Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई इस्पात संयंत्र: कर्मचारियों को कर्मयोगी पोर्टल में भाषा की बाधा, हिंदी में दें विकल्प, बीएमएस ने पीएमओ भेजा पत्र
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई इस्पात संयंत्र: कर्मचारियों को कर्मयोगी पोर्टल में भाषा की बाधा, हिंदी में दें विकल्प, बीएमएस ने पीएमओ भेजा पत्र

Azmat ali 30/03/2026
Bhilai Steel Plant Employees Face Language Barrier on Karmayogi Portal Provide Hindi Option BMS Sends Letter to PMO

भिलाई इस्पात संयंत्र हिंदी में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करता है। अंग्रेजी में प्रश्न समझने और सही उत्तर देने में कठिनाई।

  • केंद्र सरकार के कर्मयोगी पोर्टल में केवल अंग्रेज़ी भाषा में प्रश्न पूछे जा रहे है, जो चिंता का विषय है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात मजदूर संघ के उपाध्यक्ष शारदा गुप्ता ने मांग की है कर्मयोगी पोर्टल में भाषा बाधा हो रही है। इसलिए हिंदी में विकल्प दिया जाए, ताकि भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों को सहूलियत प्रदान हो सके।

इसके लिए प्रधानमंत्री कार्यालय को भी पत्र लिखा गया है। विदित हो कि केंद्र सरकार के कर्मयोगी पोर्टल में केवल अंग्रेज़ी भाषा में प्रश्न पूछे जा रहे है, जो चिंता का विषय है। मातृभाषा हिंदी है और भिलाई इस्पात संयंत्र भी हिंदी में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करता है। अधिकांश कर्मचारियों की मातृभाषा हिंदी होने के कारण उन्हें प्रश्न समझने और सही उत्तर देने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

कर्मचारियों का कहना है कि जब कार्यस्थल पर हिंदी के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है, तब इस प्रकार के महत्वपूर्ण प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन प्लेटफॉर्म पर हिंदी भाषा का विकल्प न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे न केवल कर्मचारियों का आत्मविश्वास प्रभावित हो रहा है, बल्कि उनकी वास्तविक क्षमता का आकलन भी सही तरीके से नहीं हो पा रहा है।

कर्मचारी संगठनों एवं प्रतिनिधियों ने प्रबंधन से मांग की है कि कर्मयोगी पोर्टल में हिंदी भाषा का विकल्प अनिवार्य रूप से जोड़ा जाए। सभी प्रश्नों का हिंदी अनुवाद उपलब्ध कराया जाए। कर्मचारियों के लिए हिंदी में प्रशिक्षण सामग्री भी प्रदान की जाए।

इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है, ताकि कर्मचारियों को किसी प्रकार की भाषा संबंधी परेशानी न हो और वे बेहतर तरीके से अपने कौशल का प्रदर्शन कर सकें। मांग करने वालों में प्रमुख रूप से शारदा गुप्ता, आईपी मिश्रा, विनोद उपाध्याय, हरिशंकर चतुर्वेदी, वशिष्ठ वर्मा, नेहरू साहू, जॉन ऑथर, अविनाश, गौरव कुमार, मृगेंद्र कुमार,अखिलेश उपाध्याय, केके सिंह, अनिल सिंह, राजेश पांडे, कुलदीपक तिवारी, विमलेश्वर पांडे आदि शामिल हैं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएमएस: राउरकेला में जुटे केंद्रीय नेता, बोकारो में तय होगा सेल का रोडमैप
Next: Bhilai Steel Plant: सिंटर प्लांट 3 में नई कन्वेयर बेल्ट शुरू, डस्ट डिस्पोजल आसान

Related Stories

Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
sector-9-hospital-recruit-retired-paramedical-staff-on-a-contractual-basis-similar-to-the-practice-for-doctors-bms-leaders-met-dr-uday
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Sector 9 Hospital: डॉक्टरों के तर्ज पर रिटायर पैरामेडिकल स्टाफ को भी रखें संविदा पर, BMS नेता मिले डॉ. उदय से

Azmat ali 26/08/2026
Councilor Vashishtha Narayan Mishra passes Away read about his Association with the BSP and his Political Journey
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

लगातार 5 चुनाव जीतने वाले पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र बीमारी से हार गए, शोक की लहर, पढ़ें BSP से लगाव-सियासी सफर

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
sector-9-hospital-recruit-retired-paramedical-staff-on-a-contractual-basis-similar-to-the-practice-for-doctors-bms-leaders-met-dr-uday
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Sector 9 Hospital: डॉक्टरों के तर्ज पर रिटायर पैरामेडिकल स्टाफ को भी रखें संविदा पर, BMS नेता मिले डॉ. उदय से

Azmat ali 26/08/2026
Councilor Vashishtha Narayan Mishra passes Away read about his Association with the BSP and his Political Journey
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

लगातार 5 चुनाव जीतने वाले पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र बीमारी से हार गए, शोक की लहर, पढ़ें BSP से लगाव-सियासी सफर

Azmat ali 26/08/2026
Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.