, कोलकाता में पोस्टमार्टम, BSL देगा पत्नी को नौकरी

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.