Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • NJCS फुल बेंच मीटिंग जल्द बुलाए SAIL प्रबंधन, एरियर का पैसा नहीं करने देंगे हजम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

NJCS फुल बेंच मीटिंग जल्द बुलाए SAIL प्रबंधन, एरियर का पैसा नहीं करने देंगे हजम

Azmat ali 03/08/2026 1 minute read
SAIL management must hold NJCS full-bench meeting soon Bokaro Joint Union warns

संयुक्त मोर्चा बोला-काफी नुकसान मजदूरों को हो रहा है। सरकार और प्रबंधन मिलकर मजदूरों का एरियर डकार रही। आंदोलन और तेज करने की चेतावनी।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी सड़क पर उतरे हुए हैं। ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा ने प्रबंधन पर आरोप लगाए। बोकारो द्वारा सेल प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ हॉट स्ट्रीप मिल विभाग में कार्यरत मजदूरों के बीच जाकर संवाद किया गया।

मजदूरों को सम्बोधित करते हुए एटक के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि सेल प्रबंधन मजदूरों की जायज मांगो को भी जानबूझकर लम्बे दिनों से लम्बित कर रखा है। लगभग 9 वर्षों में सेल के मजदूरों का वेतन समझौता को प्रबंधन रोक रखा है। बहुमत यूनियन की आड़ में किया गया मेमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग को चार साल बीत जाने के बाद भी आज तक वेतन समझौता सम्पन्न नहीं किया जा सका है।

ये खबर भी पढ़ें: वित्त मंत्रालय की तर्ज पर SAIL में हर तिमाही यूनियनों संग करें बैठक, BAKS की चिट्ठी से नई बहस

मजदूर भी दिग्भ्रम की स्थिति में पहुंच गए। काफी नुकसान मजदूरों को हो रहा है, पर चुपचाप सहन कर रहे हैं। सरकार और प्रबंधन मिलकर मजदूरों का एरियर हज़म कर लेना चाहते हैं। ऐसी विकट स्थिति कभी भी सेल के मजदूरों को झेलना नहीं पड़ा था।इस दिग्भ्रम की जाल से मजदूरों को बाहर निकालने के लिए मजदूरों के बीच मोर्चा द्वारा गहन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Premature Retirement: वीआर के बाद अब जबरिया रिटायरमेंट शुरू, GM को समय से पहले किया बाहर

सीटू के महामंत्री आर के गोरांई ने कहा कि सेल के मजदूर हो या ठेका मजदूर प्लांट में असुरक्षित स्थिति में रहकर भी प्लांट में रीकॉर्ड उत्पादन कर रहे हैं। मुनाफा भी अर्जित कर रहे हैं। पर मजदूरों को उनके हक हकूक से बंचित रखा जा रहा है,चाहे उनका एरियर का सवाल हो, उनके ग्रेच्यूटी पर एकतरफा सीलींग लगाए जाने का सवाल हो। आज तक एमओयू को एग्रीमेंट में तब्दील नहीं किया जा सका है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL में फास्ट ट्रैक जीएम प्रमोशन के खिलाफ SEFI, CMD को पत्र, सीनियर को कीजिए पहले प्रमोट

किम्स एचएमएस के संयुक्त महामंत्री आर के सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार लेबर कोड की अधिसूचना जारी कर मजदूरों को बंधुआ मजदूर बनाने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ा चुकी है।

मजदूर इस बार स्वीकार नहीं करेंगे।सम्मानजनक समझौता और मजदूर विरोधी लेबर कोड रद्द किए जाने तक मजदूर संघर्ष के मैदान में होगा। ऐसा नहीं होने पर मजदूर आने वाले दिनों में निर्णायक संघर्ष में जाने को विवश होंगे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BIG NEWS: प्रमोशन ऑर्डर आया नहीं, एक और CGM इंटरव्यू की तैयारी शुरू

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वित्त मंत्रालय की तर्ज पर SAIL में हर तिमाही यूनियनों संग करें बैठक, BAKS की चिट्ठी से नई बहस
Next: रिटेंशन-लाइसेंस आवास खाली करने का नोटिस वापस लो: BSP डायरेक्टर इंचार्ज कार्यालय इस्पात भवन का 4 अगस्त को घेराव, होगा बवाल

Related Stories

QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026
Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026

You May Have Missed

QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026
Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026
Dispute Between BSP Firefighter and Production Manager Both Parties Lodged FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी दमकल कर्मी और प्रोडक्शन मैनेजर के बीच मारपीट, वर्दी पर थूकने का आरोप, दोनों ने दर्ज कराई FIR

Azmat ali 06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.