Skip to content
13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: खेल मैदान संवारने के नाम पर 2 करोड़ का खेला…! घटिया निर्माण से माथा पीट रहा BSP खेल विभाग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: खेल मैदान संवारने के नाम पर 2 करोड़ का खेला…! घटिया निर्माण से माथा पीट रहा BSP खेल विभाग

27/07/2023 1 minute read
Bhilai-Steel-Plant-Construction-of-2-crores-is-being-done-to-beautify-the-sports-ground
  • सेक्टर-1 गर्ल्स बास्केटबॉल कोट की ढलाई में सारे नियमों की धज्जियां उड़ा दी गई है। एक बारिश में ही जल-जमाव हो गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority Of India Limited) के भिलाई स्टील प्लांट के खेल मैदानों को संवारने का काम चल रहा है। 2 करोड़ की लागत से इसको संवारा जा रहा है। लेकिन, निर्माण कार्य ऐसा हो रहा है कि जल्द ही फिर करोड़ों खर्च करने की नौबत आनी तय है। कंस्ट्रक्शन की बुनियादी बातों को ही नजर अंदाज किया जा रहा है।

आलम यह है कि सेक्टर-1 गर्ल्स बास्केटबॉल कोट की ढलाई में सारे नियमों की धज्जियां उड़ा दी गई है। एक बारिश में ही जल-जमाव हो गया। कोच की नजर पड़ी और मामला तूल पकड़ लिया। आननफानन में कंस्ट्रक्शन कंपनी ने मटेरियल डालकर समतल करना शुरू किया।

ये खबर भी पढ़ें:   NPS: SAIL 3% ही देगा डीए-बेसिक का पेंशन अंशदान, सर्कुलर जारी

अब सवाल ये है कि जिसको समतल किया गया है, उसके आसपास का एरिया नीचा हो गया। पानी अब वहां लगेगा। दूसरी गौर करने वाली बात यह है कि बास्केटबॉल कोट पर करीब 3 इंच मोटी ढलाई की जा रही है। सरिया का जाल बिछाया गया। लेकिन, फर्श को खोदकर ग्रिप नहीं बनाया गया। इसी कोट पर बच्चे दौड़ेंगे और कूदेंगे। आप खुद अंदाजा लगा लीजिए कि इसकी कितनी लाइफ होगी।

ये खबर भी पढ़ें:आयरन ओर खदान के कर्मचारी नेता पहुंचे भिलाई, जानिए ED माइंस व ईडी माइंस रावघाट से क्या हुई बात

आशंका जताई जा रही है कि कुछ बारिश में ही यह सब उखड़ जाएगा। इसलिए गुणवक्तायुक्त निर्माण के लिए नजर रखना जरूरी है। आखिर कहां चूक हो रही है कोई देखने वाला नहीं है। बीएसपी ने ठेका देकर रस्म अदायगी पूरी कर ली। सीमेंट और बालू का औसत भी कोई 1-12 तो कोई 1-8 बता रहा। यह तो जांच से ही स्पष्ट हो सकेगा। इसकी भी जा हैरानी इस बात की है कि बीएसपी के खेल विभाग तक को कंस्ट्रक्शन की ड्राइंग-डिजाइन और कार्य के बारे में जानकारी नहीं है।

मानीटरिंग करने वाला कोई नहीं होने से अक्सर पानी की पाइपलाइन और इलेक्ट्रिक वायर तक को नुकसान हो रहा है। खेल विभाग और नगर सेवाएं विभाग संयुक्त रूप से दो बार सर्वे कर चुका है। छत का काम बारिश में करने से मना किया गया था, बावजूद कोई जानकारी दिए गए बगैर छत हटा दी गई, जिससे सामान नुकसान हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें:   NPS Pension Contribution: SAIL अफसरों का कर्मचारियों की तरह अभी 3% ही जमा होगा अंशदान, Difference Amount मिलेगा अगले साल

वालीबॉल ग्राउंड में गलत स्टेज, छत उखाड़ा सामान हो रहे बर्बाद

सेक्टर-1 स्थित वालीबॉल ग्राउंड को भी संवारने की मुहिम शुरू की गई है। पिछले दो माह से खेल की सभी गतिविधियां बंद है। लेकिन, यहां काम की रफ्तार और गलत कंस्ट्रक्शन ने सबकी धड़कन बढ़ा दी है। स्टेज बिल्कुल नेट के पास बना दिया गया है, जिससे अब वहां खेल हो ही नहीं सकता है। स्पोर्ट्स रूल्स इसको इजाजत नहीं देता है। यहीं, खिलाड़ियों के ठहरने के लिए हॉल है। छत को कवर करने के लिए शीट लगनी है, जिसको लगाया ही नहीं गया है। इस वजह से खेल के सामान बर्बाद हो रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें:एक और BSP कर्मचारी की बेटी-बेटा और पत्नी की बची जान, CGM के दावे को ही झूठा बना रहा सिविल डिपार्टमेंट

बीएसपी खेल विभाग ने ये कहा…

सेल भिलाई स्टील प्लांट के खेल विभाग के प्रभारी एसआर जाखड़ का कहना है कि टाउनशिप के सभी खेल मैदानों को बेहतर बनाने के लिए दो साल पहले प्रस्ताव भेजा गया था। पूर्व ईडी पीएंडए एमएम गद्रे के कार्यकाल में इसको स्वीकृति मिली। 2 करोड़ का टेंडर है। टाइल्स, वाशरूम, स्टेडियम से पानी निकासी, लड़कियों के लिए अलग टॉयलेट, बास्केटबाल कोट, वालीबॉल ग्राउंड, स्टेडियम की सीढ़ी ठीक करना आदि कार्य है।

ये खबर भी पढ़ें:Chhattisgarh Assembly Elections: 2 अगस्त से शुरू होगा चुनई तिहार 2023, जानिए कितने बढ़े अब तक मतदाता

बास्केटबॉल और वालीबॉल ग्राउंड पर जो काम हुआ है, उसकी गुणवत्ता को लेकर कई शिकायतें मिली है। इसको संज्ञान में लेकर ठेका कंपनी से जवाब तलब किया गया है। खेल विभाग को ड्राइंग तक नहीं दी जा रही है। खेल मैदान के नियम होते हैं। इसलिए बहुत ही बारीकी से काम करना होता है, लेकिन जो शिकायत मिल रही है, वह कंपनी हित में नहीं है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Salem Steel Plant के स्टील से Chandrayaan 3 ने भरी है उड़ान, ISRO ने की तारीफ और सरकार इसी को बेचने पर तुली
Next: Railway News: दुर्ग-रायपुर, रायपुर-डोंगरगढ़ और अंतागढ़ ट्रेन कैंसिल

Related Stories

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026

You May Have Missed

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026
RSP ERW Pipe Plant Sets a New Record Over 20,000 Tonnes of Production in a Single Month Focus Shifts to Value-Added Products
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP के ERW पाइप प्लांट का नया रिकॉर्ड, एक महीने में 20 हजार टन से ज्यादा प्रोडक्शन, वैल्यू एडेड प्रोडक्ट पर नज़र

Azmat ali 12/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.