Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: ब्लास्ट फर्नेस 7 ने एक दिन 5,020 टन हॉट मेटल प्रोडक्शन का बनाया रिकॉर्ड, कटा केक, ईडी ने खिलाई मिठाई
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ब्लास्ट फर्नेस 7 ने एक दिन 5,020 टन हॉट मेटल प्रोडक्शन का बनाया रिकॉर्ड, कटा केक, ईडी ने खिलाई मिठाई

Azmat ali 17/11/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plant Blast Furnace 7 Creates Best Ever day Hot Metal Production Record

ईडी (वर्क्स) राकेश कुमार, सीजीएम (I/c, आयरन), सीजीएम ब्लास्ट फर्नेस, एसपी-2 और कोक ओवन के वरिष्ठ अधिकारी बने गवाह।

  • केक कटिंग समारोह आयोजित किया गया तथा कर्मचारियों एवं श्रमिकों को मिठाई वितरित की गई।
  • कोक ओवन, सिंटर प्लांट-2, ऑक्सीजन प्लांट, PBS आदि विभागों के योगदान का भी उल्लेख।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। 16 नवंबर को ब्लास्ट फर्नेस-7 (BF-7) ने 5,020 टन का एवर बेस्ट डे हॉट मेटल उत्पादन प्राप्त किया गया। इससे पूर्व सर्वोत्तम उत्पादन 21.03.2025 को 5,002 टन था।

इस अवसर पर ईडी (वर्क्स), बीएसपी द्वारा स्थल का भ्रमण किया गया तथा बीएफ-7 टीम एवं संपूर्ण ब्लास्ट फर्नेस विभाग को उत्पादन एवं टेक्नो-इकोनॉमिक्स के क्षेत्र में सतत सुधार बनाए रखने हेतु बधाई दी गई। उन्होंने यह भी सराहा कि विभिन्न प्रतिबंधों के बावजूद टीम ने उत्कृष्ट उत्पादन हासिल किया।

ईडी (वर्क्स) राकेश कुमार ने विशेष रूप से कहा कि उत्पादन का आधार सदैव सुरक्षा होनी चाहिए। प्रत्येक कार्यवाही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही की जानी चाहिए। साथ ही, बेहतर संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर सतत प्रदर्शन सुधार की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कोक ओवन, सिंटर प्लांट-2, ऑक्सीजन प्लांट, PBS आदि विभागों के योगदान का भी उल्लेख किया और कहा कि हॉट मेटल उत्पादन का मार्ग सिंटर प्लांट और कोक ओवन के प्रदर्शन पर आधारित होता है। उन्होंने सभी विभागों से सहयोगात्मक एवं समन्वित दृष्टिकोण अपनाकर उत्पादन एवं टेक्नो-इकोनॉमिक्स में निरंतर सुधार करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में केक कटिंग समारोह आयोजित किया गया तथा कर्मचारियों एवं श्रमिकों को मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर ईडी (वर्क्स) राकेश कुमार, सीजीएम (I/c, आयरन), सीजीएम (बीएफ़्स) तथा ब्लास्ट फर्नेस, एसपी-2 और कोक ओवन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Big News: रिटेंशन संग BSP ने दिया टेंशन, नई पॉलिसी की बढ़ी दरें 1 दिसंबर से लागू, मकान खाली न करने पर रुकेगा फाइनल पेमेंट
Next: Breaking News: SAIL कर्मचारियों के बकाया 39 माह के एरियर, HRA, बोनस फॉर्मूला, ट्रांसफर पर 9 दिसंबर को NJCS मीटिंग

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.