Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: सेक्टर 9 सर्व स्वास्थ्य केंद्र से लीजिए फ्री में दवा, ये है टाइम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 9 सर्व स्वास्थ्य केंद्र से लीजिए फ्री में दवा, ये है टाइम

Azmat ali 13/06/2026 1 minute read
Bokaro Steel Plant Get free Medicines from the Sector 9 General Health Centre

Bokaro Steel Plant:बीएसएल के स्वास्थ्य केंद्र में अब तक 1,000 से अधिक मरीजों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा चुकी हैं।

  • बीएसएल द्वारा संचालित सेक्टर-9 स्थित “सर्व स्वास्थ्य केंद्र” में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।
  • स्वास्थ्य केंद्र प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित होता है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग द्वारा संचालित सेक्टर-9 स्थित सर्व स्वास्थ्य केंद्र में बोकारो एवं आसपास के क्षेत्रों में निवासरत बीपीएल वर्ग के लाभार्थियों को निःशुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय समुदाय को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं समग्र स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करना है।

स्वास्थ्य केंद्र में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक प्रयोगशाला जांच तथा निःशुल्क दवाइयों की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का भी नियमित आयोजन किया जाता है। इस केंद्र से अब तक बड़ी संख्या में बीपीएल कार्डधारक लाभान्वित हो चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Stock Market Update: सरकार ने बल्क पेट्रोल-डीजल खरीद पर लगाई रोक, महंगाई दर में बढ़ोतरी, विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट

गौरतलब है कि यह स्वास्थ्य केंद्र प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित होता है तथा प्रत्येक माह लगभग 23 दिनों तक अपनी सेवाएं प्रदान करता है। केंद्र में प्रशिक्षित एवं समर्पित चिकित्सा कर्मियों की टीम कार्यरत है, जिसमें चिकित्सक, फार्मासिस्ट, लैब असिस्टेंट, नर्स तथा रेडियोग्राफर शामिल हैं। केंद्र के प्रभावी एवं सुचारु संचालन हेतु एक समन्वयक की भी नियुक्ति की गई है।

इस स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के लिए विभिन्न चिकित्सा एवं जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं। चिकित्सकीय परामर्श के उपरांत आवश्यक दवाएं लाभार्थियों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को समुचित उपचार प्राप्त करने में सहायता मिलती है। सप्ताह में दो दिन ईसीजी जांच की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: Job Fair: 17 जून को 2329 पदों पर भर्ती, 10वीं से इंजीनियरिंग, एमबीबीएस तक को मौका, यहां आइए, नौकरी पाइए

प्रयोगशाला जांच के अंतर्गत ब्लड शुगर, कम्प्लीट ब्लड काउंट, मलेरिया, टाइफाइड, प्रेग्नेंसी टेस्ट तथा यूरिन जांच जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन सेवाओं के माध्यम से रोगों की समय पर पहचान एवं उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के अंतर्गत रक्तचाप, लंबाई, वजन एवं शरीर के तापमान की जांच भी की जाती है। भविष्य में केंद्र में एक्स-रे, लिवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट तथा एचबीए1सी (HbA1c) जैसी उन्नत जांच सुविधाएं भी प्रारंभ किए जाने की योजना है, जिससे लाभार्थियों को और अधिक व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension: मोदी जी SAIL अधिकारी-कर्मचारी उच्च पेंशन से वंचित, EPFO कर रहा तंग, सेफी ने की हस्तक्षेप की मांग

इन स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से लोगों को समय पर जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराकर रोगों की शीघ्र पहचान, प्रभावी उपचार तथा बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बीएसएल द्वारा 7 अप्रैल 2026 से संचालित इस स्वास्थ्य केंद्र में अब तक 1,000 से अधिक मरीजों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा चुकी हैं, जिससे स्थानीय समुदाय को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सहायता प्राप्त हो रही है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल सेक्टर 2 पहुंचे सीजीएम इंचार्ज, 12वीं बोर्ड परीक्षा के मेधावी पुरस्कृत
Next: विशाखापट्टनम स्टील प्लांट हादसा: 1 और ज़ख्मी कर्मचारी की मौत

Related Stories

Bokaro Steel Plant BAKS agitation begins September 21 General Secretary Hariom announces hunger strike
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant BAKS: 21 से कर्मी बांधेंगे काली पट्टी, 1 अक्टूबर तक सभी HOD का घेराव, 27 को आमसभा, अंत में आमरण अनशन पर बैठेंगे हरिओम

Azmat ali 15/09/2026
BSP Coke Oven Accident BMS Alleges Negligence by Operating Authority and Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी कोक ओवन हादसे पर बीएमएस ने कहा-ऑपरेटिंग अथॉरिटी और ठेकेदार की लापरवाही

Azmat ali 15/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election NJCS Member Vidyasagar Giri AITUC Exposes BMS Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: एटक से NJCS सदस्य विद्यासागर गिरी ने BMS की खोल दी पोल, कुछ भी नहीं छोड़ा, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant BAKS agitation begins September 21 General Secretary Hariom announces hunger strike
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant BAKS: 21 से कर्मी बांधेंगे काली पट्टी, 1 अक्टूबर तक सभी HOD का घेराव, 27 को आमसभा, अंत में आमरण अनशन पर बैठेंगे हरिओम

Azmat ali 15/09/2026
BSP Coke Oven Accident BMS Alleges Negligence by Operating Authority and Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी कोक ओवन हादसे पर बीएमएस ने कहा-ऑपरेटिंग अथॉरिटी और ठेकेदार की लापरवाही

Azmat ali 15/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election NJCS Member Vidyasagar Giri AITUC Exposes BMS Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: एटक से NJCS सदस्य विद्यासागर गिरी ने BMS की खोल दी पोल, कुछ भी नहीं छोड़ा, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
EPS 95 Higher Pension EPFO __Faces Embarrassment in Court once Again
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

EPS 95 Higher Pension: एक बार फिर EPFO की कोर्ट में किरकिरी, फंड पर कोर्ट ने गिनाई लाडली बहना संग केंद्र-राज्य की योजनाए

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.