Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • रिश्वतबाज AGM को 3 साल की सजा, सीबीआई कोर्ट ने भेजा जेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

रिश्वतबाज AGM को 3 साल की सजा, सीबीआई कोर्ट ने भेजा जेल

Azmat ali 03/08/2026 (Last updated: 03/08/2026) 1 minute read
Bribe-Taking AGM Sentenced to 3 Years CBI Court Sends him to Jail

CBI ने कहा कि अदालत के फैसले के साथ रिश्वतखोरी के इस मामले में आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी हुई। 50 हजार रिश्वत मांगा था।

  • कडप्पा एयरपोर्ट के पूर्व एजीएम को 3 साल की सश्रम कारावास।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। CBI कोर्ट ने रिश्वतबाज को जेल भेज दिया है। असिस्टेंट जनरल मैनेजर-एजीएम को सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। वसूलीबाज अधिकारी पर कठोर कार्रवाई से सीबीआई ने संदेश दिया है कि भ्रष्टचार में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

कुरनूल स्थित CBI कोर्ट ने कडप्पा एयरपोर्ट के तत्कालीन असिस्टेंट जनरल मैनेजर (एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट) और कार्यवाहक एयरपोर्ट डायरेक्टर मुकुंदगिरी रंगाचारी श्रीनिवासन को दोषी ठहराते हुए तीन साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उन पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

CBI के मुताबिक, इस मामले में 24 जुलाई 2015 को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। आरोप था कि आंध्र प्रदेश के कडप्पा एयरपोर्ट में असिस्टेंट जनरल मैनेजर (एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट) और कार्यवाहक एयरपोर्ट डायरेक्टर के पद पर रहते हुए श्रीनिवासन ने लोक सेवक के रूप में अपने पद का दुरुपयोग किया।

ये खबर भी पढ़ें: रिटेंशन-लाइसेंस आवास खाली करने का नोटिस वापस लो: BSP डायरेक्टर इंचार्ज कार्यालय इस्पात भवन का 4 अगस्त को घेराव, होगा बवाल

बिल जल्द पास कराने के लिए मांगी थी 50 हजार की रिश्वत

आरोप के मुताबिक, आरोपी ने शिकायतकर्ता की लंबित बिलों की प्रक्रिया जल्द कराने और उसकी फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू नहीं करने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद CBI ने जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी को 25 हजार रुपये की रिश्वत की पहली किस्त स्वीकार करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: वित्त मंत्रालय की तर्ज पर SAIL में हर तिमाही यूनियनों संग करें बैठक, BAKS की चिट्ठी से नई बहस

2016 में दाखिल हुई थी चार्जशीट

मामले की जांच पूरी करने के बाद CBI ने 29 फरवरी 2016 को आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। मुकदमे की सुनवाई पूरी होने के बाद कुरनूल स्थित CBI कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार दिया और तीन साल के सश्रम कारावास के साथ 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। CBI ने कहा कि अदालत के फैसले के साथ रिश्वतखोरी के इस मामले में आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी हुई।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL में फास्ट ट्रैक जीएम प्रमोशन के खिलाफ SEFI, CMD को पत्र, सीनियर को कीजिए पहले प्रमोट

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रिटेंशन-लाइसेंस आवास खाली करने का नोटिस वापस लो: BSP डायरेक्टर इंचार्ज कार्यालय इस्पात भवन का 4 अगस्त को घेराव, होगा बवाल
Next: Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन घेराव आज नहीं, अब 8 अगस्त की शाम को, और बड़ा हुआ आंदोलन

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.